देशभर में लगातार हो रहे पेपर लीक और NEET परीक्षा में कथित धांधली को लेकर छात्रों और युवाओं का गुस्सा सड़कों पर उतर आया है। रविवार को बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में भारी बारिश के बावजूद हजारों की संख्या में युवा एकजुट हुए। यह प्रदर्शन कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बैनर तले आयोजित किया गया था।
बारिश में भी अडिग रही युवाओं की भीड़ खराब मौसम और मूसलाधार बारिश भी प्रदर्शनकारियों के हौसले नहीं डिगा सकी। हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर जमा हुए युवाओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का साफ कहना है कि परीक्षा प्रणाली में बार-बार हो रही खामियों ने लाखों छात्रों के सपनों को रौंद दिया है। वे केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
मंच पर साथ दिखे प्रकाश राज और सोनम वांगचुक इस विरोध प्रदर्शन में जाने-माने अभिनेता प्रकाश राज और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी शामिल हुए। मंच को संबोधित करते हुए प्रकाश राज ने कहा कि जब चुने हुए जनप्रतिनिधि अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफल रहते हैं, तो देश के युवाओं को खुद अपने अधिकारों और भविष्य के लिए लड़ाई लड़नी पड़ती है।
नामकरण से नहीं डरते युवा प्रकाश राज ने उन लोगों पर तीखा हमला बोला जो आंदोलनकारी युवाओं को अर्बन नक्सल , पाकिस्तानी या कॉकरोच जैसे शब्दों से संबोधित करते हैं। उन्होंने तल्ख लहजे में कहा, अगर आप इन युवाओं को गद्दार या पाकिस्तानी कहेंगे, तो भी ये पीछे हटने वाले नहीं हैं। ये युवा अपने सपनों के लिए लड़ रहे हैं, इन्हें नजरअंदाज करना अब संभव नहीं है।
क्यों अस्तित्व में आई कॉकरोच जनता पार्टी ? कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया के जरिए देश के युवाओं को संगठित कर रही है। संगठन का मुख्य उद्देश्य शिक्षा प्रणाली में पारदर्शिता लाना और पेपर लीक जैसी घटनाओं के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह बनाना है। उनका मानना है कि NEET और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के विवादों ने छात्रों का सिस्टम से भरोसा उठा दिया है।
सरकार को दी नसीब अभिनेता ने युवाओं का समर्थन करते हुए कहा कि सरकार को इन मुद्दों को राजनीतिक चश्मे से देखने के बजाय गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होंने सत्ता पक्ष को सलाह दी कि वे देश के भविष्य—यानी युवाओं—की आवाज सुनें, क्योंकि अब युवा अपने भविष्य की जिम्मेदारी खुद उठाने के लिए तैयार है।
CJP Bengaluru protest - @prakashraaj tears into Modi govt 🔥🔥🔥🔥
— Cockroach Janta Party (@CJP_for_India) June 14, 2026
These youngsters are not afraid if you call them urban naxals, pakistani or cockroaches. They are fighting for their dreams - shut up and listen.
Why is entire political science educated PM silent 🤫
Cockroach… pic.twitter.com/ti8swW6USL
बीजेपी के बरक्स क्या सिर्फ कांग्रेस बचेगी? उद्धव गुट की टूट और ऑपरेशन लोटस का नया चैप्टर
बांग्लादेश में कट्टरपंथियों का तांडव: भगवान राम की 81 फीट ऊंची मूर्ति का निर्माण रुकवाया
फीफा वर्ल्ड कप: मेसी का जादुई धमाका, रोनाल्डो-पेले के रिकॉर्ड ध्वस्त
जी-7 समिट: सीढ़ियों पर लड़खड़ाए ट्रंप, पीएम मोदी ने थामा हाथ
दिल्ली दहलाने की साजिश नाकाम: ISI के 7 आतंकी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद
मेरे बिना तुम्हारा वजूद मिट जाता : नेतन्याहू को ट्रंप की दो टूक, लेबनान मुद्दे पर जताई नाराजगी
एक मैच में तीन खिलाड़ियों का डेब्यू: विराट कोहली का शिकार करने वाले प्रिंस यादव को मिला टीम इंडिया का बुलावा
एम्बाप्पे का ऐतिहासिक धमाका: फ्रांस ने सेनेगल को 3-1 से रौंदा, तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड
मेसी का जलवा: वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक हैट्रिक के साथ अर्जेंटीना की शानदार शुरुआत
ट्रंप की बातों पर भरोसा नहीं, इजरायल-ईरान डील पर ओवैसी का तीखा हमला