आईपीएल 2026 के सबसे युवा सनसनी और ऑरेंज कैप विजेता वैभव सूर्यवंशी ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से तो सभी का दिल जीता ही है, लेकिन अब उनके एक दिलचस्प बयान ने फैंस का ध्यान खींचा है। टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए वैभव को एक लग्जरी SUV इनाम में मिली है, जिसे वह अभी चला नहीं सकते।
पिताजी चलाएंगे, मैं बगल में बैठूंगा 15 साल के वैभव को कार तो मिल गई, लेकिन ड्राइविंग लाइसेंस पाने के लिए उन्हें अभी तीन साल और इंतजार करना होगा। अपनी फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने हंसते हुए कहा, मैं कार को तीन साल तक संभाल कर रखूंगा। पहले लाइसेंस तो आ जाए, फिर मैं इसे चलाऊंगा। तब तक मैं अपने पिता से इसे चलाने के लिए कहूंगा और उनके बगल वाली सीट पर बैठकर सवारी का आनंद लूंगा।
कोहली के साथ वो सपनों वाला पल इंटरव्यू के दौरान वैभव ने विराट कोहली के साथ अपनी मुलाकात को जीवन का सबसे खास पल बताया। आरसीबी के इस दिग्गज फैन ने कहा, जब कोहली मेरे कंधे पर हाथ रखकर बात कर रहे थे, तो मुझे लगा जैसे मैं कोई सपना देख रहा हूं। उन्होंने जिस तरह मुझसे बात की, लगा ही नहीं कि वो विराट कोहली हैं। उन्होंने एक बड़े भाई की तरह मुझे गाइड किया और मेरे खेल में सुधार के लिए सलाह दी।
राजस्थान रॉयल्स को बताया अपना परिवार वैभव ने राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी के प्रति आभार जताते हुए इसे अपना दूसरा घर बताया। उन्होंने कहा, यहां का माहौल बहुत अच्छा है। सीनियर खिलाड़ी लगातार मुझे गाइड करते हैं और मुझे अपने खेल को निखारने में मदद करते हैं। मुझे यहां बहुत कुछ नया सीखने को मिला है।
रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन आईपीएल 2026 वैभव सूर्यवंशी के लिए किसी सपने से कम नहीं रहा। 15 साल की उम्र में उन्होंने 16 मैचों में 237 के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए और ऑरेंज कैप अपने नाम की। इतना ही नहीं, उन्होंने एक सीजन में सबसे ज्यादा 72 छक्के लगाकर क्रिस गेल के रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया। वैभव की इच्छा अगले 10-20 सालों तक क्रिकेट जगत में अपना दबदबा बनाए रखने की है।
A honest, wholesome conversation with IPL’s MVP, Vaibhav Sooryavanshi 💝 pic.twitter.com/8jgFmWsKtw
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) June 7, 2026
हरियाणा की बेटी का वैश्विक सम्मान: मेजर अभिलाषा बराक को मिला प्रतिष्ठित UN मिलिट्री जेंडर एडवोकेट अवॉर्ड
सुपरस्टार जूनियर NTR ने नन्हे फैंस को बनाया अपना मुरीद, घर की बनी कुकीज भेजकर जीता सबका दिल
रिटायरमेंट पर सवाल सुनते ही भड़कीं हरमनप्रीत कौर, रिपोर्टर को दिया ऐसा करारा जवाब कि बोलती हो गई बंद
पुलिस की दबिश पड़ते ही साड़ियों के ढेर में जा छिपे TMC नेता, वीडियो हुआ वायरल
IPL ऑक्शन में करोड़ों में बिककर भी क्यों मायूस थे वैभव सूर्यवंशी? 2 साल बाद स्टार खिलाड़ी ने तोड़ी चुप्पी
राशन के लिए अब दफ्तरों के चक्कर नहीं, घर बैठे अधिकारियों से सीधे करें शिकायत
कप्तानी छिनने के बाद सूर्या का बल्ले से तगड़ा प्रहार: मुंबई टी20 लीग में दिखाया अपना जलवा
INDIA गठबंधन की महाबैठक: सोनिया-ममता की गले मिलन वाली तस्वीर से विपक्ष ने भरी हुंकार
शुभमन गिल क्यों रह गए पीछे? श्रेयस अय्यर के कप्तान बनने पर संजय मांजरेकर ने किया बड़ा खुलासा
एलपीजी के बढ़ते दाम: खरगे का मोदी सरकार से तीखा सवाल, पूछा- अब सिलेंडर लेकर सड़क पर क्यों नहीं उतरते भाजपाई?