भारत और अफगानिस्तान के बीच 6 जून से शुरू होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम पूरी तरह तैयार है। शनिवार सुबह 9:30 बजे से शुरू होने वाले इस मुकाबले के साथ ही भारतीय टीम के व्यस्त क्रिकेट सीजन का आगाज हो जाएगा। सबकी नजरें कप्तान शुभमन गिल की प्लेइंग इलेवन पर टिकी हैं।
नंबर-3 पर साई सुदर्शन का भरोसा बरकरार हेड कोच गौतम गंभीर ने स्पष्ट कर दिया है कि नंबर-3 पर साई सुदर्शन बल्लेबाजी करेंगे। हालांकि, साई अपने पिछले मौकों पर कुछ खास नहीं कर पाए हैं, लेकिन टीम प्रबंधन उन्हें लगातार बैक कर रहा है। इस फैसले का मतलब साफ है कि देवदत्त पडिक्कल को फिलहाल प्लेइंग इलेवन में जगह के लिए और इंतजार करना होगा।
बल्लेबाजी क्रम में बड़ा बदलाव टीम की ओपनिंग जिम्मेदारी यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल संभालेंगे। कप्तान शुभमन गिल खुद नंबर-4 पर मोर्चा संभालते हुए नजर आएंगे। उनके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत बल्लेबाजी के लिए आएंगे। ऑलराउंडर की भूमिका में वॉशिंगटन सुंदर और नीतीश कुमार रेड्डी का खेलना लगभग तय माना जा रहा है।
गेंदबाजी में डेब्यू का मौका मोहम्मद सिराज पूरी तरह फिट हैं और वे तेज गेंदबाजी आक्रमण की बागडोर संभालेंगे। उनका साथ प्रसिद्ध कृष्णा देंगे। स्पिन विभाग की जिम्मेदारी कुलदीप यादव और वॉशिंगटन सुंदर पर होगी। तीसरे स्पिनर के लिए हर्ष दुबे और मानव सुथार के बीच कड़ा मुकाबला है। इनमें से किसी एक का डेब्यू करना लगभग तय है, जो मैच के दिन ही साफ हो पाएगा।
संभावित प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, नीतीश रेड्डी, हर्ष दुबे/मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
क्या यह मैच WTC का हिस्सा है? फैंस के मन में यह सवाल है कि भारत और अफगानिस्तान का यह टेस्ट मैच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का हिस्सा क्यों नहीं है? दरअसल, आईसीसी के नियमों के तहत हर टेस्ट मैच WTC का हिस्सा नहीं होता। दोनों क्रिकेट बोर्ड आपसी सहमति से सीरीज का कार्यक्रम तय करते हैं, और यह मैच WTC चक्र में शामिल नहीं किया गया है।
Just 2️⃣ DAYS TO GO! 😍
— Star Sports (@StarSportsIndia) June 4, 2026
The whites are on, the red ball awaits, and Team India is all set for Test cricket action! 🔥#INDvAFG Only Test 👉 Starts Sat, 6 June, 8:30 AM pic.twitter.com/7eVQzf5UwS
48 साल का लंबा इंतजार खत्म: संभल में 1978 दंगा पीड़ितों को मिला न्याय, सरकारी जमीन पर फिर बसेगी नई जिंदगी
जुगाड़ का अजूबा : परात से बनाया ऐसा शावर कि लोग रह गए दंग
कर्नाटक सरकार में संकट: शपथ के दूसरे दिन ही मंत्री रामलिंगा रेड्डी का इस्तीफा
खान सर का बड़ा दावा: जिस दिन KGS बंद हुआ, फिर से महंगी हो जाएगी शिक्षा
कुल्हाड़ी से 4 बच्चों की बलि और नन्ही जान से दरिंदगी: 6 साल बाद दरिंदे को मिली दोहरी मौत
ओमान टर्मिनल पर ड्रोन अटैक से दहला मध्य पूर्व; ट्रंप ने ईरान को दी युद्ध की सीधी चेतावनी
पंजाब के फिरोजपुर में मातम: अंतिम संस्कार से लौट रहे लोगों की सड़क हादसे में मौत, 9 की गई जान
झारखंड राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस-JMM में ठनी, क्या इंडिया गठबंधन में पड़ने वाली है दरार?
रूस का हाथ, भारत का साथ: तालिबान की नई चाल से थर्राया पाकिस्तान!
पानी भाप बनकर उड़ गया? सीएम का बयान बना दिल्ली में सियासी तूफान