पटना की कोचिंग इंडस्ट्री इन दिनों एक बड़े विवाद के केंद्र में है। दो प्रमुख कोचिंग संस्थानों के बीच हुए हिंसक टकराव और फायरिंग के मामले में अब तक पांच लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इस पूरे घटनाक्रम के बीच मशहूर शिक्षक खान सर का बयान सामने आया है, जिसने हड़कंप मचा दिया है।
क्लास में खोली विवाद की परतें खान सर ने मीडिया के सामने नहीं, बल्कि अपनी क्लास में छात्रों के बीच इस मुद्दे पर खुलकर बात की। उन्होंने क्लासरूम की स्क्रीन पर घटना का वीडियो चलाया और छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि मामले को भटकाने की कोशिश की जा रही है।
हम पढ़ाने वाले लोग हैं वीडियो में एक संदिग्ध व्यक्ति की तस्वीर दिखाते हुए खान सर ने कहा, इसका नाम विकास या विवेक है। यह आता है और 20-25 लोगों को साथ लेकर उपद्रव करता है। हम लोग तो केवल पढ़ाने वाले शिक्षक हैं, हमें नहीं पता कौन क्या कर रहा है। हमने पुलिस को सूचना दी है और मांग करते हैं कि इसे जल्द गिरफ्तार किया जाए, वह अभी भी बाहर घूम रहा है।
फायरिंग के सबूतों पर जोर जब छात्रों ने बताया कि मीडिया के एक वर्ग में दावा किया जा रहा है कि फायरिंग नहीं हुई, तो खान सर ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, मीडिया सिर्फ एक हिस्से को दिखा रहा है। हमने तो वीडियो में साफ गोलियां चलते हुए दिखाई हैं। आप लोग अनपढ़ नहीं हैं, खुद देख सकते हैं।
शिक्षा महंगी होने का डर भावुक होते हुए खान सर ने एक किताब हाथ में ली और चेतावनी भरे लहजे में कहा, हम विद्या के मंदिर में बैठे हैं। यकीन मानिए, जिस दिन केजीएस (खान ग्लोबल स्टडीज) बंद हुआ और जिस दिन खान सर की आवाज दबाई गई, तो फिर से कोचिंग की फीस एक से डेढ़ लाख रुपये तक पहुंच जाएगी।
मंत्री ने जताई चिंता इस मामले पर बिहार के मंत्री रामकृपाल यादव ने भी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि कोचिंग संस्थान विद्या के मंदिर होते हैं, इन्हें लाठी या पिस्तौल का मंदिर नहीं बनाया जाना चाहिए। फिलहाल, पटना पुलिस इस मामले की गहन जांच में जुटी है, लेकिन खान सर के इस बयान ने शिक्षा जगत में चल रही राजनीति को और गरमा दिया है।
*खान सर को सुनिए, कोचिंग विवाद के बीच बच्चों से क्लास में क्या कह रहे हैं... #khansir #Bihar pic.twitter.com/EN17uan7SJ
— Ajeet Kumar (@iajeetkumar) June 5, 2026
‘पेद्दी’ की बंपर शुरुआत: पहले दिन 100 करोड़ पार, राम चरण की पत्नी उपासना ने यूं मनाया जश्न
शुभमन गिल ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, 23 साल के युवा खिलाड़ी का हुआ टेस्ट डेब्यू
मलबे से सुरक्षित निकले अराघची, बताया खामेनेई के दफ्तर पर हमले का खौफनाक मंजर
स्टेडियम में श्रेयस अय्यर का जुड़वां मिला! मैच से ज्यादा वायरल हुआ ये वीडियो
नाम बदलने की बहस के बीच जानें कौन थे क्रांतिकारी बरकतुल्ला भोपाली, जिन्होंने विदेशी धरती से हिलाई थी ब्रिटिश हुकूमत
UN में पाकिस्तान की फिर फजीहत : कश्मीर का राग अलापा तो भारत ने दिखाया आईना
शादी के स्टेज पर दूल्हे के पैर छूकर स्टंट करने लगा मेहमान, वीडियो देख लोग बोले- मानसिक बीमार है
भोजपुरी स्टार पवन सिंह को MLC बनाकर BJP का बड़ा दांव, पूर्वांचल और बिहार साधने की तैयारी
बिहार में बिगड़ेगा मौसम का मिजाज: 10 जून तक आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट
रूस का भारत को बड़ा ऑफर: अब Su-57 स्टील्थ फाइटर जेट साथ मिलकर बनाएगा भारत?