तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़ी हलचल के संकेत मिल रहे हैं। राज्य भाजपा के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने पार्टी से अलग होने का मन बना लिया है। खबरों के अनुसार, अन्नामलाई 5 जून को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए अपनी प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफे की औपचारिक घोषणा कर सकते हैं।
शीर्ष नेतृत्व की मान-मनौव्वल रही नाकाम अन्नामलाई को पार्टी में रोकने के लिए भाजपा आलाकमान ने पूरी कोशिश की। हाल ही में उन्होंने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात की थी। चर्चा है कि इस दौरान उन्होंने सौहार्दपूर्ण माहौल में अपने फैसले से नेतृत्व को अवगत कराया था।
बीजेपी के शीर्ष नेताओं ने उनसे अपने निर्णय पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया था, लेकिन अन्नामलाई अपनी राह अलग करने को लेकर अडिग हैं।
क्या है अन्नामलाई की शर्त? सूत्रों का कहना है कि अन्नामलाई ने पार्टी नेतृत्व के सामने दो विकल्प रखे थे। या तो उन्हें तमिलनाडु भाजपा की कमान संभालते हुए सात साल का फ्री हैंड दिया जाए, या फिर उन्हें सम्मानजनक तरीके से अलग राह चुनने की अनुमति दी जाए। ऐसा लगता है कि बात नहीं बन पाने के कारण अब वे अपनी खुद की नई पार्टी बनाने पर विचार कर रहे हैं।
कोयंबटूर में पोस्टरों ने बढ़ाई सियासी गर्मी अन्नामलाई के अगले कदम को लेकर अटकलें तब और तेज हो गईं जब कोयंबटूर में उनके समर्थकों ने ऐसे पोस्टर लगाए जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या किसी अन्य भाजपा नेता की तस्वीर नहीं थी। वहीं, मदुरै में लगे पोस्टरों में उन्हें सुपरस्टार रजनीकांत और अजित के साथ दिखाया गया है, जो उनके भविष्य के राजनीतिक रुख की ओर इशारा करते हैं।
अन्नामलाई का अब तक का सफर 2020 में भाजपा में शामिल हुए अन्नामलाई महज 10 महीने में राज्य इकाई के सबसे युवा अध्यक्ष बने। उनके नेतृत्व में पार्टी ने 2021 के विधानसभा चुनाव में 20 साल बाद 4 सीटें जीतीं। वहीं, 2024 के लोकसभा चुनाव में उनके प्रयासों से भाजपा का वोट शेयर 3.66% से बढ़कर 11.24% तक पहुंच गया।
अब सबकी निगाहें 5 जून के दिन पर टिकी हैं, जब यह साफ हो जाएगा कि तमिलनाडु की राजनीति का यह युवा चेहरा क्या नया सियासी समीकरण तैयार करता है।
Coimbatore, Tamil Nadu: Posters supporting BJP leader K Annamalai have appeared in Coimbatore without images of Prime Minister Narendra Modi or other BJP leaders. This has sparked speculation that he may make a major announcement on June 4 on his birthday. pic.twitter.com/p9cJfs7GQi
— IANS (@ians_india) June 2, 2026
अलविदा पहलाज निहलानी: बॉलीवुड ने नम आंखों से दी विदाई, गोविंदा ने यादों में साझा किया गहरा रिश्ता
केरल में इस्लामिक-फ्रेंडली जिम को लेकर बवाल, मालिक को देनी पड़ी सफाई
पुणे जहरीली शराब कांड: मुख्य आरोपी गुरुमंगल विर्क का अवैध आशियाना ढहा, प्रशासन का कड़ा एक्शन
सीजफायर की नई परिभाषा: ट्रंप का ईरान को कड़ा संदेश, कहा- सैनिकों की मौत पर बदलेंगे तेवर
मैंने पैंट में पेशाब कर दिया... दाऊद इब्राहिम के खौफ से कांप उठे थे ललित मोदी!
मानसून का इंतजार खत्म: आज शाम केरल में दस्तक देगा मानसून, अगले 7 दिन भारी बारिश का अलर्ट
केरल के पहले इस्लामिक जिम का ऐलान: संगीत और ड्रेस कोड पर पाबंदी से मचा बवाल
खान सर के बॉडीगार्ड्स का फायरिंग वीडियो वायरल: विवाद में आया नया मोड़, पुलिस जांच तेज
वाटर स्लाइड पर मजे कर रही थी लड़की, तभी पीछे से आ गई आफत – देखें वायरल वीडियो
80 साल पुरानी गणित की पहेली: जिसे सुलझाने में फेल रहे दिग्गज, AI ने किया करिश्मा