आईपीएल के संस्थापक और पूर्व कमिश्नर ललित मोदी पिछले 17 सालों से भारत से बाहर हैं। भगोड़े के आरोपों का सामना कर रहे मोदी ने अब चुप्पी तोड़ते हुए उन गंभीर परिस्थितियों का खुलासा किया है, जिसके कारण उन्होंने देश छोड़ा। उन्होंने दावा किया कि वे कोई अपराधी नहीं, बल्कि अंडरवर्ल्ड के निशाने पर थे।
मैच फिक्सिंग के खिलाफ सख्ती बनी दुश्मनी की वजह ललित मोदी का आरोप है कि आईपीएल की शुरुआत में सट्टेबाजी और मैच फिक्सिंग के खिलाफ उनके सख्त रवैये ने दाऊद इब्राहिम के सट्टा बाजार की कमर तोड़ दी थी। इसी के चलते दाऊद और छोटा शकील उनके दुश्मन बन गए। मोदी ने बताया कि उन पर तीन बार जानलेवा हमले की कोशिश की गई, लेकिन वे बाल-बाल बच गए।
दाऊद की धमकी: सब माफ कर देंगे, एक आईपीएल टीम दिलवाओ मोदी ने एक हैरान करने वाला किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि एक बार एक बिचौलिए ने उन्हें सैटेलाइट फोन के जरिए दाऊद इब्राहिम से कनेक्ट किया। दाऊद ने उन्हें फोन पर धमकाते हुए कहा कि सब माफ कर देंगे, बस मुझे एक आईपीएल टीम दिलवाओ । मोदी ने जवाब दिया कि अब उनका आईपीएल से कोई सरोकार नहीं है, जिसके बाद फोन काट दिया गया।
बेटे के अपहरण का सनसनीखेज दावा ललित मोदी ने बताया कि धमकियों का सिलसिला यहीं नहीं रुका। उन्होंने दावा किया कि लंदन की स्लोन स्ट्रीट से उनके बेटे का अपहरण कर लिया गया था, जिसे बाबा अविन नाम के व्यक्ति ने अंजाम दिया था। इसके अलावा, जोहान्सबर्ग में भी उन पर हमले की साजिश रची गई थी। मोदी के अनुसार, ये सब इसलिए हुआ क्योंकि उन्होंने आईपीएल को भारत से बाहर दक्षिण अफ्रीका शिफ्ट कर दिया था, जिससे सट्टेबाजों का करोड़ों का नुकसान हुआ था।
मैं भगोड़ा नहीं, राजनीतिक साजिश का शिकार ललित मोदी ने खुद को भगोड़ा मानने से इनकार किया है। उन्होंने दोहराया कि उन पर लगे आरोपों के पीछे राजनीतिक प्रतिशोध है। मोदी के अनुसार, 2010 में शुरू हुई प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच और बीसीसीआई के साथ विवाद पूरी तरह से उनकी छवि खराब करने की एक सुनियोजित कोशिश थी।
क्रिकेट जगत में क्रांति और विवाद 2008 में आईपीएल की शुरुआत कर ललित मोदी ने क्रिकेट जगत में नई क्रांति ला दी थी। देखते ही देखते यह टूर्नामेंट दुनिया की सबसे मूल्यवान लीग बन गया। हालांकि, इस चमक-धमक के साथ ही वित्तीय अनियमितताओं और फेमा (FEMA) जैसे विवाद भी उनके साथ जुड़ गए, जिसके बाद वे लंदन शिफ्ट हो गए। मोदी का कहना है कि वे आज भी उसी डर के साये में जीने को मजबूर हैं, जिसे उन्होंने शुरू किया था।
#WATCH | On being asked if he retired from cricket because of Dawood Ibrahim, IPL founder and first chairman Lalit Modi says, It is one of the biggest reasons.
— ANI (@ANI) June 4, 2026
He says, He took three hits at me... Dawood himself said this... He missed three times... The reason was that I… pic.twitter.com/HKYlhdL2o6
विप्रो में कॉर्पोरेट जिहाद का सनसनीखेज आरोप: पुणे में पूर्व महिला कर्मचारी ने लगाए भयावह इल्जाम
जो वीडियो में दिख रहा है, वो साथ करोगे? : मदरसे के मौलाना की घिनौनी करतूत, नाबालिग छात्राओं को भेजता था अश्लील क्लिप
नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद नजरबंद: बिजनौर में भारी तनाव, पुलिस से हुई तीखी बहस
क्या 2027 में रोहित शर्मा लिखेंगे अपनी सबसे बड़ी कहानी? 2023 का दर्द अभी भी अधूरा है
ट्रैक्टर की ऐसी खतरनाक एंट्री देख दंग रह जाएंगे आप, वायरल वीडियो में कैद हुआ हादसा
बेड के नीचे छिपे TMC नेता: कूचबिहार में कट-मनी घोटाले पर हुआ भारी बवाल
फीफा वर्ल्ड कप 2026: बदल गया है फुटबॉल का मिजाज, जानें 5 बड़े बदलाव जो खेल को बना देंगे रोमांचक
वह मेसी से भी आगे जाएंगे... वैभव सूर्यवंशी की चमक पर फिदा हुए ललित मोदी
शाहीन अफरीदी का गेंदबाजी में कहर , वसीम अकरम का महारिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास
राज्यसभा चुनाव: बीजेपी की नई पारी, सतीश पूनिया और तरुण चुघ समेत कई दिग्गजों को मिला टिकट