भोपाल: राजधानी स्थित भोपाल नगर निगम के नवनिर्मित मुख्यालय अटल भवन में सुविधाओं के खोखलेपन की पोल खुल गई है। करोड़ों रुपये की लागत से बनी इस आधुनिक इमारत में सुरक्षा और रखरखाव के दावों की धज्जियां उस वक्त उड़ीं, जब एक महिला कर्मचारी लिफ्ट के बीच में ही फंस गई।
आधे घंटे तक कैद रही कर्मचारी घटना के दौरान लिफ्ट अचानक अचानक बंद हो गई, जिससे उसमें सवार महिला कर्मचारी अंदर ही फंस गई। करीब आधे घंटे तक वह डर और घबराहट के साये में रही। इस दौरान लिफ्ट के भीतर दम घोंटू माहौल बना रहा, लेकिन बाहर खड़ा प्रशासन मूकदर्शक बना रहा।
आपातकालीन व्यवस्था रही नदारद सबसे चिंताजनक पहलू यह रहा कि लिफ्ट के फंसने के बाद आपातकालीन सहायता का कोई भी सिस्टम सक्रिय नहीं हुआ। सूचना मिलने के बावजूद न तो कोई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचा और न ही फायर विभाग की टीम समय पर सक्रिय नजर आई। नगर निगम आयुक्त से संपर्क करने की कोशिशें भी विफल रहीं।
कांग्रेस ने उठाए सुशासन पर सवाल इस घटना के बाद राजनीतिक गलियारों में हंगामा मच गया है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता प्रवीण धौलपुरे ने इसे प्रशासनिक संवेदनहीनता की पराकाष्ठा करार दिया है। उन्होंने कहा कि यदि इस दौरान कर्मचारी की तबीयत बिगड़ जाती या कोई अनहोनी हो जाती, तो इसका जिम्मेदार कौन होता?
चमकती इमारत के पीछे बदहाल सच्चाई धौलपुरे ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि विकास के बड़े-बड़े दावों के बीच करोड़ों की इमारतों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने मांग की है कि इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच हो और लिफ्ट व सुरक्षा उपकरणों का तत्काल तकनीकी ऑडिट कराया जाए।
जिम्मेदारी तय करने की मांग कांग्रेस ने निगम प्रशासन से कड़े सवाल किए हैं कि आखिर आपात स्थिति में सिस्टम फेल क्यों हुआ? पार्टी ने मांग की है कि दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो, ताकि यह साबित हो सके कि सरकारी भवनों में काम करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है।
*भोपाल: भोपाल नगर निगम के नवनिर्मित मुख्यालय की लिफ्ट अचानक खराब हो गई। जिससे एक महिला कर्मचारी लगभग आधे घंटे तक लिफ्ट में फंसी रही। इस दौरान न तो कोई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचा और न ही आपातकालीन सहायता व्यवस्था सक्रिय दिखाई दी। इस घटना से निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली, सुरक्षा… pic.twitter.com/AJRQUMTd0M
— Lallu Ram (@lalluram_news) June 3, 2026
CBSE का OSM घोटाला: 18 साल के छात्र के खुलासे से हिली सरकार, चेयरमैन समेत कई अधिकारी बाहर
अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मोड में टीम इंडिया, महाराजा यादविंद्र स्टेडियम में छिड़ेगी जंग
ममता बनर्जी की TMC में बड़ी टूट: 60 विधायकों का बागी तेवर, शिवसेना ने बताया तानाशाही का नतीजा
नॉर्वे चेस में प्रज्ञानंद का करिश्मा: मैग्नस कार्लसन को दूसरी बार धूल चटाकर रचा इतिहास
पहली सेल में मचा तहलका: 1 घंटे में आउट ऑफ स्टॉक हुआ HMD Vibe2 5G, आज फिर खरीदने का मौका
एक बिहारी सब पे भारी : विराट कोहली ने दी 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को खास सलाह, वीडियो हुआ वायरल
स्मार्टफोन खरीदने का प्लान है? तो सावधान! साइबर ठगों का नया जाल कर सकता है आपका बैंक अकाउंट खाली
वैभव सूर्यवंशी के नाम पर फैलाया गया फेक वीडियो, हर्षा भोगले ने बताई सच्चाई
पटना कोचिंग विवाद: खान सर और रौशन आनंद के बीच छिड़ी कोल्ड वॉर , एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप
विराट कोहली की गोल्डन एडवाइस : युवा वैभव सूर्यवंशी को दिया सफलता का मंत्र