पश्चिम बंगाल की राजनीति में ममता बनर्जी के लिए एक बड़ा सियासी भूचाल आया है। विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर हुई बगावत ने पार्टी की नींव हिला दी है। करीब 60 विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष अपनी अलग पहचान और नेता चुनने का दावा पेश किया है, जिसे मंजूरी मिल गई है।
शिवसेना का तीखा प्रहार: तानाशाही खत्म हो गई शिवसेना प्रवक्ता संजय निरुपम ने इस घटनाक्रम पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की पार्टी अब पूरी तरह बिखर चुकी है। निरुपम के अनुसार, जीत के गुमान में ममता और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी का तानाशाही रवैया था, जिससे तंग आकर पार्टी के लोग सही मौके की तलाश में थे। अब उसी विरोध का परिणाम विधानसभा में देखने को मिल रहा है।
ऋतब्रत बनर्जी बने बागी खेमे के नेता निष्कासित टीएमसी नेता ऋतब्रत बनर्जी ने बागी गुट का नेतृत्व संभाल लिया है। विधानसभा अध्यक्ष ने बागी समूह को विधायक दल का दर्जा दे दिया है। ऋतब्रत ने घोषणा की है कि जावेद खान, संदीपान साहा, सबीना यास्मीन और शिउली साहा विधायक दल के उपनेता होंगे।
हम ही हैं असली विपक्ष ऋतब्रत बनर्जी ने दावा किया कि संसदीय मानदंडों के लिहाज से अब वही असली और मुख्य विपक्ष हैं। उन्होंने ममता बनर्जी को सलाह दी कि वे अब एक मुख्य सलाहकार की भूमिका में आ जाएं। बागी गुट का कहना है कि वे सरकार की उन नीतियों का विरोध करेंगे जो जनहित में नहीं हैं, लेकिन केवल विरोध के लिए विरोध नहीं किया जाएगा।
टीएमसी के भीतर बढ़ता असंतोष दूसरी ओर, टीएमसी के विधायक अखरुज्जमान ने पार्टी नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता के चुनाव में पार्टी की आंतरिक प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। ममता बनर्जी के लिए यह विद्रोह सिर्फ सत्ता के समीकरणों को ही नहीं, बल्कि पार्टी पर उनकी पकड़ को भी कमजोर करता दिख रहा है।
इस बड़े राजनीतिक उलटफेर ने राज्य की राजनीति को नए मोड़ पर ला खड़ा किया है, जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अब अपनी ही पार्टी के भीतर से कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।
Mumbai, Maharashtra: Shiv Sena spokesperson Sanjay Nirupam says, Mamata Banerjee’s party Trinamool Congress has almost broken apart, it has disintegrated. Today in the Assembly, about 58 MLAs of her party have submitted a signed request to the Speaker of the Assembly that they… pic.twitter.com/GBxNLCdX0y
— IANS (@ians_india) June 3, 2026
लाल गेंद से जंग के लिए तैयार टीम इंडिया: अफगानिस्तान सीरीज के लिए नेट्स पर पसीना बहाते दिखे सितारे
कर्नाटक कांग्रेस में बड़ा बदलाव: बीके हरिप्रसाद बने नए प्रदेश अध्यक्ष, डीके शिवकुमार ने संभाली सीएम की कुर्सी
जेल देखने का अजीब शौक: पत्नी पर तानी पिस्टल, वजह जानकर पुलिस भी रह गई दंग
मालवीय नगर अग्निकांड: इमारत बनी मौत का जाल, 21 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायलों की हालत गंभीर
बंदूकों की जगह थामी कलम और तराजू: माओवाद की राजधानी कोंडापल्ली में अब बह रही विकास की हवा
अहमदाबाद में आधी रात को बड़ा क्रैकडाउन : 290 से ज्यादा संदिग्ध बांग्लादेशी हिरासत में
बिहार: कमरे में आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए मौसी-भांजा, परिजनों ने कराई शादी
टीम इंडिया का न्यूजीलैंड मिशन: टी20, वनडे और टेस्ट सीरीज का पूरा शेड्यूल हुआ जारी
स्मार्टफोन खरीदने का प्लान है? तो सावधान! साइबर ठगों का नया जाल कर सकता है आपका बैंक अकाउंट खाली
ट्रेन के दरवाजे से बड़ा निकला संदूक, जुगाड़ देख चकराया लोगों का सिर!