डिजिटल युग में साइबर अपराध के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। शातिर ठग आए दिन लोगों को फंसाने के लिए नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। यदि आप हाल फिलहाल में कोई नया स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। आपकी एक छोटी सी लापरवाही आपकी गाढ़ी कमाई पर डाका डाल सकती है।
साइबर अपराधी Amazon और Flipkart जैसी नामी ई-कॉमर्स साइट्स की हूबहू दिखने वाली फर्जी वेबसाइट्स बनाते हैं। इन साइट्स पर स्मार्टफोन पर भारी डिस्काउंट का लालच दिया जाता है। ग्राहक जैसे ही इन फर्जी वेबसाइट्स पर ऑर्डर प्लेस करते हैं, उनके साथ धोखाधड़ी हो जाती है।
इसके अलावा, कैश ऑन डिलीवरी (COD) के नाम पर भी ठगी की जा रही है। सामान की डिलीवरी के समय धोखेबाज ग्राहकों से क्यूआर (QR) कोड स्कैन करवाते हैं, जिससे उनके बैंक खाते से पैसे कट जाते हैं।
ठग केवल वेबसाइट्स तक ही सीमित नहीं हैं। कई मामलों में फेक ईएमआई (EMI) अप्रूवल के नाम पर कॉल की जाती है और ओटीपी (OTP), यूपीआई पिन या सीवीवी जैसी गोपनीय जानकारी मांगी जाती है।
इतना ही नहीं, ऑर्डर फेल होने या रिफंड के नाम पर मोबाइल पर भेजे गए संदिग्ध लिंक पर क्लिक करना भी भारी पड़ सकता है। इन लिंक से फोन में मैलवेयर इंस्टॉल हो जाता है, जो आपकी निजी जानकारी और बैंकिंग डेटा चुरा सकता है।
यदि आप या आपका कोई परिचित इस तरह की ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार हो जाता है, तो समय गंवाए बिना तुरंत रिपोर्ट करें। आप अपनी शिकायत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (cybercrime.gov.in) पर दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा, मदद के लिए आप साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर भी कॉल कर सकते हैं।
याद रखें, सतर्कता ही इस डिजिटल दौर में सुरक्षा की सबसे पहली शर्त है। किसी भी लुभावने ऑफर या अनजान लिंक पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।
1/ 7 नया phone online खरीद रहे हैं? आपकी excitement का फायदा cyber criminals भी उठा सकते हैं
— CyberDost I4C (@Cyberdost) May 27, 2026
Fake e-commerce websites, refund SMS scams और fake flash sale groups के ज़रिए online shoppers को target किया जा रहा है, खासकर smartphone shopping के दौरान
इन scam tactics से सतर्क रहें: pic.twitter.com/K2FOgRvec2
सेंट्रल जेल जाने के लिए बीवी पर तानी बंदूक: अजीबोगरीब फरमाइश सुनकर पुलिस भी रह गई दंग
कर्नाटक में आज सत्ता का नया अध्याय: डीके शिवकुमार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
दिल्ली आग कांड: तीसरी मंजिल से छलांग, बिछाए गए गद्दे... फिर भी 18 की मौत
पटना: खान सर के कोचिंग सेंटर पर हमला, सरेआम फायरिंग से दहला मुसल्लहपुर हाट
पटना: कोचिंग पर हमले के बयान से पलटे खान सर, बोले- उस समय माहौल ही कुछ ऐसा था
जम्मू-कश्मीर में कुदरत का कहर: डोडा-किश्तवाड़ में बादल फटने से तबाही, बिजली गिरने से महिला की मौत
गुरुग्राम: बीफ पकाते हुए वीडियो वायरल, बंगाली महिला ने शुभेंदु अधिकारी को दी चुनौती, हुई गिरफ्तार
पीठ पर पति को लादकर जनता दरबार पहुंची महिला, सुध न लेने पर छलका दर्द
पहली सेल में मचा तहलका: 1 घंटे में आउट ऑफ स्टॉक हुआ HMD Vibe2 5G, आज फिर खरीदने का मौका
सावधान UP! गरज-चमक और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम