नई दिल्ली: दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह घटी एक भयावह घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। हौज रानी क्षेत्र स्थित एक बेड एंड ब्रेकफास्ट होटल (फ्लोरिश स्टे) में लगी भीषण आग में कम से कम 21 लोगों की जान चली गई है। मरने वालों में कई विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।
कैसे हुआ हादसा? अधिकारियों के अनुसार, सुबह करीब 8:45 बजे इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित रेस्टोरेंट से आग की लपटें उठनी शुरू हुईं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और ऊपरी मंजिलों पर चल रहे होटल को अपनी चपेट में ले लिया। राहत की बात यह रही कि स्थानीय लोगों और दमकल विभाग की मुस्तैदी से 40 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
अवैध संचालन पर सवाल सामने आ रही प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, इमारत के निचले हिस्से में रेस्टोरेंट चलाने की ही अनुमति थी, लेकिन ऊपरी मंजिलों पर अवैध रूप से होटल चलाया जा रहा था। आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जान बचाने के लिए लोगों को खिड़कियों से कूदने पर मजबूर होना पड़ा।
प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने जताया शोक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की सहायता देने की घोषणा की है। वहीं, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सभी संबंधित एजेंसियों को तत्काल राहत कार्य में जुटने के निर्देश दिए हैं।
जांच के आदेश और मुआवजे की मांग दिल्ली के उपराज्यपाल ने पूरे मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के लिए उचित मुआवजे की मांग की है। पूर्व विधायक सोमनाथ भारती ने हादसे का कारण शॉर्ट सर्किट बताया है और प्रति मृतक एक करोड़ रुपये मुआवजे की मांग उठाई है।
राहत और बचाव कार्य जारी मौके पर डीडीएमए, दिल्ली फायर सर्विस और एम्बुलेंस की टीमें लगातार काम कर रही हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों की संख्या में और बढ़ोतरी होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल फॉरेंसिक टीम आग के सही कारणों का पता लगाने में जुटी है।
STORY | 21 killed in fire in south Delhi hotel, several foreigners among those dead
— Press Trust of India (@PTI_News) June 3, 2026
A massive fire broke out in a bed-and-breakfast hotel in south Delhi s Malviya Nagar on Wednesday, killing at least 21 people.
Several of those killed are foreigners, mainly from Central Asia… pic.twitter.com/6sOi1DAhWP
दुनिया जश्न मनाएगी, भारतीय फैंस के छलकेंगे आंसू! 145 करोड़ का देश क्यों नहीं खेलता FIFA वर्ल्ड कप?
लाल गेंद से जंग के लिए तैयार टीम इंडिया: अफगानिस्तान सीरीज के लिए नेट्स पर पसीना बहाते दिखे सितारे
600-700 लोगों ने मेरा रेप किया : ब्रिटिश संसद में गूंजी पीड़िताओं की चीखें, क्या है ग्रूमिंग गैंग का काला सच?
आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान: भुवी की वापसी, रिंकू-तिलक बाहर!
मालवीय नगर अग्निकांड: मौत के बाद अवैध का ठप्पा, क्या जिम्मेदार हमेशा हादसे का इंतज़ार करते हैं?
खान सर के कोचिंग पर हमला: फायरिंग की अफवाह निकली गलत, CCTV में कैद हुआ पत्थरबाजों का तांडव
दिल्ली आग कांड: तीसरी मंजिल से छलांग, बिछाए गए गद्दे... फिर भी 18 की मौत
मौसी-भांजे की पकड़ौआ शादी : आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए प्रेमी, ग्रामीणों ने करवाया विवाह
मौत का तांडव: मालवीय नगर के होटल में भीषण आग, 20 लोगों की दर्दनाक मौत; जान बचाने के लिए लोगों ने लगाई छलांग
NIT कुरुक्षेत्र का नया कीर्तिमान: छात्र को मिला 1.56 करोड़ का बंपर पैकेज