वैशाली का मामला बिहार के वैशाली से एक ऐसी खबर सामने आई जिसने पूरे देश की न्याय व्यवस्था को झकझोर कर रख दिया। करीब 35 साल पुराने एक मामले में वैशाली की अदालत ने 85 साल के बुजुर्ग दीपा राय को तीन साल की सजा सुनाई। बुढ़ापे की दहलीज पर खड़े इस बुजुर्ग को जब सजा सुनाई गई, तो वह अपने पैरों पर चलने में भी असमर्थ थे।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो कोर्ट परिसर में परिजनों के सहारे पहुंचे दीपा राय का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया। यह वीडियो सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा। वीडियो में बुजुर्ग की लाचारी और 35 साल बाद आए फैसले ने आम लोगों से लेकर न्यायपालिका के शीर्ष अधिकारियों तक को भावुक कर दिया।
CJI ने लिया तुरंत संज्ञान सूत्रों के अनुसार, जब यह मामला चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) तक पहुंचा, तब वह हाईकोर्ट के जजों की नियुक्ति को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक कर रहे थे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए CJI ने अपनी रजिस्ट्री को तुरंत तलब किया और पटना हाईकोर्ट से इस मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांग ली।
कोर्ट रूम खोलने के निर्देश मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट दोबारा खोलने की नौबत आ गई थी। कर्मचारी कागजी कार्रवाई में पूरी रात जुटे रहे और सुनवाई के लिए कोर्ट रूम को तैयार किया गया। CJI मामले की सुनवाई के लिए पूरी तरह तैयार थे, ताकि बुजुर्ग को न्याय मिल सके।
राहत: बुजुर्ग को पहले ही मिली जमानत हालांकि, जांच के बाद पता चला कि निचली अदालत ने बुजुर्ग की उम्र और स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें पहले ही अंतरिम जमानत दे दी है, ताकि वे हाईकोर्ट में अपील कर सकें। जैसे ही यह स्पष्ट हुआ कि बुजुर्ग जेल के बाहर सुरक्षित हैं, सुप्रीम कोर्ट में बुलाई गई आपातकालीन कार्यवाही को रोक दिया गया।
क्या है 1992 का मामला? यह पूरा प्रकरण साल 1992 का है, जब दीपा राय समेत अन्य लोगों पर अदालत राय दंपति पर गोली चलाने का आरोप लगा था। इस मामले में कुल नौ लोगों को आरोपी बनाया गया था, जिनमें से चार की मौत हो चुकी है। बाकी पांच आरोपियों में से चार को 10-10 साल की जेल और 25-25 हजार का जुर्माना हुआ है, जबकि दीपा राय को आर्म्स एक्ट के तहत तीन साल की सजा सुनाई गई है।
*#WATCH | Vaishali, Bihar: A court in Bihar had sentenced an 85-year-old man to three years in prison in a 34 years old a case, with four other accused sentenced to 10 years imprisonment each and fined Rs 25,000 in a murderous assault case. (02.06) pic.twitter.com/ohmwSIA1Ri
— ANI (@ANI) June 2, 2026
देश में रहना है तो वंदे मातरम बोलना होगा : ममता के धरने के बीच सुवेंदु का बड़ा दांव, कल से बंगाल में अन्नपूर्णा का खेला
मिडिल ईस्ट में सीधी जंग : ईरान का मिसाइल हमला, जवाब में अमेरिका ने केश्म द्वीप को बनाया निशाना
मोहन सरकार का बड़ा तोहफा: 48 लाख लोगों को मुफ्त रजिस्ट्री का रास्ता साफ, अब नहीं देनी होगी स्टॉम्प ड्यूटी
छेड़छाड़ करने वाले मनचले का इलाज : मथुरा पुलिस ने सिखाया सबक, हाथ जोड़कर मांगी माफी
शादी में भूसा मैन का जलवा: खाने की थाली छोड़ जानवरों वाला आहार चबा रहा युवक!
बंदूकों की जगह थामी कलम और तराजू: माओवाद की राजधानी कोंडापल्ली में अब बह रही विकास की हवा
खान सर पर जानलेवा हमला: पड़ोसी कोचिंग माफिया ने रची साजिश? जानिए क्या है पूरा मामला
पटना: खान सर के कोचिंग सेंटर पर हमला, सरेआम फायरिंग से दहला मुसल्लहपुर हाट
अर्जुन तेंदुलकर का घातक ऑलराउंडर अवतार: पहले नचाया गेंद से, फिर छक्के से दिलाई जीत
कुशीनगर में गरजे CM योगी: बोले- जो बोली से नहीं माना, वो गोली से मान गया, पाकिस्तान की छाती पर दाग रहे ब्रह्मोस