प्यार का इजहार करने के लिए लोग अक्सर खास पलों का इंतजार करते हैं। नासिक के कॉम्बैट आर्मी एविएशन ट्रेनिंग स्कूल में कुछ ऐसा ही यादगार नजारा देखने को मिला, जिसने वहां मौजूद हर शख्स का दिल जीत लिया।
ट्रेनिंग पूरी होते ही मिला सरप्राइज कैप्टन भरत भारद्वाज ने हाल ही में पायलट के रूप में अपनी ट्रेनिंग सफलतापर्वक पूरी की है। दीक्षांत समारोह का माहौल गर्व और खुशी से भरा था, लेकिन भरत के लिए यह दिन एक और वजह से बेहद खास बन गया। समारोह के तुरंत बाद, उन्होंने अपनी प्रेमिका आरुषि को जीवन भर का साथ निभाने के लिए प्रपोज करने का फैसला किया।
हेलीकॉप्टर के सामने घुटनों पर बैठे कैप्टन तैयारी पूरी थी और मौका भी शानदार था। ट्रेनिंग स्कूल में खड़े हेलीकॉप्टर के सामने भरत अचानक घुटनों के बल बैठ गए। पास खड़ी आरुषि इस सरप्राइज को देखकर हैरान रह गईं। भरत ने अपनी जेब से अंगूठी निकाली और आरुषि के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया।
भावुक पल और हां का जवाब अचानक मिले इस प्रस्ताव से आरुषि कुछ पल के लिए असमंजस में थीं, लेकिन उन्होंने मुस्कुराते हुए भरत का प्रपोजल स्वीकार कर लिया। उन्होंने भरत की उंगली में अंगूठी पहनाई और दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाकर अपनी खुशी जाहिर की। पास मौजूद भरत के साथियों ने इस खूबसूरत पल को अपने कैमरे में कैद कर लिया।
वायरल हुआ वीडियो इस प्रपोजल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों की खुशी साफ झलक रही है। आरुषि ने बताया कि उन्हें इस सरप्राइज की बिल्कुल उम्मीद नहीं थी। वहीं, खुशमिजाज अंदाज में भरत ने कहा कि अब वह सेना के बाद अपनी निजी जिंदगी में एक नई जिम्मेदारी के लिए तैयार हैं, जहां असली बॉस तो पत्नी ही होगी।
यह दिन भरत और आरुषि के लिए हमेशा के लिए यादगार बन गया है। सोशल मीडिया पर लोग इस जोड़ी को नई शुरुआत के लिए जमकर बधाई दे रहे हैं।
#WATCH | Maharashtra: The passing out parade at the Combat Army Aviation Training School in Nashik, concluded on an emotional note for a couple as Captain Bharat Bhardwaj proposed marriage to his partner. pic.twitter.com/8Un1ZNBP1F
— ANI (@ANI) June 2, 2026
ट्विशा शर्मा केस: पति समर्थ और सास गिरिबाला 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, जेल भेजे गए मां-बेटे
NEET-CBSE विवाद: सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान, 6 जून को कॉकरोच जनता पार्टी के साथ सड़क पर उतरेंगे
डेब्यू पर पंजा, दूसरे मैच में आईपीएल स्टार का शिकार: पाकिस्तान के नए स्पिन जादूगर का जलवा
गुजरात: एनएच-53 पर भीषण सड़क हादसा, आपस में टकराईं दो बसें; 7 की मौत, 38 घायल
भारत का न्यूजीलैंड मिशन: 12 मैचों की महा-सीरीज का पूरा शेड्यूल हुआ जारी
पासिंग आउट परेड में आर्मी कैप्टन का फिल्मी अंदाज: घुटने पर बैठकर गर्लफ्रेंड को दिया सरप्राइज प्रपोजल
बेटे को अलग घर, मां को अलग महल : सम्राट चौधरी ने राबड़ी देवी पर साधा सीधा निशाना
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के लिए सोनम वांगचुक ने भरी हुंकार, 6 जून को दिल्ली कूच का ऐलान
जनता दरबार में भावुक कर देने वाली तस्वीर: पति को पीठ पर लादकर इलाज की गुहार लगाने पहुंची पत्नी
कांग्रेस में ऑल इज वेल की नई तस्वीर: क्या यह एकता का संदेश है या महज एक सियासी रस्म?