सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो सामने आते हैं जो किसी की भी हंसी छोड़ने पर मजबूर कर देते हैं। हाल ही में चीन के एक जिम का वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है, जिसमें एक शख्स वर्कआउट शुरू करने से पहले ही ऐसी गहरी नींद में सोया कि सब देखते ही रह गए।
फोम रोलर पर ही सो गया शख्स वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति जिम में वर्कआउट के लिए पहुंचा। उसने वार्म-अप के लिए फोम रोलर का इस्तेमाल शुरू किया, लेकिन शायद थकान इतनी ज्यादा थी कि देखते ही देखते वह वहीं फर्श पर सो गया। किसी को अंदाजा नहीं था कि यह छोटी सी झपकी 7 घंटे लंबी नींद में बदल जाएगी।
स्टाफ ने उड़ाया मजाक या दिखाई दरियादिली? हैरानी की बात तो यह है कि उस शख्स को किसी ने जगाने की कोशिश नहीं की। जिम के स्टाफ और अन्य सदस्यों ने उसे डिस्टर्ब करने के बजाय उसके ऊपर एक मैट डाल दी, जैसे कि वह उसे कंबल ओढ़ा रहे हों। 7 घंटे तक वह शख्स बेफिक्र होकर वहीं सोता रहा।
सोशल मीडिया पर मजे ले रहे लोग यह वीडियो एक्स (ट्विटर) पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद नेटिजन्स अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, शायद इसने सिर्फ अपने स्लीपिंग मसल्स को ट्रेन करने के लिए जिम की मेंबरशिप ली है।
वहीं एक अन्य यूजर ने जिम की सर्विस की तारीफ करते हुए लिखा, ऐसी प्रीमियम सर्विस तो मुझे भी चाहिए। फिलहाल, यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इसे पीक मेल कंटेंट करार दे रहे हैं।
(नोट: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल दावों पर आधारित है। इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है।)
A man in China fell asleep on the gym floor during warm-up and slept undisturbed for 7 hours. Staff and members simply laid a mat over him like a blanket😭 pic.twitter.com/zrBlCg4QqU
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) June 1, 2026
मौसी-भांजे की पकड़ौआ शादी : आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए प्रेमी, ग्रामीणों ने करवाया विवाह
पहली ही गेंद पर क्लीन बोल्ड: शाहीन अफरीदी ने रचा इतिहास, तोड़े 25 साल पुराने रिकॉर्ड
मिडिल ईस्ट में सीधी जंग : ईरान का मिसाइल हमला, जवाब में अमेरिका ने केश्म द्वीप को बनाया निशाना
प्रमोशन इवेंट के दौरान मंच पर घुसा फैन, जाह्नवी कपूर को देख सहमीं एक्ट्रेस, बॉडीगार्ड ने कुछ यूं संभाला मोर्चा
अलर्ट: देश के 15 राज्यों में मौसम का बिगड़ा मिज़ाज, अगले 3 दिन आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का खतरा
मिडिल ईस्ट में महायुद्ध का खतरा: ईरान ने किया तीन देशों में अमेरिकी ठिकानों पर हमले का दावा
मां ने ठुकराई ममता: आठ बेटियों को बिलखता छोड़ नए पति संग चल दी महिला
जवानी में दी थी परीक्षा, बुढ़ापे में आया जॉइनिंग लेटर: 18 साल की देरी ने सरकारी सिस्टम पर खड़े किए सवाल
70 फीट का मेस्सी धराशायी: 10 करोड़ की मूर्ति को क्रेन से हटाना पड़ा, जानिए क्या है पूरा मामला
राबड़ी देवी का बंगला मोह: यह किसी की बपौती नहीं... , सम्राट चौधरी का तीखा प्रहार