रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आईपीएल 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब पर कब्जा कर लिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आरसीबी की यह जीत ऐतिहासिक रही। जीत के बाद जहां पूरी टीम अपनी दूसरी ट्रॉफी का जश्न मना रही थी, वहीं स्टार ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या का एक इशारा चर्चा का विषय बन गया।
क्यों दिखाए 5 के इशारे? टीम के सभी खिलाड़ी जीत के जश्न में दो उंगलियां दिखा रहे थे क्योंकि टीम ने दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी जीती है। हालांकि, क्रुणाल पांड्या ने पांच उंगलियां दिखाईं। इसके पीछे का कारण यह है कि क्रुणाल व्यक्तिगत रूप से अब तक 5 बार आईपीएल चैंपियन बन चुके हैं।
विराट कोहली ने लिया मजे क्रुणाल का यह इशारा देखकर विराट कोहली अपनी हंसी नहीं रोक पाए। कोहली को हंसते हुए और इशारा करते हुए देखा गया कि उन्हें अब केवल दो उंगलियां दिखानी चाहिए, क्योंकि अब वह आरसीबी का हिस्सा हैं। यह मजेदार पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इतिहास के सबसे सफल खिलाड़ियों की सूची में शामिल अपनी इस उपलब्धि के साथ क्रुणाल अब उन चुनिंदा खिलाड़ियों की श्रेणी में आ गए हैं जिन्होंने 5 या उससे ज्यादा बार खिताब जीते हैं। उन्होंने एमएस धोनी, कीरोन पोलार्ड और हार्दिक पांड्या की बराबरी कर ली है। आईपीएल में सबसे ज्यादा 6-6 खिताब जीतने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा और अंबाती रायडू के नाम है।
आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक ट्रॉफी
शानदार रहा क्रुणाल का प्रदर्शन आरसीबी को लगातार दो बार चैंपियन बनाने में क्रुणाल पांड्या की भूमिका बेहद अहम रही। आईपीएल 2026 के सीजन में उन्होंने 16 मैचों में 226 रन बनाने के साथ-साथ 14 महत्वपूर्ण विकेट भी चटकाए। पिछले सीजन (2025) में उन्होंने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 17 विकेट लिए थे। एक ऑलराउंडर के तौर पर उनकी उपयोगिता ने आरसीबी की खिताबी राह को आसान बनाने में बड़ी मदद की है।
Kohli noticed Krunal showing 5 fingers and immediately told him to show only two as he s RCB blood now. Krunal and Bhuvi couldn t stop laughing after that 🤣🤣 pic.twitter.com/sCmwt6gpvM
— ` (@worshipVK) June 1, 2026
इंतजार करो, इससे बड़ा खेला करूंगी : ममता बनर्जी की BJP को खली चेतावनी
IPL 2026: क्या ये थे सीजन के सबसे बड़े विवाद? टिम डेविड की हरकत से कोहली-हेड की तनातनी तक
IND vs AFG: इतिहास रचने को तैयार भारत-अफगानिस्तान, पहली बार खेली जाएगी द्विपक्षीय वनडे सीरीज
तरबूज बेचकर पत्नी को बनाया पुलिसवाला, नौकरी मिलते ही प्रेमी संग रंगे हाथों पकड़ी गई बीवी
साकेत बिल्डिंग हादसा: 2015 से अवैध थी इमारत, MCD की अनदेखी से गई 6 मासूम जानें
कॉकरेच जनता पार्टी का दिल्ली में रण: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के लिए 6 जून को सड़क पर उतरेंगे अभिजीत दीपके
अजान के बाद माइक बंद करना भूले मौलवी, लाउडस्पीकर पर गूंजने लगे जोर-जोर से खर्राटे!
स्विट्जरलैंड के होटल का भारतीयों के लिए खास फरमान: क्या हमारा सिविक सेंस है सवालों के घेरे में?
पिता के साथ बेटी का जीवनदान वाला जन्मदिन: सिंगापुर में लालू यादव ने खिलाया केक
फीफा वर्ल्ड कप चैंपियन को असली ट्रॉफी क्यों नहीं मिलती? जानिए इसके पीछे का हैरान करने वाला सच