इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की गुजरात टाइटन्स पर शानदार जीत के बाद टीम का जश्न जारी है। इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा जीत की खुशी में डांस करते नजर आ रहे हैं।
डांस फ्लोर पर दिखा कोहली का स्वैग वायरल वीडियो में विराट कोहली अपनी टीम के साथियों के साथ जश्न मनाते दिख रहे हैं। कोहली अपनी टीम की खास टी-शर्ट पहने हुए थे, जिस पर लिखा था, एक जीत अच्छी लगी, हमने इसे दो बार दोहराया। इस दौरान वे ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या और अन्य खिलाड़ियों के साथ मस्ती भरे अंदाज में डांस करते हुए बेहद एक्साइटेड नजर आए।
अनुष्का बनीं जश्न का हिस्सा अनुष्का शर्मा ने भी इस सेलिब्रेशन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बूट-कट जींस में नजर आईं अनुष्का पहले डांस फ्लोर पर थिरकती दिखीं और बाद में अपने फोन से इस यादगार पल को रिकॉर्ड करती नजर आईं। मैच के दौरान भी स्टैंड में मौजूद अनुष्का लगातार चर्चा में रहीं, क्योंकि कैमरों की नजरें बार-बार उनके रिएक्शंस पर टिकी थीं।
जीत में कोहली की अहम भूमिका इस जीत में विराट कोहली ने एक बार फिर अपनी क्लास दिखाई। आरसीबी को जीत के लिए 156 रनों की दरकार थी, जिसे हासिल करने में कोहली ने नाबाद 58 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। जैसे ही टीम ने जीत हासिल की, स्टैंड में बैठीं अनुष्का खुशी से झूम उठीं।
प्राइवेसी को लेकर चर्चा में रहता है कपल दिसंबर 2017 में इटली में शादी के बंधन में बंधे विराट और अनुष्का अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी प्रोटेक्टिव रहते हैं। कपल के दो बच्चे, वामिका और अकाय हैं। अपनी प्राइवेसी बनाए रखने के लिए यह जोड़ी अक्सर चर्चा में रहती है और उन्होंने अभी तक अपने बच्चों की तस्वीरें सार्वजनिक नहीं की हैं।
𝗞𝗶𝗻𝗴 𝗞𝗼𝗵𝗹𝗶’𝘀 𝗺𝗮𝘀𝘁𝗲𝗿𝗰𝗹𝗮𝘀𝘀 𝗼𝗻 𝘁𝗵𝗲 𝗱𝗮𝗻𝗰𝗲 𝗳𝗹𝗼𝗼𝗿 😉
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) June 1, 2026
Pure vibes. Wholesome. And so much more. Anushka Sharma, thank you for being our Day 1. ❤️ pic.twitter.com/7Qmxxv6QtG
IPL 2026 के 7 वायरल मोमेंट: कोहली की नाराजगी से रियान पराग के विवाद तक, जिसने बटोरी सुर्खियां
संजय सिंह और पुलिस में भिड़ंत: क्या छात्रों से बात करना अब अपराध है?
क्या है झंगोरा ? जिसे जानने के लिए CJI ने दुकानदार से पूछ डाले सवाल
पश्चिम बंगाल मंत्रिमंडल विस्तार: ‘बर्तन मांजने वाली’ कलिता माझी बनीं मंत्री, सुवेंदु अधिकारी की 35 सदस्यीय ‘सूरमा फौज’ तैयार
कांसमंडी किले पर अपनों से ही मिली निराशा, सपा सांसदों के रवैये से भड़की ‘लाखन आर्मी’
आसमान में मचा हड़कंप: ब्लूटूथ डिवाइस के एक नाम ने रोक दी 190 यात्रियों की सांसें
CBSE का फीस कारोबार बनाम छात्र: राहुल गांधी ने पूछा- गलती बोर्ड की, तो सजा बच्चों को क्यों?
सूर्या हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, निशाने पर आई पुलिस की कार्रवाई
शक्ति शालिनी: सेट से लीक हुआ अनीत पड्डा का खौफनाक वीडियो, फैंस हुए हैरान
राबड़ी देवी का बंगला मोह और जेडीयू का तंज: क्या यही है आरजेडी की हार का कारण?