मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की बहुप्रतीक्षित फिल्म शक्ति शालिनी इन दिनों चर्चा में है। फिल्म की शूटिंग के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। इस वीडियो में अनीत पड्डा का अंदाज पहले कभी नहीं देखा गया रूप दिखा रहा है।
वीडियो में क्या है खास? वायरल क्लिप में अनीत पड्डा एक व्यक्ति को जमीन पर घसीटती हुई नजर आ रही हैं। हालांकि वीडियो दूर से रिकॉर्ड किया गया है, लेकिन उनके बॉडी लैंग्वेज से साफ पता चल रहा है कि यह दृश्य किसी बेहद डरावने और रहस्यमयी सीक्वेंस का हिस्सा है।
अनीत का यह खूंखार अवतार फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इससे पहले भी फिल्म के सेट से उनकी तस्वीरें लीक हुई थीं, जिसमें वह स्कूल गर्ल के रूप में नजर आई थीं। इन दोनों लुक्स को देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म में उनका किरदार काफी लेयर्ड और सुपरनैचुरल शक्तियों से जुड़ा हो सकता है।
अच्छाई बनाम बुराई की जंग सूत्रों के अनुसार, शक्ति शालिनी की कहानी मुख्य रूप से अच्छाई और बुरी ताकतों के बीच के संघर्ष को दर्शाएगी। फिल्म की शूटिंग राजस्थान, मध्य प्रदेश और मुंबई के विभिन्न लोकेशन्स पर पूरी की गई है। फिल्म के क्लाइमैक्स में बड़े स्तर पर एक्शन और वीएफएक्स (VFX) से लैस सुपरनैचुरल सीक्वेंस देखने को मिलेंगे।
स्टार कास्ट और निर्देशन इस फिल्म का निर्देशन आदित्य सरपोतदार कर रहे हैं, जो मुंज्या और थम्मा जैसी सफल हॉरर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। अनीत पड्डा के अलावा, फिल्म में विनीत कुमार सिंह, विशाल जेठवा और दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
रिलीज डेट पर सस्पेंस फिलहाल फिल्म को 24 दिसंबर 2026 को रिलीज करने की योजना है। हालांकि, इंडस्ट्री में चर्चा है कि बॉक्स ऑफिस पर संभावित बड़ी फिल्मों के साथ टकराव के चलते रिलीज की तारीख में बदलाव किया जा सकता है। मेकर्स की ओर से अभी तक लीक वीडियो या फिल्म की रिलीज को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
SHAKTI SHALINI LEAKED SCENE - Aneet padda gonna eat up with her perfomance!!!!
— M (@manmohona) May 31, 2026
♥️♥️ pic.twitter.com/e561M0mFAw
कोहली-पाटीदार नहीं, ये खिलाड़ी है RCB का असली लकी चार्म , जिसके आते ही बदल गई टीम की किस्मत!
विधान परिषद चुनाव: नामांकन के आखिरी दिन महायुति में अपनों की बगावत से मचा हड़कंप
भारत-अमेरिका ट्रेड डील का फाइनल टच : 99% काम पूरा, जल्द होगा बड़ा ऐलान
दुआ लीपा की शादी: कौन हैं उनके पति कैलम टर्नर? जानें एक्टर की नेटवर्थ और दिलचस्प लव-स्टोरी
आरसीबी की लगातार दूसरी खिताबी जीत: क्या बेंगलुरु में निकलेगी विक्ट्री परेड? फ्रेंचाइजी ने दिया बड़ा अपडेट
बुलंदशहर कोर्ट में बंदर की लूट : वकील का बैग छीनकर की नोटों की बारिश
अभिषेक बनर्जी की सीआईडी के सामने पेशी टली, स्वास्थ्य का देकर हवाला मांगा 2 हफ्ते का समय
आरसीबी का जलवा: लगातार दूसरी बार आईपीएल चैंपियन, कैलाश खेर के शिव तांडव से गूंजा स्टेडियम
IPL 2026: आरसीबी की ऐतिहासिक जीत के बाद भी बेंगलुरु में क्यों नहीं होगा विक्ट्री परेड?
यूपी समेत 8 राज्यों में रेड अलर्ट: अगले 2 घंटे में आफत बनकर बरसेगा आसमान!