संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE Advanced) 2026 के परिणाम सोमवार, 1 जून को घोषित कर दिए गए। इस साल बिहार के शुभम कुमार ने पूरे देश में पहला स्थान हासिल कर राज्य का मान बढ़ाया है।
आईआईटी दिल्ली जोन के छात्र शुभम ने 360 में से 330 अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में कुल 56,880 उम्मीदवार सफल हुए हैं, जिनमें 10,107 छात्राएं शामिल हैं।
शुभम की जुबानी: दो साल की तपस्या का फल अपनी इस बड़ी कामयाबी पर शुभम ने कहा, मैं पिछले दो साल से पूरी शिद्दत के साथ जेईई एडवांस्ड की तैयारी कर रहा था। मुझे अपनी मेहनत पर भरोसा था कि अच्छी रैंक मिलेगी, लेकिन ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल करना बेहद खुशी की बात है।
टॉपर्स की लिस्ट और प्रदर्शन परीक्षा में कबीर छिल्लर ने 329 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि जतिन चाहर 319 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर रहे। वहीं, छात्राओं में आईआईटी दिल्ली जोन की ही अरोही देशपांडे ने बाजी मारी। उन्होंने 360 में से 280 अंक प्राप्त कर देश भर में 77वीं रैंक हासिल की।
आंकड़ों पर एक नजर जेईई एडवांस्ड 2026 की परीक्षा 17 मई को आयोजित की गई थी। आंकड़ों के अनुसार, कुल 1,79,694 अभ्यर्थियों ने परीक्षा के दोनों पेपरों में भाग लिया था। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच 56 हजार से अधिक छात्रों ने सफलता का झंडा गाड़ा है।
दिग्गज नेताओं ने दी बधाई शुभम की इस उपलब्धि पर बिहार और देश के नेताओं ने खुशी जाहिर की है। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, गया के एक साधारण परिवार से निकलकर शुभम ने बिहार का मान बढ़ाया है। यह उपलब्धि ऐतिहासिक है।
वहीं, जेडीयू सांसद संजय कुमार झा ने भी शुभम को बधाई दी। उन्होंने कहा, शुभम का टॉप करना उनकी प्रतिभा, कड़ी मेहनत और अनुशासन का परिणाम है। वह राज्य के युवाओं के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण हैं।
हमारे गया जी की माटी का लाल,
— Jitan Ram Manjhi (@jitanrmanjhi) June 1, 2026
शुभम आपने कर दिया कमाल!
गया जी के एक साधारण परिवार से निकलकर पूरे बिहार का मान बढ़ाने वाले प्रतिभाशाली छात्र शुभम कुमार जी को JEE में उत्कृष्ट सफलता एवं बिहार टॉपर बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
शुभम आपकी यह ऐतिहासिक उपलब्धि न केवल गया जिले,… pic.twitter.com/xdZCAQHMOF
JEE Advanced 2026: बिहार के लाल ने किया कमाल, शुभम कुमार बने ऑल इंडिया टॉपर
स्कूटी का जुगाड़ देख दंग रह गई दुनिया, बना दिया चलते-फिरता कार्गो वैन!
Motorola Edge 70 Pro+: भारत में दस्तक देने को तैयार मोटोरोला का दमदार स्मार्टफोन, जानें कीमत और खासियतें
पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा का उबाल: अभिषेक और कल्याण बनर्जी पर हमले से गरमाई सियासत
इतिहास रचते ही आरसीबी का आइस सेलिब्रेशन: कोच एंडी फ्लावर को मिला बर्फीला सरप्राइज
IPL 2026: टीम इंडिया की सबसे बड़ी तेज समस्या का हुआ खात्मा, भविष्य के सुपरस्टार्स तैयार!
हंसी के महादंगल के लिए हो जाइए तैयार, आ रही है धाकड़ एक्टर्स से सजी फिल्म उत्तर दा पुत्तर
साढ़े 10 बजे आवास पर आइए —नीतीश कुमार के बुलावे ने बढ़ाई बिहार की सियासी धड़कन
मिडिल ईस्ट में सीजफायर का दावा: ट्रंप की मध्यस्थता से थमी बेरूत की जंग, ईरान हुआ खफा
प्रिय भारतीय मेहमान... : स्विट्जरलैंड के होटल का नोटिस वायरल, क्या हम अपनी आदतों से दुनिया को परेशान कर रहे हैं?