सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो सामने आते हैं जो न केवल हैरान करते हैं, बल्कि सोचने पर मजबूर भी कर देते हैं कि इंसान जुगाड़ के मामले में किस हद तक जा सकता है। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है।
क्या है वायरल वीडियो में? आमतौर पर भारी सामान ढोने के लिए लोग कार्गो वैन या कमर्शियल गाड़ियों का सहारा लेते हैं। लेकिन इस वायरल वीडियो में एक शख्स ने अपनी स्कूटी को ही कार्गो वैन में बदल दिया है। शख्स ने स्कूटी पर इतना सामान लाद रखा है कि स्कूटी का आकार ही बदल गया है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूटी के आगे और पीछे सामान का पहाड़ जैसा ढेर लगा है। हैरानी की बात यह है कि इतनी भारी लोडिंग के बावजूद, वह शख्स बड़े आराम से स्कूटी चलाता हुआ निकल रहा है, जैसे यह उसके लिए रोज का साधारण काम हो।
सोशल मीडिया पर चर्चा का बाजार गर्म यह वीडियो एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर @Mythaught07 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। कैप्शन में तंज कसते हुए लिखा गया है, इसने तो पर्सनल दो पहिया वाहन को कमर्शियल बना दिया।
यह क्लिप सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगा दी है। एक यूजर ने लिखा, इतना सामान तो पिकअप ट्रक में भी नहीं आता। एक अन्य यूजर ने इसे मिनी टेम्पो करार देते हुए शख्स के टैलेंट की तारीफ की, तो वहीं कुछ लोग इसे खतरनाक और नियमों के खिलाफ बता रहे हैं।
सुरक्षा पर उठे सवाल भले ही यह वीडियो लोगों को जुगाड़ के नाम पर मनोरंजन दे रहा हो, लेकिन सड़क सुरक्षा के लिहाज से यह बेहद खतरनाक है। भारी सामान के साथ असंतुलित वाहन चलाना न केवल खुद की, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जान के लिए भी जोखिम भरा हो सकता है।
फिलहाल, यह वीडियो कहां का है और कब का है, इसकी सटीक जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन इंटरनेट पर इसकी चर्चा हर तरफ है।
इसने तो पर्सनल दो पहिया वाहन को कमर्शियल बना दिया।pic.twitter.com/YNRK8AWv5P
— pooja sharma (@Mythaught07) June 1, 2026
क्या 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का नया सितारा बनने को तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी?
आरसीबी का डबल धमाका : विराट कोहली का वायरल पोस्ट, कहा- हमने जो पूछा, वो कर दिखाया
तत्काल टिकट के लिए 300 रुपये की रिश्वत ? बिहार के स्टेशन पर महिला क्लर्क का हंगामा वायरल
IPL 2026: खिताब RCB का, लेकिन जेंटलमैन बनी पंजाब किंग्स; जानें किस पायदान पर रही आपकी पसंदीदा टीम
कांसमंडी किले पर अपनों से ही मिली निराशा, सपा सांसदों के रवैये से भड़की ‘लाखन आर्मी’
अजान के बाद माइक बंद करना भूले मौलवी, लाउडस्पीकर पर गूंजने लगे जोर-जोर से खर्राटे!
IPL 2026 के 7 वायरल मोमेंट: कोहली की नाराजगी से रियान पराग के विवाद तक, जिसने बटोरी सुर्खियां
क्या है झंगोरा ? जिसे जानने के लिए CJI ने दुकानदार से पूछ डाले सवाल
लाडकी बहिन योजना: किस्त क्यों रुकी? मंत्री अदिति तटकरे ने बताई इन 4 गलतियों की सच्चाई
इतिहास रचते ही आरसीबी का आइस सेलिब्रेशन: कोच एंडी फ्लावर को मिला बर्फीला सरप्राइज