पश्चिम बंगाल में सियासी रंजिश का खेल खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। राज्य में लगातार दूसरे दिन तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बड़े नेताओं को निशाना बनाया गया है। दक्षिण 24 परगना के बाद अब हुगली में पार्टी के वरिष्ठ सांसद कल्याण बनर्जी पर हमले की खबर से हड़कंप मच गया है।
क्या है मामला? टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी हुगली के चंडीतला पुलिस स्टेशन में अपने कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपने जा रहे थे। पार्टी का आरोप है कि इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया और उन पर जानलेवा हमला कर दिया।
सिर में गंभीर चोट का दावा टीएमसी ने दावा किया है कि प्रदर्शनकारियों ने कल्याण बनर्जी पर पत्थर और अन्य कठोर वस्तुएं फेंकी। पार्टी के अनुसार, पत्थर सीधे सांसद के सिर पर लगा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए और सड़क पर गिर पड़े। हमले के दौरान उन्हें काले झंडे दिखाए गए और चोर-चोर के नारे भी लगाए गए।
सामने आया घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि सांसद समर्थकों के साथ आगे बढ़ रहे हैं। तभी कुछ लोग उन्हें घेरकर नारेबाजी करते हैं। इसी हंगामे के बीच अचानक कल्याण बनर्जी अपना सिर पकड़कर जमीन पर गिर जाते हैं। टीएमसी इसे सुनियोजित हमला बता रही है।
बीजेपी ने बताया ड्रामा इधर, बीजेपी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। राज्य बीजेपी नेतृत्व का कहना है कि यह टीएमसी और उनके नेताओं द्वारा रचा गया महज एक ड्रामा है। उन्होंने किसी भी प्रकार की हिंसा से इनकार करते हुए टीएमसी पर सहानुभूति बटोरने का आरोप लगाया है।
लगातार दूसरे दिन हमला यह घटना 30 मई को अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के अगले दिन ही हुई है। सोनारपुर में हिंसा पीड़ितों से मिलने गए अभिषेक बनर्जी की शर्ट फाड़ दी गई थी और उन पर अंडे व पत्थर फेंके गए थे। दो दिन में दो बड़े नेताओं पर हुए हमलों ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
फिलहाल, इस घटना के बाद बंगाल का सियासी पारा पूरी तरह से गरमाया हुआ है और दोनों पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।
West Bengal के हुगली में TMC सांसद Kalyan Banerjee पर हमला होने का मामला सामने आया है। हमले के दौरान वह सड़क पर गिर पड़े। एक दिन पहले TMC के राष्ट्रीय महासचिव Abhishek Banerjee पर भी भीड़ ने अंडे, टमाटर और पत्थर फेंके थे। लगातार दूसरे दिन पार्टी नेताओं पर हुए हमलों को लेकर… pic.twitter.com/Mm2iKRQdje
— Lallu Ram (@lalluram_news) May 31, 2026
IPL 2026 फाइनल की जंग: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फैंस का सैलाब, उत्सव जैसा माहौल
अभिषेक बनर्जी पर हमला: महुआ मोइत्रा ने भाजपा को बताया जंगली , बंगाल की राजनीति में उबाल
क्या फिल्म मासूम 2 में दिखेंगे क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी? शेखर कपूर के पोस्ट ने मचाई हलचल
इतने नाजुक हैं कि एक अंडे से ही चोट लग गई , अभिषेक बनर्जी के मुद्दे पर दिलीप घोष का तंज
बंगाल में हिंसक राजनीति का दौर: अभिषेक के बाद अब सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला, सिर में चोट!
दिल्ली के आतंकी मॉड्यूल का मास्टरमाइंड : 26 साल पहले कैमरे पर धमकी देने वाला कुख्यात मुन्ना झिंगाड़ा फिर सक्रिय
# RCB Vs GT: स्टेडियम में विराट की लेडी लक , गले में तुलसी की माला पहनकर पहुंचीं अनुष्का
सुपर स्ट्राइकर से ऑरेंज कैप तक: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में जीते 5 बड़े अवॉर्ड
केदारनाथ यात्रा पर लगी रोक, बद्रीनाथ हाईवे पर लगा भीषण जाम; उत्तराखंड में अलर्ट
नीचे सैनिक, ऊपर मौत का खेल: रूस-यूक्रेन जंग में योल्का बना ड्रोन का काल!