बॉलीवुड के दिग्गज फिल्मकार शेखर कपूर इन दिनों अपनी सदाबहार फिल्म मासूम के सीक्वल मासूम: द न्यू जनरेशन को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके क्रिकेट और सिनेमा प्रेमियों के बीच खलबली मचा दी है।
शेखर कपूर की नजर पड़ी युवा क्रिकेटर पर 31 मई को शेखर कपूर ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की एक तस्वीर साझा की। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, अगर सूर्यवंशी इतने सेंसेशनल क्रिकेटर नहीं होते, तो मैं उन्हें मासूम फिल्म में कास्ट कर सकता था।
क्यों चर्चा में हैं वैभव सूर्यवंशी? 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अपनी बल्लेबाजी से सबको प्रभावित किया है। 27 मई को खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में उन्होंने महज 29 गेंदों पर 97 रन की तूफानी पारी खेलकर इतिहास रच दिया था। वे मात्र 3 रनों से शतक से चूक गए थे, जिसके बाद मैदान पर उनकी भावुक तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।
फैंस की मिली-जुली प्रतिक्रिया शेखर कपूर के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी राय रख रहे हैं। कुछ फैंस का कहना है कि मासूम एक मील का पत्थर है, इसलिए इसके सीक्वल को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए। वहीं, कुछ यूजर्स ने मजाकिया लहजे में सुझाव दिया कि शेखर कपूर को वैभव सूर्यवंशी के जीवन पर एक वेब सीरीज बनानी चाहिए।
मासूम सीक्वल की तैयारी जोरों पर शेखर कपूर का यह कमेंट महज एक मजाक नहीं, बल्कि उनकी आने वाली फिल्म के प्रमोशन का भी हिस्सा माना जा रहा है। इस फिल्म से मशहूर संगीतकार ए.आर. रहमान बतौर को-प्रोड्यूसर और संगीतकार के तौर पर जुड़े हैं।
नई मासूम में नसीरुद्दीन शाह और शबाना आजमी अपने पुराने किरदारों में वापसी करेंगे। इसके अलावा फिल्म में मनोज बाजपेयी, नित्या मेनन और शेखर कपूर की बेटी कावेरी कपूर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगी। फिल्म का प्री-प्रोडक्शन काम पूरा हो चुका है और इसी साल शूटिंग शुरू होने की संभावना है।
If sooryavanshi wasn’t such a sensational cricketer.. I could have cast him in Masoom the film z.. pic.twitter.com/p8vaLzq1e2
— Shekhar Kapur (@shekharkapur) May 31, 2026
हिमाचल: साच पास में दर्दनाक हादसा, GPS ने खोला 8 मौतों का राज
बंगाल का सियासी रण: अभिषेक के बाद कल्याण बनर्जी पर हमला, महुआ मोइत्रा का फोटो बम
IPL 2026 Final: मेरे लिए यह सिर्फ एक नॉर्मल गेम , फाइनल से पहले RCB कप्तान रजत पाटीदार का बड़ा बयान
राष्ट्र-विरोधी कहने वालों को राहुल गांधी का करारा जवाब, CBSE छात्रों के समर्थन में उतरे
अभिषेक बनर्जी पर हमले से दहला बंगाल: टीएमसी का प्रदर्शन, बीजेपी पर साजिश का आरोप
हिमाचल: साच पास में दर्दनाक हादसा, GPS ने खोला 8 मौतों का राज
ब्लैक गोगल्स और 25 गाड़ियों का काफिला, टिफनी ट्रंप की जैसलमेर एंट्री ने बटोरी सुर्खियां
CBSE पोर्टल की बड़ी चूक: 19 साल के हैकर का दावा सच, लाखों छात्रों का डेटा था खतरे में
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस ने राजस्थान रॉयल्स के क्रिकेटर पर लगाए गंभीर आरोप, DM में भेजते थे अश्लील मैसेज!
IPL 2026 फाइनल की शाम: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दिखा अद्भुत शिव तांडव , कैलाश खेर के सुरों से झूम उठा अहमदाबाद