सीबीएसई (CBSE) के OnMark (OSM) पोर्टल में सुरक्षा की एक गंभीर खामी सामने आई है। 19 वर्षीय साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर निसर्ग अधिकारी ने दावा किया था कि पोर्टल पूरी तरह असुरक्षित था, जिसे बोर्ड ने अब स्वीकार कर लिया है।
क्या था पूरा मामला और कैसे खुला राज? निसर्ग अधिकारी ने सोशल मीडिया पर सबूत साझा करते हुए बताया था कि सीबीएसई का Amazon Web Services (AWS) क्लाउड स्टोरेज बकेट गलत तरीके से कॉन्फ़िगर किया गया था। इसमें किसी भी तरह के पासवर्ड या ऑथेंटिकेशन की सुरक्षा नहीं थी।
परिणामस्वरूप, इंटरनेट पर कोई भी व्यक्ति बिना किसी रोक-टोक के छात्रों की स्कैन की गई उत्तर पुस्तिकाएं और प्रश्न पत्र देख और डाउनलोड कर सकता था। इस डेटा में 2026 की परीक्षाओं के हाथ से लिखे उत्तर और मूल्यांकन पत्रक शामिल थे।
निसर्ग की चेतावनी और सरकार की चुप्पी इस गंभीर सुरक्षा चूक को सार्वजनिक करने से 3-4 दिन पहले ही, निसर्ग ने भारत सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In को ईमेल के जरिए आगाह कर दिया था। हालांकि, शुरुआत में सीबीएसई ने इन दावों को पूरी तरह नकारा था।
CBSE ने माना गलती, सुधारी सुरक्षा मामला तूल पकड़ने के बाद सीबीएसई ने आधिकारिक बयान जारी कर गलती मानी है। बोर्ड ने कहा कि उनके सर्विस प्रोवाइडर के पोर्टल में मौजूद खामियों को ठीक कर लिया गया है।
बोर्ड ने जानकारी दी कि आईआईटी (IITs) और विभिन्न सरकारी विभागों के साइबर विशेषज्ञों की एक टीम सिस्टम को और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए तैनात की गई है। साथ ही, बोर्ड ने जागरूक नागरिकों और एथिकल हैकर्स का आभार भी जताया है।
राजनीतिक गरमाई, उठ रहे सवाल यह मामला अब राजनीतिक रंग ले चुका है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने इसे डेटा उल्लंघन का बड़ा मामला बताते हुए सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि 12वीं कक्षा के करीब 20 लाख छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं का सार्वजनिक होना उनकी निजता (Privacy) के साथ खिलवाड़ है।
रमेश ने डेटा सुरक्षा और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं, जिससे परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता पर भी संशय बना हुआ है।
CBSE people didn t configure their AWS bucket properly and now we can paginate & enumerate all their media which has 2026 answersheets & question papers. ListObjectsV2 works without any auth and the bucket root is listable too — anyone on the internet can download any scanned… pic.twitter.com/Jy6MMyHzbP
— nisarga (@ni5arga) May 31, 2026
क्या मासूम के सीक्वल में नजर आएंगे IPL स्टार वैभव सूर्यवंशी? शेखर कपूर ने जताई इच्छा
वैभव सूर्यवंशी का नया लुक और जय शाह संग मुलाकात: क्या टीम इंडिया में एंट्री पक्की?
भुवनेश्वर कुमार का ऐतिहासिक कारनामा, IPL में बुमराह को पछाड़कर बने नंबर वन भारतीय गेंदबाज
हिमाचल: साच पास में दर्दनाक हादसा, GPS ने खोला 8 मौतों का राज
IPL 2026 फाइनल टॉस अपडेट: आरसीबी ने चुनी गेंदबाजी, गुजरात टाइटंस पहले करेगी बल्लेबाजी
बंगाल का सियासी रण: अभिषेक के बाद कल्याण बनर्जी पर हमला, महुआ मोइत्रा का फोटो बम
उत्तराखंड में कांग्रेस का मिशन 2027 : राहुल गांधी के दौरे से पहले सक्रिय हुई कुमारी सैलजा
करुप्पू की बंपर कमाई से गदगद हुए सूर्या, टीम को दिए करोड़ों के तोहफे
स्वर्ण पदक की चमक फीकी: पैरा-एथलीट चिराग त्यागी की बेरहमी से हत्या, साथी खिलाड़ी हिरासत में
तलाक के गम के बीच रवि मोहन की बड़ी वापसी, लोकेश कनगराज के यूनिवर्स में मिली ये धाकड़ एंट्री