तेलंगाना का अजीबोगरीब मामला सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। मामला तेलंगाना के महबूबाबाद का है। यहां एक दिहाड़ी मजदूर माल्याला श्रीनिवास ने मन्नत पूरी करने के लिए अपना सिर मुंडवा लिया था। लेकिन इस फैसले ने उन्हें एक बड़ी मुसीबत में डाल दिया।
फेस वेरिफिकेशन बना काल श्रीनिवास रोजगार गारंटी योजना के तहत काम करते हैं। काम पर वापस लौटने के बाद उन्हें मोबाइल ऐप के जरिए फेस ऑथेंटिकेटेड वेरिफिकेशन से हाजिरी लगानी थी। लेकिन सिस्टम उनके गंजे सिर को पहचान ही नहीं पा रहा था। बार-बार वेरिफिकेशन फेल होने की वजह से उनकी दिहाड़ी कटने का खतरा पैदा हो गया था।
पत्नी का जुगाड़ और तकनीक की हार जब अधिकारी और श्रीनिवास परेशान हो गए, तब उनकी पत्नी मौके पर पहुंची। उसने अपनी बुद्धिमानी का परिचय देते हुए एक अनोखा जुगाड़ निकाला। पत्नी ने अपने बाल पति के गंजे सिर के ऊपर इस तरह सेट किए कि ऐप को लगा कि उनके सिर पर बाल हैं। तकनीक इस जुगाड़ के आगे फेल हो गई और तुरंत हाजिरी स्वीकार कर ली गई।
इंटरनेट पर वायरल हुआ जुगाड़ इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। वीडियो देख वहां मौजूद लोग भी ठहाके लगाने से खुद को नहीं रोक सके। नेटिजन्स इस पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, हर सफलता के पीछे महिला का हाथ नहीं, कभी-कभी महिला के बाल भी काम आते हैं।
लोग दे रहे मजेदार रिएक्शन इस वीडियो को लोग महा-जुगाड़ का नाम दे रहे हैं। कहीं लोग इसे पत्नी की चतुराई बता रहे हैं, तो कहीं कुछ लोग मजे-मजे में श्रीनिवास को हैकर भी कह रहे हैं। फिलहाल, यह वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है और साबित कर रहा है कि भारतीय जुगाड़ के सामने बड़े-बड़े सिस्टम भी घुटने टेक देते हैं।
A heartwarming moment is winning hearts online after a man allegedly failed an online verification process because his shaved head could not be properly detected by the system. In a touching gesture, a woman stepped in and helped him by covering his head with her hair so the… pic.twitter.com/xo9vQqSfR6
— VIZHPUNEET (@vizhpuneet) May 29, 2026
शासक ही बन गए हत्यारे: अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद बंगाल की राजनीति में उबाल
क्या इजरायल को मान्यता देगा पाकिस्तान? वॉशिंगटन में सवाल सुनते ही भाग खड़े हुए विदेश मंत्री इशाक डार
झांसी में 10 मिनट का ऑपरेशन लूट : नशे में धुत चोर ने दीवार फांदकर साफ की गुल्लक
म्यांमार के राष्ट्रपति का भारत दौरा: क्या महासागर विजन से बदलेगी पड़ोसी देश संग कूटनीति?
आपके मोबाइल पर अचानक बजा इमरजेंसी अलार्म! सरकार ने दी आंधी-तूफान की चेतावनी
मराठा आरक्षण की आग: जरांगे का अनशन और चक्का जाम से थमा महाराष्ट्र, आधी रात सरकार की हलचल
आवारा कुत्ते का खौफ: एक दिन में 65 को बनाया शिकार, ढाई साल की बच्ची का चेहरा नोचा
IPL 2026 फाइनल: क्या होम एडवांटेज दिलाएगा गुजरात को ट्रॉफी? RCB के लिए बढ़ी मुश्किलें
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी पर जानलेवा हमला: शर्ट फाड़ी, पत्थर फेंके; पुलिस ने बचाई जान
गर्मी से राहत: बारिश के बाद मिनी स्विट्जरलैंड बना शिमला, उमड़ी सैलानियों की भीड़