झांसी: सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में चोरी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बीकेडी चौराहे के पास स्थित एक दुकान को निशाना बनाते हुए एक शातिर चोर ने महज 10 मिनट के भीतर गुल्लक से करीब 21 हजार रुपये पार कर दिए। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
दीवार फांदकर दुकान में घुसा चोर पीड़ित दुकानदार नितीश जैन ने बताया कि उनकी सीमेंट और पेंट की दुकान जैन ट्रेडर्स को चोरों ने अपना निशाना बनाया। फुटेज में साफ दिख रहा है कि चोर पहले दीवार पर चढ़ा और फिर शटर और दीवार के बीच की खाली जगह से बड़ी चालाकी से अंदर दाखिल हुआ।
10 मिनट में उड़ाए 21 हजार दुकान के अंदर दाखिल होते ही चोर सीधा काउंटर की ओर बढ़ा। उसने पेंचकस का इस्तेमाल कर गुल्लक का ताला तोड़ा और उसमें रखे 21 हजार रुपये निकाल लिए। हैरान करने वाली बात यह है कि इस पूरी वारदात को उसने महज 10 मिनट में अंजाम दिया और उसी रास्ते से फरार हो गया।
वारदात से पहले किया नशे का सेवन जांच के दौरान बगल की दुकानों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए, जिसमें एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ। फुटेज में दो युवक वारदात से करीब 20 मिनट पहले नशा करते हुए नजर आ रहे हैं। इनमें से एक युवक दुकान के अंदर गया, जबकि दूसरा बाहर निगरानी (रेकी) कर रहा था।
पुलिस की जांच जारी अगली सुबह जब दुकानदार नितीश जैन दुकान पहुंचे, तो उन्हें काउंटर और गुल्लक टूटे हुए मिले। उन्होंने तुरंत मामले की सूचना सीपरी बाजार पुलिस को दी। थाना प्रभारी जेपी चौबे ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
झांसी में चोरी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक चोर ने महज 10 मिनट में दुकान की गुल्लक साफ कर दी और फरार हो गया. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें चोर की चालाकी साफ दिखाई दे रही है. बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपी ने नशा किया… pic.twitter.com/WNnXDYHRet
— NDTV MP Chhattisgarh (@NDTVMPCG) May 30, 2026
महाभारत की द्रौपदी पर जानलेवा हमला: सड़क पर पटक-पटक कर पीटा, हुए थे दो ब्रेन हैमरेज
विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026: सभी 12 टीमों का हुआ ऐलान, जानें किस टीम के पास है खिताब की सबसे बड़ी दावेदारी
19 साल की पूजा सिंह का धमाका: 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास
अहमदाबाद में आरसीबी का फाइनल इम्तिहान: नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़ों में छिपी है जीत की राह
भारत की संस्कृति से मंत्रमुग्ध हुईं टिफनी ट्रंप, पति संग अक्षरधाम मंदिर में बिताए खास पल
मराठा आरक्षण: मनोज जरांगे का अनशन शुरू, समाधान के लिए सरकार की भागदौड़ तेज
लखनऊ को मिली नई पहचान: नौसेना शौर्य वाटिका का भव्य उद्घाटन, INS गोमती बना मुख्य आकर्षण
IPL 2026 Final: बारिश ने बिगाड़ा खेल, तो कौन सी टीम उठाएगी ट्रॉफी? जानें क्या कहता है नियम
राजस्थान का खौफनाक रेत का सैलाब : दोपहर में ही छाया रात जैसा अंधेरा
NDA पासिंग आउट परेड: 355 कैडेट्स ने ली देश की रक्षा की शपथ, सेना प्रमुख का सेवा परमो धर्मः का मूलमंत्र