सोनारपुर: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर में तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी पर एक हिंसक हमले ने राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी है। इस घटना में न केवल उन पर अंडे और पत्थर फेंके गए, बल्कि उनके कपड़े भी फाड़ दिए गए।
सुरक्षा घेरे में निकले अभिषेक हमले की तीव्रता इतनी अधिक थी कि सुरक्षाकर्मियों को आनन-फानन में अभिषेक बनर्जी के सिर पर हेलमेट पहनाना पड़ा। उन्हें सुरक्षा घेरे में लेकर वहां से सुरक्षित निकाला गया। मौके पर मौजूद भीड़ ने चोर-चोर के नारे भी लगाए, जिससे तनाव और बढ़ गया। टीएमसी नेताओं ने इस हमले के पीछे सीधे तौर पर भाजपा कार्यकर्ताओं का हाथ बताया है।
वे मुझे मारना चाहते थे अभिषेक बनर्जी ने घटना के बाद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह हमला प्रायोजित था। उन्होंने कहा, आप मेरी हालत देख सकते हैं। यह उनकी लोकतंत्र की शैली है। मौके पर कहीं भी पुलिस नजर नहीं आई। वे मुझे मार डालना चाहते थे, लेकिन मेरे हेलमेट ने आज मेरी जान बचा ली।
जल्द ही कोर्ट और राज्यपाल का दरवाजा खटखटाएंगे सांसद बनर्जी ने साफ किया है कि वे इस मामले को हल्के में नहीं लेंगे। उन्होंने कहा, यह पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया है। मैं निश्चित रूप से हाई कोर्ट का रुख करूंगा और राज्यपाल को भी इस गंभीर घटना से अवगत कराऊंगा।
प्रशासन की विफलता पर उठाए सवाल अभिषेक ने सुरक्षा में भारी चूक का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन को उनके दौरे की पूर्व जानकारी दी गई थी, इसके बावजूद सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि जब तक सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हो जाती, वे पीछे नहीं हटेंगे।
बंगाल में बढ़ता राजनीतिक तनाव 4 मई को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से ही राज्य में टीएमसी कार्यकर्ताओं पर हमलों की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। अभिषेक बनर्जी इन प्रभावित परिवारों से मिलने के लिए दौरे पर निकले हैं, लेकिन इस हमले ने साबित कर दिया है कि बंगाल में चुनावी रंजिश अभी शांत नहीं हुई है। टीएमसी ने स्पष्ट कर दिया है कि वे ऐसी कायरतापूर्ण हरकतों से झुकने वाले नहीं हैं।
#WATCH सोनारपुर, पश्चिम बंगाल: TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा, ... वे मुझे मारना चाहते थे... पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई है। हम इस बारे में हाई कोर्ट को ज़रूर बताएंगे। हम गवर्नर को भी इस बारे में बताएंगे... मैं ज़रूर कोर्ट जाऊंगा... https://t.co/iJQgz3wDtR pic.twitter.com/jEv4SURZZn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 30, 2026
PAK vs AUS: डेब्यू मैच में मिन्हास का कहर, कैमरून ग्रीन का गोल्डन डक के साथ खराब फॉर्म जारी
राजस्थान में मौसम का मिजाज बदला: चूरू-श्रीगंगानगर में धूल भरी आंधी का तांडव, अगले 4 दिनों तक अलर्ट
विनेश फोगाट: ट्रायल में भारी ड्रामा, 7-6 की जीत के बाद सेमीफाइनल में टूटा एशियन गेम्स का सपना!
मिन आंग ह्लाइंग का भारत दौरा: क्या म्यांमार के रास्ते चीन को घेरने की तैयारी में दिल्ली?
IPL 2026 फाइनल: गुजरात टाइटंस के ये 3 मैच विनर RCB का सपना करेंगे चकनाचूर!
काला हिरण शिकार मामला: अब बड़े पर्दे पर दिखेगी सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई की जंग
चीन से LOC तक हाई अलर्ट: दुश्मन की हर साजिश को नाकाम करने के लिए सेना तैयार
अभिषेक बनर्जी पर हमले से दहला बंगाल: टीएमसी में सन्नाटा, अपनों ने मोड़ा मुंह तो इंडिया गठबंधन बना ढाल
गूगल पर दिखने वाले कस्टमर केयर नंबर हो सकते हैं फर्जी, एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता
अहमदाबाद का किला: क्या नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस को हराना मुमकिन है?