नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का महामुकाबला 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाली इस टक्कर पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं। आरसीबी लगातार दूसरी बार खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी।
भुवनेश्वर कुमार: आरसीबी का गेम चेंजर इस खिताबी जंग में विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल की बल्लेबाजी के अलावा आरसीबी की गेंदबाजी सबसे बड़ा फैक्टर होगी। टीम के पास एक ब्रह्मास्त्र है—अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार। एक्सपर्ट्स का मानना है कि यदि भुवी शुरुआती ओवरों में 3 विकेट चटका लेते हैं, तो आरसीबी की जीत लगभग सुनिश्चित हो जाएगी।
पावरप्ले में गुजरात की कमर तोड़ने का प्लान गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी की असली ताकत उनके टॉप-3—शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर हैं। आरसीबी की रणनीति साफ है: भुवनेश्वर कुमार अपनी स्विंग से इन तीनों को पावरप्ले के दौरान ही पवेलियन की राह दिखाएं। अगर शुरुआती स्पेल में भुवी ने दो-तीन विकेट झटक लिए, तो गुजरात के लिए दबाव से उबरना नामुमकिन होगा।
पर्पल कैप की रेस में भुवी का दबदबा भुवनेश्वर कुमार ने इस सीजन में अपनी गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया है। उन्होंने 15 मैचों में 26 विकेट चटकाए हैं और इस वक्त पर्पल कैप की रेस में दूसरे स्थान पर हैं। गुजरात के खिलाफ इस सीजन में भी उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है; तीन मैचों में उन्होंने अब तक 6 विकेट लिए हैं।
इतिहास दोहराने के लिए तैयार आरसीबी आरसीबी ने पहले क्वालिफायर में गुजरात को रौंदकर फाइनल का रास्ता तय किया था। टीम का मनोबल हाई है और भुवनेश्वर कुमार का मौजूदा फॉर्म उनके लिए सबसे बड़ा सहारा है। अगर फाइनल में भुवी ने अपनी लय बरकरार रखी, तो बेंगलुरु के प्रशंसक एक बार फिर खिताबी जश्न मनाने के लिए तैयार हो जाएं।
𝐖𝐢𝐜𝐤𝐞𝐭𝐬 𝐢𝐧 𝐭𝐡𝐞 𝐏𝐨𝐰𝐞𝐫𝐩𝐥𝐚𝐲 final boss. 🗿🗿🗿#PlayBold #ನಮ್ಮRCB #IPL2026 pic.twitter.com/B1mGxVNsdQ
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) May 29, 2026
कर्नाटक की कमान: डीके शिवकुमार चुने गए विधायक दल के नेता, अगले मुख्यमंत्री होंगे
जगन्नाथ धाम में पुलिस की सख्ती का फायदा उठाकर खाजा लूट , मिनटों में साफ हो गई दुकान
अधिक मास पूर्णिमा 2026: विष्णु-लक्ष्मी की कृपा पाने का विशेष अवसर, जानें व्रत और पूजा विधि
जेसन होल्डर की बाउंसर पर बाल-बाल बचे वैभव सूर्यवंशी, फिर ऐसे लिया खूँखार अंदाज में बदला
महाभारत की द्रौपदी पर जानलेवा हमला: सड़क पर पटक-पटक कर पीटा, हुए थे दो ब्रेन हैमरेज
हरमनप्रीत कौर का विराट धमाका: टी20 इंटरनेशनल में 4000 रनों का जादुई आंकड़ा पार कर बनीं इतिहास का हिस्सा
पंजाब में बड़ा बदलाव: 65 हजार कच्चे कर्मचारियों को मिलेगी पक्की नौकरी, ठेकेदारी प्रथा का अंत
एशियन गेम्स का सपना टूटा: विनेश फोगाट को मिली करारी हार, मीनाक्षी ने बाहर का रास्ता दिखाया
19 के ओलिवर पीक ने डेब्यू में रचा इतिहास, रिकी पोंटिंग का सालों पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
लालू परिवार के पावर सेंटर पर संकट: राबड़ी देवी की दो टूक, कहा- हिम्मत है तो फोर्स बुलाकर खाली करा लो