भारतीय कुश्ती की स्टार पहलवान विनेश फोगाट के लिए एशियन गेम्स 2026 के ट्रायल्स बेहद निराशाजनक रहे। 53 किलो भार वर्ग में हिस्सा ले रहीं विनेश को सेमीफाइनल मुकाबले में युवा पहलवान मीनाक्षी के हाथों 6-4 से हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के साथ ही विनेश का एशियाई खेलों में जाने का सपना फिलहाल टूट गया है।
सेमीफाइनल में हार और विवादों का साया मुकाबला काफी रोमांचक और तनावपूर्ण रहा। जींद की रहने वाली मीनाक्षी ने अंत तक अपनी पकड़ बनाए रखी और 6-4 से जीत दर्ज की। इस दौरान मैच में जमकर हंगामा भी हुआ। विनेश के पति सोमवीर राठी ने मीनाक्षी की टीम द्वारा चैलेंज वापस लेने के फैसले पर कड़ा विरोध जताया और अपनी आपत्ति दर्ज कराई। हालांकि, तमाम हंगामे के बावजूद रेफरी ने मीनाक्षी को विजेता घोषित किया।
शुरुआत थी दमदार, लेकिन अंत रहा फीका सेमीफाइनल तक का सफर विनेश के लिए आसान नहीं था। उन्होंने अपने पहले मुकाबले में ज्योति को 7-1 और दूसरे मुकाबले में नीशू को 5-0 से मात दी थी। दूसरे मुकाबले के दौरान भी विवाद देखने को मिला था, जब अंतिम 5 सेकंड में स्कोर 6-6 की बराबरी पर था और नीशू ने चैलेंज किया था, जो बाद में रिजेक्ट हो गया।
ट्रायल्स तक का संघर्षपूर्ण सफर विनेश का एशियन गेम्स तक पहुंचना कानूनी लड़ाई के बिना संभव नहीं था। भारतीय कुश्ती संघ ने पहले उन्हें सिर्फ 50 किलो वर्ग में खेलने की अनुमति दी थी, लेकिन बाद में निर्णय बदला। यहां तक कि ट्रायल्स में हिस्सा लेने पर लगी रोक के खिलाफ विनेश सुप्रीम कोर्ट तक गई थीं, जहाँ से उन्हें राहत मिली थी।
मैं वापस आऊंगी : हार के बाद विनेश का जज्बा हार के बाद मैट से बाहर निकलते समय विनेश ने अपने प्रशंसकों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि, मैं वापस आऊंगी। यह उनका कुश्ती के प्रति जुनून ही है कि तमाम व्यक्तिगत बाधाओं, मां बनने और कानूनी संघर्षों के बाद उन्होंने फिर से मैट पर वापसी की है। फिलहाल, इस हार ने उन्हें टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है, लेकिन विनेश का यह बयान उनके खेल प्रेम को दर्शाता है।
*VIDEO | Delhi: Wrestler Vinesh Phogat s husband protests after Meenakshi s team retracts challenge in semifinal bout.
— Press Trust of India (@PTI_News) May 30, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/vbrPFHdtLY
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी पर जानलेवा हमला: भीड़ ने फाड़े कपड़े, बरसाए पत्थर और जूते
ट्रंप के बाद रक्षा मंत्री हेगसेथ ने की पाकिस्तान की तारीफ, भड़की कांग्रेस ने पूछा- क्या पर्दे के पीछे कोई और खेल है?
गाजियाबाद: क्या बकरा हलाल होते देखा है? पूछकर 17 साल के हिंदू किशोर को दोस्तों ने चाकुओं से गोदा, मौत से इलाके में तनाव
मेडिकल जगत में चमत्कार: चीन से बैठे डॉक्टर ने हैदराबाद में की रोबोटिक सर्जरी, 5जी तकनीक ने मिटाई दूरी
महंगाई की मार और बहरी सरकार: ऑटो ड्राइवर्स के बीच पहुंचे राहुल गांधी, सुनी तबाह होने की दास्तां
पहलवान किस वजन में लड़ेगा, ये फेडरेशन नहीं वह खुद चुनेगा , विनेश फोगाट के ट्रायल विवाद ने पकड़ा तूल
CBSE के टेंडर में खेल : 17 साल के छात्र ने खोली सिस्टम की पोल, बड़े नेताओं ने की जांच की मांग
वे मेरी हत्या करना चाहते थे : अभिषेक बनर्जी पर सरेआम हमला, फटी शर्ट और हेलमेट के बीच बचानी पड़ी जान
मातृभूमि का फर्स्ट रिव्यू: सलमान खान की फिल्म देख सुभाष घई हुए मुरीद, बताया मस्ट वॉच
सीरीज पर कब्जे के लिए तैयार टीम इंडिया! दूसरे T20 में इंग्लैंड से भिड़ंत, जानें कब और कहां देखें लाइव