सोनारपुर: पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर हिंसा का दौर देखने को मिला है। सोनारपुर में चुनावी हिंसा के पीड़ितों से मिलने पहुंचे टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी को स्थानीय लोगों के भारी आक्रोश का सामना करना पड़ा। इस दौरान उन पर जानलेवा हमला किया गया।
अचानक हुआ हमला, अफरा-तफरी का माहौल जानकारी के मुताबिक, जैसे ही अभिषेक बनर्जी इलाके में पहुंचे, वहां मौजूद भीड़ बेकाबू हो गई। लोगों ने उन पर पत्थर, जूते और अंडे फेंकने शुरू कर दिए। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि भीड़ ने सांसद पर लात-घूंसे भी बरसाए। इस दौरान उनके कपड़े तक फाड़ दिए गए।
चोर-चोर के नारों से गूंजा इलाका विरोध कर रही भीड़ ने अभिषेक बनर्जी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पूरे इलाके में चोर-चोर के नारे सुनाई दिए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिषेक बनर्जी अपनी फटी हुई कमीज को संभाले हुए हैं और सुरक्षाकर्मी उन्हें भीड़ से निकालने की मशक्कत कर रहे हैं। सुरक्षा के लिहाज से उन्हें पुलिस हेलमेट पहनकर बाहर निकाला गया।
बनर्जी ने भाजपा को ठहराया जिम्मेदार हमले के बाद अभिषेक बनर्जी ने बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने इस पूरी घटना के पीछे भाजपा का हाथ बताया है। बनर्जी ने कहा, यह सब पूरी तरह से प्रायोजित हमला था। उन्होंने मुझे मारने की कोशिश की है। यह भाजपा के लोकतंत्र का असली चेहरा है।
सुरक्षा पर उठे सवाल घटना के वक्त पुलिस की मौजूदगी न होने पर भी सवाल उठ रहे हैं। अभिषेक बनर्जी ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक स्थानीय पुलिस पीड़ितों के परिवारों को सुरक्षा का भरोसा नहीं देती, वे उस स्थान से नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह चरमरा चुकी है।
फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, लेकिन घटना के बाद से क्षेत्र में भारी तनाव व्याप्त है।
#WATCH | Sonarpur, West Bengal: TMC MP Abhishek Banerjee was beaten up by locals during his visit to Sonarpur to meet the post-poll victims families pic.twitter.com/zkXxLJydqe
— ANI (@ANI) May 30, 2026
दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न : दिन में घिरी रात, आंधी-पानी ने तोड़ी लू की कमर
सोनारपुर में भड़की हिंसा: TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला, शर्ट फटी और बरसाए गए पत्थर
विवादों में घिरीं IPS पापिया सुल्ताना का एक्शन मोड , क्या कुर्सी बचा पाएंगी पश्चिमी मेदिनीपुर की एसपी?
हार के बाद मैदान पर रो पड़ा 15 साल का यह सितारा, RR के मालिक ने गले लगाकर बढ़ाया हौसला
क्यों बेहद खतरनाक और संवेदनशील है भारत-पाक सीमा का हरामी नाला ?
महंगाई की मार और बहरी सरकार: ऑटो ड्राइवर्स के बीच पहुंचे राहुल गांधी, सुनी तबाह होने की दास्तां
सावधान! ताजा दूध का दावा निकला बड़ा धोखा, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
पड़ोसी की लड़ाई देखने के लिए छत से लटके जासूस चचा , जान की बाजी लगाकर बनाया वीडियो
राजस्थान का चुरू: दिन में छाया रात जैसा अंधेरा, धूल के विशाल बवंडर से दहला इलाका
शाहीन अफरीदी का कॉमेडी शॉट : नाम को समझा ईद मुबारक , वायरल हुआ मजेदार वीडियो