अक्सर कहा जाता है कि पड़ोसियों की जिंदगी में झांकना कुछ लोगों का पसंदीदा शगल होता है। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने ताक-झांक की सभी हदें पार कर दी हैं। इसमें एक शख्स पड़ोस की लड़ाई का वीडियो बनाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालते हुए बालकनी से लटकता नजर आ रहा है।
खिड़की से झूलकर की जासूसी वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि पड़ोसी के घर में चल रहे विवाद को करीब से देखने के लिए बुजुर्ग व्यक्ति ने अपनी जान की परवाह नहीं की। जब उन्हें आवाज साफ नहीं सुनाई दी, तो उन्होंने बालकनी की रेलिंग से लटककर मोबाइल फोन निकाला और पूरी घटना को रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया।
जिज्ञासा या खतरनाक सनक? वीडियो में दिख रहा है कि चचा का पूरा शरीर बालकनी से बाहर हवा में झूल रहा है। एक छोटी सी चूक उनकी जान पर भारी पड़ सकती थी, लेकिन उनकी दिलचस्पी इस बात में ज्यादा थी कि आखिर पड़ोस में हो क्या रहा है। लोगों के लिए यह हैरान कर देने वाला नजारा है कि एक मामूली सी लड़ाई के लिए कोई इतनी बड़ी जोखिम कैसे उठा सकता है।
सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय यह वीडियो सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर जमकर शेयर किया जा रहा है। अब तक इसे लाखों लोग देख चुके हैं। वीडियो को देखकर यूजर्स अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, इन्हें दूसरों को वायरल करने का शौक था, आज खुद वायरल हो गए। वहीं, दूसरे ने इसे जेम्स बॉन्ड 007 वाली जासूसी करार दिया है।
सचेत रहने की जरूरत हालांकि यह वीडियो लोगों के लिए मनोरंजन का साधन बना हुआ है, लेकिन इसमें छिपी लापरवाही बेहद खतरनाक है। किसी भी तरह की उत्सुकता में अपनी जान को खतरे में डालना समझदारी नहीं है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर चल रही उस प्रवृत्ति को दिखाता है, जहां लोग दूसरों की निजी जिंदगी में दखल देने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं।
इन चाचा को देखिए 😳
— ʀᴜᴅʜʀᴀ ʏᴀᴅᴀᴠ🇮🇳 (@Rudhrayadav001) May 29, 2026
अपनी जान की परवाह किए बिना, पड़ोसी घर में हो रही लड़ाई का वीडियो बनाने के लिए खिड़की से लटक गए,
असल में बगल वाले घर में झगड़ा चल रहा था, लेकिन आवाज साफ सुनाई नहीं दे रही थी,
जिज्ञासा में चाचा साहब सीधे बिल्डिंग की खिड़की से झूलकर वीडियो रिकॉर्ड करने लग गए। pic.twitter.com/x33cdGG3uN
140 साल का वनवास खत्म: धार में बनेगा मां सरस्वती लोक , लंदन से वाग्देवी को वापस लाने की कवायद तेज
होर्मुज में बारूदी सुरंग का खतरा, ओमान ने जारी किया रेड अलर्ट
CBSE डिजिटल मार्किंग टेंडर विवाद: क्या कोएम्प्ट को फायदा पहुंचाने के लिए बदले गए नियम?
एशियन गेम्स 2026: टीम इंडिया की कमान किसके हाथ? वैभव सूर्यवंशी की एंट्री ने बढ़ाई हलचल
फिट हैं राष्ट्रपति ट्रंप! व्हाइट हाउस ने जारी की मेडिकल रिपोर्ट; वजन और सेहत का पूरा ब्योरा सामने
विनेश फोगाट की वापसी पर लगा ब्रेक : एशियन गेम्स के ट्रायल में सेमीफाइनल तक ही सीमित रहा सफर
दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश का डबल प्रहार: गर्मी से मिली राहत, जानें कल का अपडेट
गर्मी से राहत: बारिश के बाद मिनी स्विट्जरलैंड बना शिमला, उमड़ी सैलानियों की भीड़
अराफात मिन्हास: पाकिस्तान क्रिकेट का नया सुल्तान , जिसने डेब्यू मैच में ही कर दिया बड़ा धमाका
चलती ट्रेन में बीयर पार्टी : नियमों की धज्जियां उड़ाती लड़कियों का वीडियो वायरल, मचा बवाल