पश्चिम बंगाल की राजनीति में सत्ता परिवर्तन के बाद टीएमसी के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पार्टी नेताओं के इस्तीफों के बीच अब टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर कानूनी शिकंजा और कस गया है। शनिवार को सीआईडी (CID) की टीम जब अभिषेक बनर्जी के आवास पर पहुंची, तो सियासी पारा गर्मा गया।
बदहवास एजेंसियों पर साधा निशाना अभिषेक बनर्जी ने मीडिया से बात करते हुए तंज कसा कि सीआईडी अधिकारियों को उन्हें नोटिस देना था, लेकिन उन्हें यह तक नहीं पता था कि वह कहां रहते हैं। उन्होंने कहा, वे गलती से कहीं और चले गए थे। मैंने खुद कहा कि अगर मुझे नोटिस देना है, तो मैं यहीं हूं। अभिषेक ने इसे सीधे तौर पर परेशान करने की रणनीति करार दिया है।
5-6 एजेंसियां भी मुझे नहीं झुका सकतीं अभिषेक ने अपनी घेराबंदी पर कहा कि पहले उनके पीछे ईडी और सीबीआई थी, अब इसमें बंगाल पुलिस, कोलकाता पुलिस और केएमसी भी शामिल हो गई हैं। उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा, उन्हें लगता है कि 5-6 एजेंसियां लगाकर मुझे ब्लैकमेल कर लेंगे। मैं ऐसा इंसान नहीं हूं। चाहे मेरा गला काट दो, मुझे झुकाने के लिए आपको 7 जन्म लेने पड़ेंगे। उन्होंने खुद को गद्दार नहीं होने की बात दोहराते हुए पूरी तरह बेखौफ नजर आए।
नोटिस लेने पर अड़ी पुलिस अभिषेक के घर पहुंचे सीआईडी अधिकारियों का कहना है कि वे दफ्तर के किसी कर्मचारी को नोटिस नहीं देंगे। उनकी मांग है कि अभिषेक बनर्जी खुद मौजूद रहें। वहीं दूसरी ओर, अधिकारियों को उनके आने का इंतजार करना पड़ रहा है, जो इस पूरे मामले को और जटिल बना रहा है।
सुरक्षा उपकरणों की जब्ती का विवाद यह पहला मौका नहीं है जब अभिषेक बनर्जी का आवास सुर्खियों में है। इससे पहले 25 मई को बंगाल पुलिस भारी लाव-लश्कर के साथ उनके घर पहुंची थी। राज्य में सरकार बदलने के बाद अभिषेक की सुरक्षा में कटौती की गई थी, जिसके चलते पुलिस उनके घर से सीसीटीवी कैमरे, स्कैनर और केबल जैसे सुरक्षा उपकरण वापस लेने पहुंची थी।
टीएमसी का घटता जनाधार गौरतलब है कि हालिया विधानसभा चुनावों में ममता बनर्जी की टीएमसी को भारी हार का सामना करना पड़ा था। बीजेपी ने 207 सीटों के साथ प्रचंड बहुमत हासिल किया, जबकि टीएमसी महज 80 सीटों पर सिमट गई। राज्य की सत्ता से बेदखल होने के बाद से टीएमसी नेतृत्व, विशेषकर अभिषेक बनर्जी, लगातार केंद्रीय और राज्य एजेंसियों के निशाने पर हैं।
*#WATCH | TMC के नेशनल जनरल सेक्रेटरी और MP अभिषेक बनर्जी ने कहा, उन्हें मुझे नोटिस देना था और मुझे खुद आकर मिलना था। इसलिए, वे यहां इंतज़ार कर रहे थे। वे गलती से कहीं और चले गए थे; उन्हें नहीं पता था कि मैं कहां रहता हूं। इसलिए, आपके ज़रिए, मैंने कहा कि अगर कोई मुझे नोटिस देना… https://t.co/X24jmX6j9P pic.twitter.com/mGM1ehmR2M
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 30, 2026
मलप्पुरम विस्फोटक कांड: NIA का बड़ा एक्शन, 3 राज्यों में 19 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी
अमेरिकी नाकेबंदी को ईरान का रेलवे जवाब : चीन-पाकिस्तान तक पहुंच रहा तेल
मराठा आरक्षण की आग: जरांगे का अनशन और चक्का जाम से थमा महाराष्ट्र, आधी रात सरकार की हलचल
फ्रेंच ओपन में जोकोविच का अति गुस्सा: कैमरामैन को कोर्ट से निकाला गया
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी पर जानलेवा हमला: ममता ने कहा शर्म आनी चाहिए , अखिलेश ने घेरी बीजेपी
अभिषेक बनर्जी का सीधा चैलेंज: मुझे गिरफ्तार कर लीजिए, मैं झुकने वाला नहीं
कर्नाटक में सत्ता का नया अध्याय: क्या डीके शिवकुमार होंगे राज्य के अगले मुख्यमंत्री?
चीन से LOC तक हाई अलर्ट: दुश्मन की हर साजिश को नाकाम करने के लिए सेना तैयार
IPL 2026 Final: बारिश ने बिगाड़ा खेल, तो कौन सी टीम उठाएगी ट्रॉफी? जानें क्या कहता है नियम
अफगानिस्तान: वतन वापसी का सफर बना काल, ट्रक पलटने से 10 बच्चों समेत 18 की मौत