गाजियाबाद की खोड़ा कॉलोनी में बकरीद के दौरान हुए सूर्या चौहान हत्याकांड ने तूल पकड़ लिया है। पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचे सूर्या के शव का अंतिम संस्कार करने से परिजनों ने साफ इनकार कर दिया है।
सजा-ए-मौत के बिना अंतिम संस्कार नहीं परिजनों ने घर में एक फ्रीजर मंगवाकर सूर्या के शव को उसमें सुरक्षित रख दिया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि वे सूर्या का अंतिम संस्कार तब तक नहीं करेंगे, जब तक कि सभी आरोपियों को फांसी की सजा नहीं मिल जाती। परिजनों की मांग है कि आरोपियों का एनकाउंटर किया जाए और उनके घरों पर बुलडोजर चलाया जाए।
तीन आरोपी गिरफ्तार, मुख्य साजिशकर्ता अब भी फरार पुलिस ने इस मामले में फरहान, आसिफ और नवाब को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के लिए दो अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में रखा गया है। हालांकि, घटना का मुख्य आरोपी असद अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस की टीमें उसकी तलाश में दबिश दे रही हैं।
चश्मदीद का खुलासा: कुर्बानी के बहाने बुलाया गया? मृतक के दोस्त और चश्मदीद आयुष ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। आयुष के मुताबिक, मुख्य आरोपी असद ने सूर्या को बकरीद की कुर्बानी दिखाने के बहाने बुलाया था। बात करते-करते अचानक असद ने चाकू निकाला और सूर्या पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव का माहौल है।
पुलिस का बयान: कोई गहरी साजिश नहीं, बाइक पर हुआ था विवाद वहीं, गाजियाबाद के डीएसपी धवल जायसवाल ने हत्याकांड को लेकर अलग जानकारी दी है। डीएसपी के अनुसार, यह घटना पूर्व नियोजित नहीं थी। उन्होंने बताया कि सूर्या और आरोपी पहले से दोस्त थे और बाइक चलाने को लेकर हुए मामूली विवाद ने खूनी मोड़ ले लिया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मुख्य आरोपी की उम्र आधार कार्ड के अनुसार 18 वर्ष से कम है।
फिलहाल पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। इलाके में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात है।
*#WATCH | Uttar Pradesh | Mortal remains of the minor boy, who died after being stabbed in Khoda area of Ghaziabad, brought to his residence pic.twitter.com/7zurJpMIKb
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) May 30, 2026
ट्रेन में सरेआम सिगरेट के कश लगाती दिखी पापा की परी , वीडियो देख भड़के लोग
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी पर जानलेवा हमला: स्ट्रेचर पर अस्पताल पहुंचे TMC सांसद, ममता ने भाजपा को घेरा
झांसी में 10 मिनट का ऑपरेशन लूट : नशे में धुत चोर ने दीवार फांदकर साफ की गुल्लक
मनाली में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब: सड़कों पर रेंगते वाहन, घंटों जाम में फंसे सैलानी
काला हिरण शिकार मामला: अब बड़े पर्दे पर दिखेगी सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई की जंग
केदारनाथ में आस्था का सैलाब: मात्र 39 दिनों में 10 लाख श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड, टूटा पुराना इतिहास
सावधान! ताजा दूध का दावा निकला बड़ा धोखा, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी पर जानलेवा हमला: भीड़ ने फाड़े कपड़े, बरसाए पत्थर और जूते
दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न : दिन में घिरी रात, आंधी-पानी ने तोड़ी लू की कमर
CBSE डिजिटल मार्किंग टेंडर विवाद: क्या कोएम्प्ट को फायदा पहुंचाने के लिए बदले गए नियम?