आईपीएल 2026 के क्वालीफायर-2 में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से रौंदकर खिताबी मुकाबले में जगह बना ली है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अब 31 मई को गुजरात का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से होगा।
राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 215 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया था। जवाब में गुजरात टाइटंस ने 8 गेंद शेष रहते ही इसे हासिल कर लिया। यह आईपीएल इतिहास में गुजरात के लिए अब तक का सबसे बड़ा सफल रन चेज रहा।
जीत की नींव कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने रखी। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए महज 12.5 ओवर में 167 रनों की साझेदारी हुई। साई सुदर्शन ने 32 गेंदों में 58 रनों की आक्रामक पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 1 छक्का शामिल था। सुदर्शन बदकिस्मती से हिट विकेट आउट हुए।
शुभमन गिल ने इस अहम मुकाबले में अपनी क्लास दिखाई और शानदार शतक जड़ा। उन्होंने 53 गेंदों में 196 के स्ट्राइक रेट से 104 रन बनाए। अपनी इस यादगार पारी में उन्होंने 15 चौके और 3 छक्के जड़े। शतक पूरा करने के बाद वे जोफ्रा आर्चर की गेंद पर LBW हुए। अंत में जोस बटलर और राहुल तेवतिया ने टीम को जीत की दहलीज पार कराई।
राजस्थान की तरफ से 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सबको प्रभावित किया। उन्होंने 47 गेंदों पर 96 रनों (8 चौके, 7 छक्के) की धमाकेदार पारी खेली, लेकिन वे शतक से चूक गए। उनके अलावा रवींद्र जडेजा ने 45 और डोनोवन फरेरा ने अंत में 11 गेंदों पर नाबाद 38 रन बनाकर स्कोर 215 तक पहुंचाया।
गुजरात के लिए कगिसो रबाडा और जेसन होल्डर ने 2-2 विकेट चटकाए, जबकि मोहम्मद सिराज को एक सफलता मिली। हालांकि, राजस्थान के बल्लेबाजों ने डेथ ओवर्स में तेजी से रन बटोरे, लेकिन गुजरात के बल्लेबाजों ने अपने कप्तान के नेतृत्व में इस बड़ी चुनौती को बौना साबित कर दिया।
A 𝙩𝙞𝙩𝙖𝙣𝙞𝙘 𝙧𝙪𝙣 to the #Final 💙@gujarat_titans make their way into the #TATAIPL 2026 finale 👏
— IndianPremierLeague (@IPL) May 29, 2026
Updates ▶️ https://t.co/eupS8cBPc2#Qualifier2 | #TheFinalLeap | #GTvRR pic.twitter.com/EeKpvawv9O
कुर्सी से कटघरे तक: पूर्व जज गिरिबाला सिंह की बदली दुनिया
776 रन, 72 छक्के और नम आंखें: आईपीएल के वंडर बॉय वैभव सूर्यवंशी का टूटा सपना!
कर्नाटक की सियासत में बड़ा फेरबदल: सीएम पद से इस्तीफे के बाद सिद्धारमैया ने राहुल गांधी से की मुलाकात
पीएम मोदी के घर ड्रोन भेजने का दावा और 8 जेट गिराने की डींग; पाकिस्तान के राष्ट्रपति के झूठ की हकीकत
रील नहीं रियल: थिएटर में फिल्म देख रहे थे लोग, अचानक स्क्रीन फाड़कर अंदर घुसी महिंद्रा स्कॉर्पियो!
महज 200 रुपये के लिए हैवान बना दोस्त: 10 साल के मासूम का बेरहमी से कत्ल, CCTV ने खोला खौफनाक राज
कर्नाटक कांग्रेस में पावर गेम : क्या सिद्धारमैया-शिवकुमार की खींचतान गिरा देगी नई सरकार?
कुर्बानी का सांड बना नाई : मालिक से छूटकर सीधे सैलून में घुसा, मची भगदड़
अंबुबाची मेला 2026: कामाख्या देवी मंदिर में कब बंद होंगे कपाट? जानें रहस्य और मेले की संपूर्ण जानकारी
बॉर्डर पर बाड़ लगाने में बाधा डाली तो भुगतना होगा अंजाम: मिथुन चक्रवर्ती की बांग्लादेशी जवानों को दो टूक