आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालिफायर में राजस्थान रॉयल्स के स्टार ओपनर यशस्वी जायसवाल का बल्ला एक बार फिर खामोश रहा। गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहम मुकाबले में जायसवाल सिर्फ 2 गेंदों का सामना कर सके और महज 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
गुजरात के सामने फेल होना बनी आदत यशस्वी जायसवाल की प्रतिभा पर किसी को शक नहीं है, लेकिन गुजरात टाइटंस के खिलाफ प्लेऑफ मुकाबलों में उनका प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। जायसवाल लगातार तीसरी बार प्लेऑफ मैच में फेल हुए हैं। उन्हें मोहम्मद सिराज ने बाउंसर पर अपना शिकार बनाया।
नॉकआउट मुकाबलों का खराब रिकॉर्ड आंकड़ों पर नजर डालें तो आईपीएल के नॉकआउट मैचों में जायसवाल का बल्ला अब तक शांत ही रहा है। उन्होंने 3 नॉकआउट मैचों में कुल 26 रन बनाए हैं।
हैरानी की बात यह है कि प्लेऑफ में जायसवाल अब तक एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके हैं।
पूरे सीजन में संघर्ष करते दिखे जायसवाल आईपीएल 2026 यशस्वी जायसवाल के लिए किसी बुरे सपने जैसा रहा। उन्होंने 16 मैचों में 30.5 की औसत से महज 427 रन बनाए। खास बात यह है कि अपनी आखिरी 7 पारियों में वे एक बार भी 50 का आंकड़ा पार नहीं कर सके, जिसका सीधा असर राजस्थान रॉयल्स के प्रदर्शन पर दिखा।
राजस्थान के लिए मुश्किल शुरुआत जायसवाल के आउट होने के बाद राजस्थान को दूसरा बड़ा झटका विकेटकीपर ध्रुव जुरेल के रूप में लगा। जुरेल सिर्फ 7 रन बनाकर कागिसो रबाडा की गेंद पर शुभमन गिल को कैच थमा बैठे। हालांकि, इसके बाद वैभव सूर्यवंशी और रवींद्र जडेजा ने मोर्चा संभाला और पावरप्ले के भीतर टीम का स्कोर 70 रन तक पहुंचा दिया।
टॉस को लेकर मचा घमासान मैच शुरू होने से पहले ही टॉस को लेकर एक अजीब विवाद देखने को मिला। शुभमन गिल द्वारा सिक्का उछाले जाने के बाद रियान पराग की कॉल मैच रेफरी को स्पष्ट सुनाई नहीं दी, जिसके चलते टॉस दोबारा कराना पड़ा। मजे की बात यह रही कि पहली बार गिल टॉस जीते थे, लेकिन दूसरी बार में सिक्का रियान पराग के पक्ष में गिरा।
#GT pacers firing all guns blazing 🔥🔥
— IndianPremierLeague (@IPL) May 29, 2026
🎥 Mohd. Siraj and Kagiso Rabada both striking in their first over 👊
Updates ▶️ https://t.co/eupS8cBPc2#TATAIPL | #Qualifier2 | #TheFinalLeap | #GTvRR | @gujarat_titans pic.twitter.com/keX7ATVkKm
हमीरपुर में काल बना निर्माणाधीन पुल: सोते हुए 6 मजदूरों की मलबे में दबकर दर्दनाक मौत
भारत में इजरायल के लिए पागलपन भरा प्यार है : नेतन्याहू ने खोले दिल के राज
वर्दी में सड़क के सारथी : राहुल गांधी ने ऑटो ड्राइवरों संग साझा किया लंच, सुनीं परेशानियां
पुणे में जहरीली शराब का कहर: मौत का आंकड़ा 12 पहुंचा, एक सप्लायर गिरफ्तार
BPSC शिक्षिका का बेवफाई वाला ड्रामा: जमीन बेचकर पत्नी को बनाया अधिकारी, मिला धोखा और सड़क पर तमाशा
यूपी में प्रशासनिक सर्जरी: योगी सरकार ने किए 9 पीसीएस अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट
रील नहीं रियल: थिएटर में फिल्म देख रहे थे लोग, अचानक स्क्रीन फाड़कर अंदर घुसी महिंद्रा स्कॉर्पियो!
भीषण गर्मी का कहर: अस्पताल में बेजुबानों की कतार, ड्रिप पर जिंदगी जीने को मजबूर बकरे-कुत्ते
सिंगापुर ओपन: सात्विक-चिराग और ध्रुव-तनीषा सेमीफाइनल में, सिंधू-लक्ष्य की चुनौती समाप्त
RR vs GT Qualifier 2: टॉस के दौरान हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा, दोबारा उछालना पड़ा सिक्का