भारत में क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि एक जुनून है। गली-मोहल्लों से निकलकर कई खिलाड़ी देश का नाम रोशन कर चुके हैं। इसी कड़ी में एक नन्हा सा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक 4 साल का बच्चा ऐसी बल्लेबाजी कर रहा है जिसे देखकर अच्छे-अच्छे दिग्गज भी हैरान रह जाएं।
स्टंप से भी छोटा कद, पर इरादे बुलंद
वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चा अपनी हाइट से भी छोटे बैट के साथ नेट पर प्रैक्टिस कर रहा है। उसके सामने एक युवा तेज गेंदबाज बॉलिंग कर रहा है। उम्र में बेहद छोटा होने के बावजूद, वह बच्चा क्रीज पर पूरी तरह डटकर खड़ा है। जैसे ही गेंद उसके बल्ले की रेंज में आती है, वह गजब के टाइमिंग के साथ जोरदार शॉट मारता है।
बॉलर भी हुआ कायल
बच्चे की इस शानदार बैटिंग ने सामने खड़े बॉलर को भी अपना मुरीद बना दिया। शॉट की टाइमिंग और तकनीक से प्रभावित होकर बॉलर ने न केवल अपने हाथ जोड़े, बल्कि बच्चे के पास आकर उसके पैर छू लिए। यह दृश्य इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत रहा है।
सोशल मीडिया पर मची सनसनी
एक्स (ट्विटर) पर साझा किए गए इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। वीडियो के कैप्शन के मुताबिक, इस बच्चे की उम्र महज 4 साल है। नेटिजंस इस वीडियो पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
एक यूजर ने मजाक में लिखा, इस बच्चे की बैटिंग देखकर राजस्थान रॉयल्स की मैनेजमेंट उसे लगातार फोन कर रही है। वहीं, कई लोगों ने इस बच्चे की तुलना उभरते हुए युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी से कर दी है। फिलहाल, यह नन्हा खिलाड़ी सोशल मीडिया का नया सेंसेशन बन गया है।
(डिस्क्लेमर: यह खबर वायरल सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है।)
99 missed calls from RR management 😂😂 to this 4 year old boy 😍
— Tara 💚 (@TaraGreenz) May 27, 2026
Respect for the bowler 🙏🙏🔥💚 pic.twitter.com/ujIiTvVItw
अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत: दोहरे पासपोर्ट मामले में सजा रद्द, संजय सिंह बोले- बीजेपी की नसों में भरा है बदले की भावना
हमीरपुर में काल बना निर्माणाधीन पुल: सोते हुए 6 मजदूरों की मलबे में दबकर दर्दनाक मौत
ऋषभ पंत ने छोड़ी लखनऊ सुपरजाइंट्स की कप्तानी: दो साल के खराब दौर के पीछे की 3 बड़ी वजहें
भारत में इजरायल के लिए पागलपन भरा प्यार है : नेतन्याहू ने खोले दिल के राज
53 लाख की सुपर बाइक पर सवार हुए दिलीप घोष, वीडियो वायरल होते ही छिड़ा विवाद
लगे रहो, बस लगे रहो... पैर छूते ही सुनील गावस्कर ने वैभव सूर्यवंशी को दिया जीत का मंत्र
स्कूटी निकालने का जुगाड़ देख लोग हुए लोटपोट, वायरल वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
शर्मनाक! नाले के गंदे पानी में सब्जियां धोते शख्स का वीडियो वायरल, भड़के लोग
यशस्वी जायसवाल का प्लेऑफ फोबिया : गुजरात टाइटंस के सामने फिर फ्लॉप, नॉकआउट में नहीं चला बल्ला
अमेरिका: वॉशिंगटन में भीषण धमाका, केमिकल टैंक फटने से 8 की मौत, मलबे में अभी भी दबे हैं कई लोग