साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अर्जुन सरजा इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ब्लास्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। हालांकि, फिल्म से ज्यादा चर्चा उनके उस बयान की हो रही है, जिसने सोशल मीडिया पर सनातन धर्म को लेकर छिड़ी बहस को फिर से हवा दे दी है।
सनातन जीवन जीने का तरीका है अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान अर्जुन सरजा ने सनातन धर्म पर खुलकर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा, सनातन धर्म केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने का एक तरीका (मेथड) है। यह हमें सिखाता है कि गलत काम न करें, किसी का हक न छीनें और दूसरों की चीजों की लालसा न रखें।
माता-पिता और सनातन का संबंध अर्जुन सरजा का बयान उस समय बेहद भावुक हो गया जब उन्होंने परिवार के महत्व पर बात की। उन्होंने कहा, सनातन हमें नैतिकता और बड़ों का सम्मान सिखाता है। जैसे बचपन में माता-पिता बच्चों की रक्षा करते हैं, वैसे ही बुढ़ापे में बच्चों का धर्म है कि वे माता-पिता की सेवा करें। अगर सनातन न होता, तो शायद लोग अपने माता-पिता को घर से बाहर निकाल देते।
क्या उदयनिधी स्टालिन को दिया जवाब? अभिनेता ने किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन उनके शब्दों के निशाने पर स्पष्ट रूप से उदयनिधि स्टालिन हैं। स्टालिन ने हाल ही में सनातन धर्म को लेकर विवादित टिप्पणियां की थीं, जिसे लेकर देश भर में बवाल मचा था। अर्जुन ने तंज कसते हुए कहा, क्या आप अपने माता-पिता को रिजेक्ट कर सकते हैं? नहीं! ठीक उसी तरह सनातन को भी न तो कोई नकार सकता है और न ही खत्म कर सकता है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो अर्जुन सरजा का यह बयान वाला वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। प्रशंसक उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं और इसे भारतीय संस्कृति का समर्थन बता रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में भी इस बयान को उदयनिधि स्टालिन के पिछले बयानों का सबसे तगड़ा और प्रभावी जवाब माना जा रहा है।
फिल्म ब्लास्ट की दस्तक बता दें कि अर्जुन सरजा की फिल्म ब्लास्ट 28 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। सुभाष के. राज द्वारा निर्देशित इस मार्शल आर्ट्स ड्रामा फिल्म में अर्जुन सरजा के साथ अभिरामी और प्रीति मुकुंदन मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म अपनी एक्शन शैली और अभिनेता के बेबाक बयानों के कारण चर्चा का केंद्र बनी हुई है।
Watch 🔥
— FalconUpdatesHQ (@FalconUpdatesHQ) May 28, 2026
Actor Arjun Sarja absolutely roasts Udhayanidhi Stalin.
He says Sanatan Dharma is a way of life that teaches us how to live and to treat parents like gods.
“So can you reject your own parents?”
“No.”
“Likewise, Sanatan can never be rejected or erased.” pic.twitter.com/gOdAAIkYvY
कनाडा की शर्मनाक विफलता: खालिस्तानी उपद्रवियों ने भारतीय दूत का काफिला रोका, तिरंगा फाड़ा
ट्रेन के टॉयलेट में धुल रहे थे बर्तन: IRCTC के कर्मचारी की शर्मनाक करतूत, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
मॉनसून पर मंडराया संकट: सामान्य से कम बारिश और भीषण गर्मी का डबल अटैक, जानें क्या है IMD की चेतावनी
कुर्बानी का सांड बना नाई : मालिक से छूटकर सीधे सैलून में घुसा, मची भगदड़
पुणे में जहरीली शराब का कहर: मौत का आंकड़ा 12 पहुंचा, एक सप्लायर गिरफ्तार
खाकी वर्दी में राहुल गांधी: ऑटो ड्राइवरों के साथ जमीन पर बैठकर किया भोजन, जानिए क्या है पूरा मामला
IPL क्वालीफायर में टॉस का अजीबोगरीब ड्रामा: पहले गुजरात जीता, फिर रैफरी के फैसले से पलटी बाजी
उम्र नहीं, खेल देखो : सुनील गावस्कर ने वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में शामिल करने की वकालत की
ऋषभ पंत का बड़ा फैसला: LSG की कप्तानी छोड़ी, क्या टीम का प्रदर्शन बना वजह?
भारत और रूस की नई आर्थिक बिसात: व्यापार को मिलेगा लिबरल बूस्ट