आईपीएल 2026 में 15 वर्षीय युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया है। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी को देखते हुए अब दिग्गज सुनील गावस्कर ने उन्हें सीधे भारतीय टी20 टीम में शामिल करने की आवाज उठाई है।
गावस्कर का बड़ा बयान सुनील गावस्कर ने वैभव की तारीफ करते हुए कहा कि 2026 का साल वैभव सूर्यवंशी ईयर के तौर पर याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा, वह टी20 इंटरनेशनल खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए उन्हें टीम में चुनना ही चाहिए। अगर आप ऐसी परफॉर्मेंस के बाद उन्हें मौका नहीं देंगे, तो फिर किसे देंगे?
डर नहीं, अप्रोच देखो गावस्कर ने वैभव की उम्र पर सवाल उठाने वालों को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा, सिर्फ उनकी उम्र मत देखिए, उनका निडर अप्रोच देखिए। वह 15 साल की उम्र में उन गेंदबाजों की धुलाई कर रहे हैं, जिनके पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का सालों का अनुभव है। उनमें जो आत्मविश्वास और बिना किसी दबाव के खेलने की शैली है, वह लाजवाब है।
आईपीएल 2026 में रनों की बारिश वैभव ने इस सीजन में अपने बल्ले से आग उगली है। उन्होंने अब तक 15 मैचों में 54.33 की औसत और 242.85 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 680 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 4 अर्धशतक जड़े हैं।
उनकी पावर-हिटिंग का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने 15 मैचों में 55 चौके और 65 छक्के जमाए हैं। आईपीएल के कुल 22 मैचों के करियर में उनके नाम 932 रन दर्ज हो चुके हैं।
आज के मुकाबले पर टिकी नजरें वैभव का असली इम्तिहान आज आईपीएल 2026 के क्वालीफायर-2 में होगा। राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए वह गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों का सामना करेंगे। इस मैच में सबकी नजरें इस बात पर भी होंगी कि क्या शुभमन गिल या साई सुदर्शन उनसे ऑरेंज कैप छीन पाएंगे या वैभव का जलवा बरकरार रहेगा।
Sunil Gavaskar Wants Vaibhav in India’s T20 Team Immediately :
— Vipin Tiwari (@Vipintiwari952) May 29, 2026
He said: “2026 will be remembered as the Vaibhav Sooryavanshi Year. He is ready to play T20 International cricket. For the England away T20 series, he will be selected. I mean, he deserves to be selected after this… pic.twitter.com/vfox2Rb3LF
जिम जाने की जरूरत नहीं! शख्स ने छत पर बनाया स्मार्ट जॉगिंग ट्रैक, वीडियो देख आप भी कहेंगे- गजब का जुगाड़
ऋषभ पंत ने छोड़ी LSG की कप्तानी: 27 करोड़ के स्टार खिलाड़ी का बड़ा फैसला, क्या गिर गई टीम की परफॉर्मेंस?
कोलकाता एयरपोर्ट मस्जिद विवाद: जमीन कब्जाने के लिए ईश्वर का इस्तेमाल गलत , दिलीप घोष ने दी कड़ी चेतावनी
अमरोहा ईदगाह से उठी मांग: गाय को मिले राष्ट्रीय पशु का दर्जा , मौलाना ने दिलाई संकल्प
सिर्फ 10 मिनट में पार की सरहद; घुसपैठियों ने खुद खोली अवैध पहचान का काला चिट्ठा
लगे रहो, बस लगे रहो... पैर छूते ही सुनील गावस्कर ने वैभव सूर्यवंशी को दिया जीत का मंत्र
वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर बना सिरदर्द: सह-यात्री के बच्चे की हरकतें देख भड़के शख्स, इंटरनेट पर छिड़ी बहस
गुरुग्राम: मौत बनकर आसमान से गिरा सरिया, कार की छत फाड़कर अंदर घुसा
राहुल गांधी की मुलाकात पर सियासी बवाल: आरोपी हिस्ट्रीशीटर के साथ फोटो वायरल, भाजपा ने पूछे तीखे सवाल
# विनेश फोगाट की बड़ी जीत: सुप्रीम कोर्ट से मिली एशियन गेम्स ट्रायल में उतरने की मंजूरी