भारतीय क्रिकेट का एक नया सितारा इन दिनों विश्व भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। महज 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी से दिग्गजों को चौंका दिया है। हाल ही में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन के यूट्यूब चैनल द स्विच पर आयोजित एक विशेष क्रिकेट चैलेंज में वैभव ने ऐसा प्रदर्शन किया जिसे देख हर कोई दंग रह गया।
क्या था वो अनोखा चैलेंज? इस इवेंट में वैभव को 50 गेंदों में 100 रन बनाने का लक्ष्य दिया गया था। चुनौती साधारण नहीं थी; बॉलिंग मशीन से फेंकी जाने वाली हर गेंद की रफ्तार पिछली गेंद से 1 मील प्रति घंटा (1 mph) बढ़ रही थी। टीम इंडिया के विकेटकीपर ध्रुव जुरेल बॉलिंग मशीन को नियंत्रित कर रहे थे। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ा, रफ्तार डरावनी होती गई, लेकिन वैभव पर इसका कोई असर नहीं पड़ा।
25 गेंदों में 14 छक्के और बेखौफ अंदाज वैभव ने अपनी बल्लेबाजी से पीटरसन की टीम की पूरी रणनीति को ध्वस्त कर दिया। जब वे 90 रनों के करीब पहुंचे, तो किसी ने भी उनके धीमे होने की उम्मीद की थी। लेकिन वैभव ने आक्रामक रुख अपनाए रखा और महज 25 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया। इस दौरान उन्होंने कुल 14 गगनचुंबी छक्के जड़े।
पीटरसन भी हुए मुरीद वैभव का यह बेखौफ अंदाज देखकर केविन पीटरसन पूरी तरह मंत्रमुग्ध नजर आए। बल्लेबाजी के दौरान पीटरसन ने मजाक में उनसे पूछा, क्या तुम 200 रन बनाना चाहते हो? इस पर युवा बल्लेबाज ने मुस्कुराते हुए पूरे आत्मविश्वास के साथ हाँ कहा, जिससे वहां मौजूद सभी लोग प्रभावित हुए।
भविष्य का सुपरस्टार तैयार पूरे इवेंट के दौरान पीटरसन ने वैभव की बल्लेबाजी की तुलना वीडियो गेम से की। पीटरसन ने उन्हें परेशान करने और ध्यान भटकाने की कई कोशिशें कीं, लेकिन वैभव की एकाग्रता और बल्ले की धार पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। इस ऐतिहासिक प्रदर्शन ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट के भविष्य के सबसे चमकते सितारों में से एक हैं।
Vaibhav Sooryavanshi features in The Switch hosted by Kevin Pietersen.
— Cricketopia (@CricketopiaCom) May 25, 2026
He was given the challenge of scoring 100 runs in 50 balls, with the bowling speed increasing by 1 mph after every delivery. pic.twitter.com/J88PDW3Dvm
44 के दिलीप कुमार और 22 की सायरा बानो: जब 58 साल पहले थम गई थी पूरे बॉलीवुड की धड़कन
मौत को दी मात: पैराग्लाइडिंग के दौरान विमान से टकराई महिला, हजारों फीट की ऊंचाई से गिरने के बाद भी बची जान
IPL 2026: किसके सिर सजेगा ताज? प्लेऑफ में भिड़ेंगे वन-टाइम चैंपियन , कौन रचेगा इतिहास?
जैसलमेर: डंपिंग यार्ड में मिलीं 300 से ज्यादा मृत गायें, ठेकेदार की बड़ी लापरवाही उजागर
गर्मी से बचने पहाड़ पर निकले सैलानी; मनाली से नैनीताल तक लगा महाजाम
बैटर भागा आगे, लेकिन बैट पीछे स्टंप्स पर! क्रिकेट इतिहास का सबसे अनोखा और मजेदार हिट विकेट
यूएई से हजारों पाकिस्तानी भिखारियों का देश निकाला , रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ बोले- इसमें रोने की क्या बात है?
CUET-UG 2026: 28 मई को होने वाली परीक्षा स्थगित, जानिए अब कब होगा एग्जाम
व्लादिमीर पुतिन का महाविनाशक वार: ओरेशनिक मिसाइल से दहला कीव, 80 से ज्यादा घायल
IPL 2026: दिल्ली का धमाकेदार विदाई समारोह, ईडन गार्डन्स में केकेआर को दी 40 रन से मात