उत्तर भारत में भीषण गर्मी के कहर से बचने के लिए लोग पहाड़ों का रुख कर रहे हैं, लेकिन यह सफर अब मुसीबत बन गया है। हिमाचल प्रदेश से लेकर उत्तराखंड तक के पर्यटक स्थलों पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई हैं, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया है।
मनाली में ट्रैफिक का दम , रेंगते दिखे वाहन पर्यटन सीजन चरम पर होने के कारण मनाली में रविवार को भयंकर जाम की स्थिति पैदा हो गई। चंडीगढ़-मनाली हाईवे से लेकर अटल टनल और सोलंगनाला तक गाड़ियां घंटों तक रेंगती रहीं। बड़ी संख्या में पर्यटकों के एक साथ पहुंचने से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।
अटल टनल रूट पर सबसे बुरा हाल सबसे अधिक परेशानी मनाली से अटल टनल जाने वाले मार्ग पर देखी गई। पलचान से सोलंग तक गाड़ियों की लंबी कतारें लगी रहीं। स्थानीय टैक्सी चालकों और आम लोगों का कहना है कि शहर में पर्यटकों का दबाव तो बढ़ा है, लेकिन पार्किंग और बुनियादी इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी के कारण स्थिति बेकाबू होती जा रही है।
नैनीताल और कैंची धाम की सड़कों पर भी ब्रेक सिर्फ हिमाचल ही नहीं, उत्तराखंड के पर्यटक स्थलों पर भी भीड़ का भारी दबाव है। नैनीताल के कैंची धाम और भवाली-अल्मोड़ा नेशनल हाईवे पर यातायात रेंग-रेंग कर चलता रहा। कैंची धाम से निगलाट तक करीब चार किलोमीटर लंबा जाम लगने के कारण श्रद्धालु और पर्यटक घंटों फंसे रहे।
प्रशासन की अपील और व्यापारियों की चिंता स्थानीय व्यापारियों का मानना है कि यदि ट्रैफिक प्रबंधन में सुधार नहीं किया गया, तो इससे पर्यटन पर बुरा असर पड़ेगा। उन्होंने शटल सेवा और पार्किंग व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है। वहीं, पुलिस ने पर्यटकों से अपील की है कि वे निजी वाहनों का उपयोग कम करें और ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करें।
भीषण गर्मी के बीच राहत की तलाश में निकले सैलानी फिलहाल सड़कों पर ही परेशान होते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात कर स्थिति को सामान्य करने की कोशिशें तेज कर दी हैं।
*#WATCH | Manali, Himachal Pradesh: Traffic congestion and slow vehicular movement witnessed in Manali as people throng to hilly areas to get some respite from the scorching heat. (24.05) pic.twitter.com/pJJH6rVSSj
— ANI (@ANI) May 25, 2026
मासूम बच्ची की हत्या पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंसी-मजाक, शर्मसार हुई तमिलनाडु पुलिस
गुलमर्ग की वादियों में सवारी : पप्पू यादव का वीडियो वायरल, घोड़े की हालत देख ट्रोल हुए नेताजी
कल तक कहा- पैनिक मत होइए, आज दे रहे ज्ञान : पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर RJD का तीखा प्रहार
CUET UG 2026: 28 मई की परीक्षा अचानक स्थगित, बकरीद की छुट्टी के चलते NTA का बड़ा फैसला
IPL का सबसे बदकिस्मत खिलाड़ी: लगातार 500+ रन, फिर भी 10 साल से फाइनल का इंतजार!
अब पहाड़ों का सफर होगा सुपरफास्ट: दिल्ली और लखनऊ से नैनीताल तक के लिए बनेगा नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे
बिहार में खाकी बेबस! छापेमारी करने गई पुलिस की ही ली गई तलाशी, कौन हैं सोनू-मोनू?
भारत-अमेरिका की नई रणनीतिक दोस्ती: डोभाल-रुबियो की मुलाकात में किन मुद्दों पर बनी सहमति?
90 साल की सास को पीठ पर लादकर 9 किमी चली बहू, पेंशन के लिए सिस्टम के आगे घुटने टेकने को मजबूर
सीबीएसई रिजल्ट का विवाद: पाकिस्तानी बताए गए छात्र का भाई सामने आया, बताई सच्चाई