नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आखिरी लीग मुकाबला रोमांचक रहा। प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स को उनके ही गढ़ में 40 रन से धूल चटाकर टूर्नामेंट का समापन शानदार अंदाज में किया। इस जीत के साथ दिल्ली पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर रही।
सम्मान की लड़ाई में दिल्ली का दबदबा प्लेऑफ का समीकरण पहले ही सुलझ चुका था, जिसके कारण यह मैच पूरी तरह से प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 203 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की टीम दिल्ली की घातक गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और 18.4 ओवरों में महज 163 रन पर ढेर हो गई।
केएल राहुल की शानदार बल्लेबाजी दिल्ली की पारी की नींव सलामी बल्लेबाजों ने रखी। अभिषेक पोरेल (22) और साहिल परख (24) की उपयोगी पारियों के बाद केएल राहुल ने मोर्चा संभाला। राहुल ने 30 गेंदों में 4 चौके और 5 छक्कों की मदद से 60 रन की तूफानी पारी खेली। अंत में कप्तान अक्षर पटेल (39) और डेविड मिलर (28) ने तेजी से रन बटोरकर टीम को 200 के पार पहुंचाया। केकेआर के लिए सौरभ दुबे ने 2 विकेट लिए।
केकेआर के लड़खड़ाते कदम 204 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर को कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अच्छी शुरुआत दिलाई। रहाणे ने 39 गेंदों में 63 रन बनाए, जिसमें 4 छक्के और 4 चौके शामिल थे। हालांकि, उनके आउट होते ही केकेआर की पारी लड़खड़ा गई। रिंकू सिंह का खाता भी नहीं खुला और पूरी टीम 163 पर सिमट गई।
दिल्ली के गेंदबाजों का जलवा दिल्ली की जीत के असली हीरो उनके गेंदबाज रहे। कुलदीप यादव और लुंगी एनगिडी ने 3-3 विकेट झटककर केकेआर की कमर तोड़ दी। मिचेल स्टार्क ने भी 2 विकेट अपने नाम किए। इस हार के साथ केकेआर ने सीजन का अंत सातवें स्थान पर किया, जबकि दिल्ली की टीम 7 जीत के साथ छठे नंबर पर रही।
*Ending the season exactly how you want to... with a solid W! 🙌
— IndianPremierLeague (@IPL) May 24, 2026
A comprehensive 40-run win for @DelhiCapitals to finish things off 💙❤️
Scorecard ▶️ https://t.co/Uo07zwiknq#TATAIPL | #KhelBindaas | #KKRvDC pic.twitter.com/lc0u4ZLx6D
राम चरण ने जसप्रीत बुमराह से मांगी माफी, बोले- मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई
वानखेड़े में गूंजी 20 हजार बच्चों की हंसी, नीता अंबानी की पहल से यादगार बना मुकाबला
रूस का यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा हमला: ओरेश्नेक मिसाइल और 700 ड्रोन्स से मचाई तबाही
IPL 2026: प्लेऑफ की जंग हुई शुरू! ये 4 टीमें बनीं खिताबी दौड़ की असली हकदार
जडेजा और शार्दुल की मस्ती ने लूटी महफिल: नो-बॉल पर हुआ ड्रामा और फिर आया करारा जवाब
आई लव इंडिया और पीएम मोदी : दिल्ली में गूंजा ट्रंप का संदेश, अमेरिकन राजदूत ने लाइव कॉल से बांधा समां
IPL 2026: दिल्ली का धमाकेदार विदाई समारोह, ईडन गार्डन्स में केकेआर को दी 40 रन से मात
क्वेटा में आत्मघाती हमला: ईद की खुशियां मातम में बदलीं, ट्रेन धमाके में 24 जवानों की मौत
10.09 सेकंड में रचा इतिहास: कौन हैं भारत के सबसे तेज धावक गुरिंदरवीर सिंह?
कीव के आसमान में बारूद की बारिश: रूस का अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला