आईपीएल 2026 के आखिरी लीग मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को उनके घरेलू मैदान ईडन गार्डन्स पर धूल चटा दी। दिल्ली ने यह मुकाबला 40 रनों से जीतकर टूर्नामेंट का शानदार समापन किया है।
दिल्ली का पहाड़ जैसा स्कोर टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत आक्रामक रही। अभिषेक पोरेल (22) और केएल राहुल ने टीम को मजबूत नींव दी। केएल राहुल ने केवल 30 गेंदों में 200 की स्ट्राइक रेट से 60 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 4 छक्के शामिल थे।
कैप्टेन अक्षर पटेल ने 39 और अंत में डेविड मिलर ने 28 रनों का योगदान देकर टीम को 204 रनों के विशाल स्कोर तक पहुँचाया। केकेआर के लिए कार्तिक त्यागी सबसे महंगे साबित हुए, जिन्होंने 4 ओवर में 55 रन लुटाए।
केकेआर की बल्लेबाजी ढही 205 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की शुरुआत बेहद खराब रही। कप्तान अजिंक्य रहाणे अकेले संघर्ष करते नजर आए, उन्होंने 39 गेंदों में 63 रन बनाए, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से किसी का साथ नहीं मिला।
रिंकू सिंह जैसे मैच फिनिशर भी इस अहम मुकाबले में अपना खाता तक नहीं खोल सके। बाकी बल्लेबाज भी दिल्ली की सटीक गेंदबाजी के सामने बेबस दिखे और पूरी टीम 18.4 ओवर में केवल 163 रनों पर सिमट गई।
गेंदबाजों का दबदबा दिल्ली कैपिटल्स की जीत में गेंदबाजों का योगदान सबसे महत्वपूर्ण रहा। लुंगी एनगिडी और कुलदीप यादव ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट चटकाए। वहीं, मिचेल स्टार्क ने 2 और कप्तान अक्षर पटेल ने 1 विकेट अपने नाम किया।
इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने लीग चरण का अंत एक सकारात्मक नोट के साथ किया है, जबकि केकेआर को अपने घरेलू दर्शकों के सामने हार का सामना करना पड़ा।
*A roaring sign-off at Eden. 💙❤️ pic.twitter.com/JUkELIQvwZ
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) May 24, 2026
ऐसी महिला की तलाश है ... एक पत्र जिसने राजकुमारी को ताउम्र कुंवारा रखा और एम्स जैसा तोहफा दिया
तिरंगे के रक्षकों की दुर्दशा: नेशनल रिकॉर्ड होल्डर खिलाड़ी ई-रिक्शा में ढोने को मजबूर
IPL 2026: कोहली ने शुभमन गिल की दाढ़ी का उड़ाया मजाक, वायरल वीडियो में दिखी दोनों की प्यारी बॉन्डिंग
मैं मोदी का सबसे बड़ा फैन हूं : डोनाल्ड ट्रंप ने अचानक फोन लगाकर भारत के प्रति जताया प्रेम
क्या बच्ची की मौत का मजाक उड़ा रहे थे जिम्मेदार अधिकारी? तमिलनाडु में पुलिस की हंसी पर भड़का आक्रोश
पहाड़ों का सफर होगा सुपरफास्ट: बरेली-हल्द्वानी के बीच बनेगा नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, दिल्ली-लखनऊ से दूरी होगी कम
90 साल की सास को पीठ पर लादकर 9 किमी चली बहू, पेंशन के लिए सिस्टम के आगे घुटने टेकने को मजबूर
सीबीएसई रिजल्ट का विवाद: पाकिस्तानी बताए गए छात्र का भाई सामने आया, बताई सच्चाई
आई लव मोदी : ट्रंप ने पीएम मोदी को बताया पक्का दोस्त, कहा- मदद के लिए भारत सीधे मुझे फोन करे
मानसून पर बड़ी राहत की खबर: भीषण गर्मी के बीच IMD का आंधी-बारिश का अलर्ट