दिल्ली में आयोजित अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान भारत और अमेरिका की दोस्ती का एक नया अध्याय देखने को मिला। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक लाइव वीडियो कॉल के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर तारीफ की और स्पष्ट किया कि भारत के लिए अमेरिका का दरवाजा हमेशा खुला है।
मैं मोदी का बहुत बड़ा फैन हूं कार्यक्रम के दौरान अमेरिकी राजदूत सेर्जियो गोर ने अचानक राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लाइव कॉल पर जोड़ दिया। ट्रंप ने मंच से बात करते हुए कहा, मैं प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन हूं। वो मेरे बेहद करीबी दोस्त हैं। भारत हम पर 100 फीसदी भरोसा कर सकता है।
ट्रंप ने आगे कहा कि अगर भारत को कभी भी किसी भी तरह की मदद की जरूरत पड़ती है, तो उन्हें पता है कि सीधे किसे फोन करना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि दोनों देशों के रिश्ते पहले कभी इतने मजबूत नहीं थे।
रिकॉर्ड इकोनॉमी और मजबूत साझेदारी ट्रंप ने अपनी अर्थव्यवस्था और स्टॉक मार्केट के रिकॉर्ड स्तर पर होने का जिक्र करते हुए कहा कि भारत-अमेरिका की साझेदारी लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है। विश्लेषकों का मानना है कि किसी विदेशी कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति का इस तरह जुड़कर सार्वजनिक रूप से तारीफ करना, दोनों नेताओं के बीच की व्यक्तिगत केमिस्ट्री को दर्शाता है।
रुबियो ने भी की रणनीतिक साझेदारी की सराहना इस कार्यक्रम में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की जमकर तारीफ की। रुबियो ने जयशंकर को अनुभवी और समझदार नेता बताते हुए कहा कि उनके मन में उनके लिए गहरा सम्मान है।
रुबियो ने स्पष्ट किया कि भारत और अमेरिका का रिश्ता महज कूटनीति नहीं, बल्कि एक अहम रणनीतिक साझेदारी है। उन्होंने आतंकवाद, वैश्विक सुरक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में दोनों देशों के गहरे सहयोग को भविष्य की नींव बताया।
बदलते वैश्विक समीकरणों का संकेत दिल्ली में हुए इस आयोजन ने यह साफ कर दिया है कि भारत और अमेरिका अब केवल औपचारिक मित्र नहीं, बल्कि एक भरोसेमंद पार्टनर बन चुके हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, आने वाले समय में रक्षा, टेक्नोलॉजी और व्यापार के क्षेत्र में दोनों लोकतांत्रिक ताकतों का तालमेल और अधिक प्रभावी साबित होगा।
#WATCH | Delhi | US President Donald Trump says, ...India can count on me 100%. If they ever need help, they know where to call. They call right here. We re doing well. We re setting records. We have a record economy, a record stock market and anything India wants to get. I am a… pic.twitter.com/EhbgguUiTm
— ANI (@ANI) May 24, 2026
IPL 2026: दिल्ली का धमाकेदार विदाई समारोह, ईडन गार्डन्स में केकेआर को दी 40 रन से मात
क्या बच्ची की मौत का मजाक उड़ा रहे थे जिम्मेदार अधिकारी? तमिलनाडु में पुलिस की हंसी पर भड़का आक्रोश
नारायणपुर सड़क निर्माण में बड़ा घोटाला: घटिया काम देख भड़का प्रशासन, पुलिया तोड़ने के आदेश
नौतपा के बीच मौसम का यू-टर्न: 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, झुलसती गर्मी से मिलेगी राहत
44 के दिलीप कुमार और 22 की सायरा बानो: जब 58 साल पहले थम गई थी पूरे बॉलीवुड की धड़कन
गुलमर्ग गोंडोला में बड़ा हादसा: हवा में अटके 300 पर्यटक, रेस्क्यू ऑपरेशन से बची जान
ट्रंप का बड़ा ऐलान: मैं मोदी का बहुत बड़ा फैन, भारत हम पर आंख मूंदकर भरोसा करे
ससुराल में क्या होगा तेरा? : खाना पकाने पर मां-बेटी में छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
IPL 2026 प्लेऑफ का महासंग्राम: आरसीबी बनाम जीटी की टक्कर, जानें पूरा शेड्यूल और वेन्यू
IPL 2026 प्लेऑफ का बिगुल बजा: कब, कहां और किसके बीच होगी खिताबी जंग?