नई दिल्ली: देश इस समय भीषण गर्मी और नौतपा की मार झेल रहा है। उत्तर-मध्य भारत में सूरज की तपिश और लू ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। हालांकि, मौसम विभाग (IMD) ने भीषण गर्मी के बीच राहत की बड़ी खबर दी है। मंगलवार से देश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।
मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में 13 राज्यों में झमाझम बारिश और तेज आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, असम और त्रिपुरा शामिल हैं। कई संवेदनशील इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है।
राजधानी दिल्ली में 26 मई को भी उमस भरी गर्मी का असर बना रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 29 मई को दिल्ली-एनसीआर में 60-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी और तेज बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश के मेरठ, नोएडा, कानपुर और प्रयागराज जैसे प्रमुख शहरों में भी 29 मई के बाद से मौसम के तेवर नरम पड़ेंगे, जहां 50-55 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।
बिहार के गया, दरभंगा, समस्तीपुर और पूर्णिया जैसे जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है। पड़ोसी राज्य झारखंड में स्थिति और गंभीर हो सकती है, जहां 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है। इससे पेड़ और बिजली के खंभों को नुकसान पहुंच सकता है।
देश के कई हिस्सों में तापमान 45-46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। ओडिशा का टिटलागढ़ 45.8 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। राज्य के संबलपुर, बलांगीर और बौध जैसे जिलों के लिए मौसम विभाग ने तीन दिनों का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, सोनपुर और कालाहांडी के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।
पहाड़ी राज्य उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी बारिश का दौर शुरू होगा। नैनीताल, रुद्रप्रयाग, शिमला और कुल्लू जैसे पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। उधर, पश्चिम बंगाल में बारिश के बाद तापमान तो गिरेगा, लेकिन नमी के कारण उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है।
एक तरफ जहां कई राज्यों को राहत मिल रही है, वहीं राजस्थान और मध्य प्रदेश के लोगों को अभी लू की दोहरी मार झेलनी होगी। राजस्थान के जैसलमेर, बाड़मेर और बीकानेर में तापमान 43 डिग्री के पार रहने की संभावना है। पंजाब और मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में भी गर्म हवाओं के थपेड़े जारी रहेंगे। मौसम विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचें और सेहत का विशेष ध्यान रखें।
*#WATCH | Bhubaneswar, Odisha: IMD Director Dr Manorama Mohanty says, In the last 24 hours, the maximum temperature data from six places reported 45°C or more. The highest maximum temperature was reported at Titlagarh, which is 45.8°C, and 18 places reported 41°C or more. Today,… pic.twitter.com/duFMQ8ol5I
— ANI (@ANI) May 25, 2026
बिहार में खाकी बेबस! छापेमारी करने गई पुलिस की ही ली गई तलाशी, कौन हैं सोनू-मोनू?
जैसलमेर: डंपिंग यार्ड में मिलीं 300 से ज्यादा मृत गायें, ठेकेदार की बड़ी लापरवाही उजागर
आगरा में दर्दनाक हादसा: जिप लाइन का हुक टूटा, माता-पिता के सामने 45 फीट नीचे गिरे किशोर की मौत
लोग मुझे सलमान का पिता समझते हैं , जानिए कौन हैं राजीव वर्मा और अमिताभ बच्चन से क्या है रिश्ता
सरेआम पत्नी के सामने पति के साथ हुई अजीब हरकत , वीडियो देख भड़के लोग
न्यू जर्सी वाला ताजमहल जानते थे मार्को रुबियो, पहली बार आगरा पहुंचे तो रह गए दंग
तिरंगे के रक्षकों की दुर्दशा: नेशनल रिकॉर्ड होल्डर खिलाड़ी ई-रिक्शा में ढोने को मजबूर
गुलमर्ग गोंडोला में बड़ा हादसा: हवा में अटके 300 पर्यटक, रेस्क्यू ऑपरेशन से बची जान
अब पहाड़ों का सफर होगा सुपरफास्ट: दिल्ली और लखनऊ से नैनीताल तक के लिए बनेगा नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे
लाइव इंटरव्यू में गाली देकर फंसे ऋषभ पंत, सुनील गावस्कर ने ब्रॉडकास्टर्स की क्लास लगाई