90 के दशक की फिल्मों में पिता का आदर्श किरदार निभाने वाले अभिनेता राजीव वर्मा का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राजीव वर्मा ने सलमान खान के साथ अपने शुरुआती करियर और उस दौर की यादें साझा की हैं।
जब सलमान को कोई नहीं जानता था राजीव वर्मा ने बताया कि फिल्म मैंने प्यार किया के दौरान सलमान खान को इंडस्ट्री में कोई नहीं जानता था। उन्होंने कहा, आज लोग मुझे सिर्फ सलमान खान के पिता के रूप में पहचानते हैं, जबकि सच्चाई यह है कि जब हमने साथ काम शुरू किया था, तब उस लड़के (सलमान) की कोई पहचान नहीं थी। हालांकि, फिल्म की जबरदस्त सफलता के बाद लोग उन्हें असल जिंदगी में भी सलमान का पिता समझने लगे थे।
शानदार अभिनय का सफर राजीव वर्मा ने हम दिल दे चुके सनम , हम साथ साथ हैं , कोई मिल गया और बीवी नंबर 1 जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। पर्दे पर पिता की भूमिकाओं में उनकी सादगी दर्शकों के दिलों में बस गई। टॉप स्टार्स के साथ काम करने के बावजूद राजीव हमेशा चकाचौंध और बॉलीवुड पार्टियों से कोसों दूर रहे।
अमिताभ बच्चन से गहरा नाता बहुत कम लोग जानते हैं कि राजीव वर्मा का बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन से पारिवारिक रिश्ता है। राजीव वर्मा, अमिताभ बच्चन के बहनोई हैं। उनकी शादी जया बच्चन की बहन रीता वर्मा (भादुरी) से हुई है। रीता एक शिक्षाविद हैं और मीडिया की सुर्खियों से दूर भोपाल में सादगी से जीवन व्यतीत करती हैं।
आर्किटेक्ट से अभिनेता बनने की कहानी राजीव वर्मा की कहानी काफी दिलचस्प है। अभिनय उनकी पहली पसंद कभी नहीं थी। पढ़ाई पूरी करने के बाद वे एक सरकारी फर्म में आर्किटेक्ट के तौर पर काम कर रहे थे। कॉलेज के दिनों में नाटक जरूर करते थे, लेकिन फिल्म में आने का विचार कभी नहीं था। एक रिश्तेदार के सुझाव पर उन्होंने मुंबई में राजश्री प्रोडक्शंस के ऑडिशन में हिस्सा लिया और पहली ही फिल्म से वे घर-घर में पहचाने जाने लगे।
निजी जीवन राजीव और रीता की मुलाकात थिएटर के दौरान हुई थी। तीन साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 1976 में दोनों शादी के बंधन में बंधे। इस दंपति के दो बेटे हैं—शिलादित्य और तथागत वर्मा। अपनी सादगी और शानदार अभिनय के लिए पहचाने जाने वाले राजीव वर्मा आज भी दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं।
*Rajiv Verma who played Salman Khan s father in Maine Pyar Kiya cooked Salman in his latest 🎙️:
— Raj (@idfcwau) May 24, 2026
Mujhe aaj sirf Salman ka baap kaha jaata hai, Jabki usko koi jaanta nahi tha uss time 😭😭 pic.twitter.com/GpOM4KrLkH
खाकी हुई बेबस: जमीन हड़पने वालों के चंगुल में फंसी महिला पुलिस अधिकारी, ममता राज में नहीं हुई सुनवाई
होर्मुज से ट्रेड तक, अमेरिका के साथ भारत की न्यू डील : जयशंकर-रुबियो बैठक में क्या हुआ तय?
व्लादिमीर पुतिन का महाविनाशक वार: ओरेशनिक मिसाइल से दहला कीव, 80 से ज्यादा घायल
आधी रात को राम चरण ने जसप्रीत बुमराह से मांगी माफी, फुटबॉल प्लेयर समझने पर मचा बवाल
IPL 2026: मस्ट-विन मैच में फिसले वैभव सूर्यवंशी, 600 रनों का सपना अधूरा
सावधान! मुद्रा योजना के नाम पर ठगी का नया जाल, ₹2,550 के चक्कर में न गंवाएं अपनी जमा-पूंजी
टीम इंडिया सिलेक्शन पर भड़के वसीम जाफर, इन 3 खिलाड़ियों के साथ खुला अन्याय
राम चरण ने बुमराह को बताया फुटबॉलर , चूक के बाद सुपरस्टार ने मांगी माफी
ममता बनर्जी को बड़ा झटका: बारासात सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने जिलाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा
एलन मस्क के पीछे जासूस का साया? बीजिंग डिनर की फोटो ने मचाई सनसनी