दिल्ली की भीषण गर्मी का असर दिल्ली में इन दिनों सूर्य देवता अपने प्रचंड रूप में हैं। पारा 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है। इस उमस भरी गर्मी का सामना शनिवार को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो को भी करना पड़ा। नए अमेरिकी दूतावास सपोर्ट एनेक्स भवन के उद्घाटन के दौरान, गर्मी से परेशान रुबियो ने अपना भाषण काफी संक्षिप्त रखा।
मियामी की गर्मी और दिल्ली की लू में फर्क है भाषण के दौरान रुबियो ने चुटीले अंदाज में कहा, मैं मियामी से हूं, लेकिन वहां की गर्मी और यहां की गर्मी में बहुत फर्क है। मुझे आप सभी को ज्यादा देर तक यहां नहीं रोकना है क्योंकि बहुत गर्मी है। उनकी इस बात पर वहां मौजूद सभी लोग ठहाके लगाकर हंस पड़े। उन्होंने समय पूछते हुए कहा कि अब तक तो मौसम ठंडा हो जाना चाहिए था।
अमेरिका फर्स्ट वीजा नीति को लेकर बड़ी घोषणा गर्मी की चर्चा के बीच, रुबियो ने द्विपक्षीय संबंधों पर महत्वपूर्ण बात कही। उन्होंने नई अमेरिका फर्स्ट वीजा नीति के बारे में बताते हुए कहा, हम एक ऐसी नई वीजा नीति ला रहे हैं जो उन व्यावसायिक पेशेवरों को प्राथमिकता देगी, जो दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूती प्रदान करते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह नई सुविधा केवल आवेदकों के लिए नहीं, बल्कि दूतावास में काम करने वाले उन अमेरिकी कर्मियों के लिए भी है जो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए तत्पर हैं।
पीएम मोदी और ट्रंप की जुगलबंदी पर बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के संबंधों पर बोलते हुए रुबियो ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच एक बेहद गहरा व्यक्तिगत जुड़ाव है। यह रिश्ता पहले कार्यकाल से शुरू होकर अब दूसरे कार्यकाल में भी मजबूती से कायम है।
उन्होंने आगे कहा, ये दोनों नेता बेहद गंभीर हैं और केवल अल्पकालिक ही नहीं, बल्कि दीर्घकालिक लक्ष्यों पर भी ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। मेरी इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य इन्हीं संबंधों को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाना है। आने वाले महीनों में हम दोनों देशों के बीच विकास को लेकर कई और बड़ी घोषणाएं करेंगे।
#WATCH | Delhi: At the US Embassy Support Annex Building dedication ceremony, US Secretary of State Marco Rubio says, We re introducing a new America First visa schedule that prioritises business professionals that strengthen these ties. But the facility, as I said, is not just… pic.twitter.com/pkY5nlb6r5
— ANI (@ANI) May 23, 2026
IPL 2026: क्वालीफायर-1 से पहले RCB को बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी हुआ टूर्नामेंट से बाहर
लौकहा बाजार रेलवे स्टेशन बनेगा हब: वाशिंग पिट और शंटिंग लाइन के लिए टेंडर जारी, बदल जाएगी मिथिलांचल की तस्वीर
हेमकुंड साहिब के कपाट खुले: 4,329 मीटर की ऊंचाई पर गूंजा जो बोले सो निहाल
किस्मत बहादुरों का साथ देती है... ईशान किशन ने IPL 2026 में रचा इतिहास
IPL 2026: कोहली और हेड के बीच नो हैंडशेक विवाद ने पकड़ा तूल, मैदान पर शुरू हुई जंग!
भीषण गर्मी में बूंद-बूंद को तरसा प्रयागराज, 10 किमी पैदल चलकर पानी लाने को मजबूर ग्रामीण
क्या आईपीएल में गूंजेगा बिहार का नाम? वेदांता प्रमुख अनिल अग्रवाल ने जगाई नई उम्मीद
टीम इंडिया से बाहर होने के खतरे के बीच सूर्यकुमार यादव का बड़ा कदम, नई टीम के साथ करेंगे वापसी की तैयारी
उत्तराखंड: टिहरी के जंगलों में लगी भीषण आग, धू-धू कर जल रहा 14 हेक्टेयर क्षेत्र
पीएम मोदी और मार्को रुबियो की पहली मुलाकात: क्या भारत-अमेरिका की दोस्ती नए मुकाम पर?