IPL 2026 के रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के उपकप्तान ईशान किशन का बल्ला जमकर बोला है। आरसीबी के खिलाफ खेले गए मैच में उन्होंने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों में 79 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 3 छक्के जड़े।
इस शानदार प्रदर्शन के लिए ईशान किशन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इसी के साथ ईशान ने एक बड़ा कीर्तिमान स्थापित कर लिया है। वे अब संजू सैमसन के बाद IPL 2026 में सबसे ज्यादा बार (3 बार) प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड जीतने वाले संयुक्त रूप से पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
इस मैच में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में आरसीबी की टीम 200 रनों पर ही सिमट गई और हैदराबाद ने 55 रनों से एकतरफा जीत दर्ज की।
जीत के बाद अपनी सफलता का राज खोलते हुए ईशान किशन ने कहा, किस्मत हमेशा बहादुरों का साथ देती है। मैं चीजों को बहुत सरल रखने की कोशिश करता हूं और एक समय पर एक ही गेंद पर ध्यान देता हूं। आरसीबी के खिलाफ खेलते समय मुझे विशेष आत्मविश्वास महसूस होता है।
अपनी बल्लेबाजी पर बात करते हुए ईशान ने कहा कि मैच्योरिटी से ज्यादा यह शॉट सिलेक्शन का खेल है। उन्होंने कहा, मैं पिच और स्थिति को समझकर शॉट खेलता हूं। अंततः, आपको क्रीज पर आत्मविश्वास महसूस करने की जरूरत है। अगर आप उस जोन में हैं, तो आप बेहतर शॉट खेल सकते हैं।
टीम की सफलता का श्रेय कप्तान पैट कमिंस और सपोर्ट स्टाफ को देते हुए ईशान ने कहा, कमिंस एक शानदार लीडर हैं। उन्होंने पहले दिन से हमें मोटिवेट किया है। हमारी टीम का लक्ष्य टॉप-2 में रहना है, ताकि फाइनल तक का सफर आसान हो सके। सपोर्ट स्टाफ ने हमें हमेशा उस जोन में रखा है जहां हम खुद पर शक नहीं करते।
ईशान ने आगे कहा कि खेल के दबाव के बीच उसे एन्जॉय करना बहुत जरूरी है। जब आप खेल का आनंद लेते हैं, तो आप अपना बेस्ट प्रदर्शन करने में सक्षम होते हैं। उन्होंने अपनी पूरी टीम वर्क को इस शानदार प्रदर्शन का असली हकदार बताया।
PLAYERS TO WIN 3 POTM AWARDS IN IPL 2026:
— Johns. (@CricCrazyJohns) May 22, 2026
1) Sanju Samson ✅
2) Ishan Kishan ✅ pic.twitter.com/R7FsmV2su5
टी20 वर्ल्ड कप मिशन: इंग्लैंड पहुंची हरमनप्रीत की विमेन इन ब्लू , खिताब के लिए कसी कमर
जनगणना ट्रेनिंग के बीच स्पेशल गेस्ट की एंट्री, क्लासरूम में पहुंचा लंगूर; वीडियो हुआ वायरल
साल्ट लेक स्टेडियम से हटी ममता की विवादास्पद फुटबॉल मूर्ति, मंत्री बोले- इसके लगते ही शुरू हुए TMC के बुरे दिन
बंगाल के नए मुख्य सचिव पर सियासी संग्राम: अमित मालवीय ने राहुल गांधी को केरल के आईने में दिखाया डबल स्टैंडर्ड
भारत दौरे पर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो: कोलकाता से की शुरुआत, पीएम मोदी से होगी अहम मुलाकात
क्या किंग कोहली का गुस्सा अभी भी बरकरार है? ट्रेविस हेड को किया पूरी तरह इग्नोर!
काशी विश्वनाथ धाम के बाहर खाकी हुई शर्मसार, दरोगा ने महिला को बाल पकड़कर पटका, गला दबाया
सलवार-कमीज में हाथ में हथियार: बलूच लिबरेशन आर्मी की पहली महिला कमांडर ने पाकिस्तान की बढ़ाई मुश्किलें
वीआईपी प्रोटोकॉल की अनोखी तस्वीर: सीएम योगी को रिसीव करने के लिए देवरिया डीएम की फर्राटा दौड़
ट्विशा शर्मा केस: जिम्नास्टिक हुक से लटका था शव; आरोपी पति समर्थ रिमांड पर, सास को कोर्ट का नोटिस