रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन को जमीनी स्तर तक ले जाने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इन दिनों प्रदेशव्यापी दौरे पर हैं। सुशासन तिहार 2026 के तहत मुख्यमंत्री ने सूरजपुर, कोरिया और एमसीबी जिलों का सघन दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जहां जनता की समस्याओं का मौके पर समाधान किया, वहीं प्रशासनिक लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई कर कड़ा संदेश भी दिया।
मुख्यमंत्री साय ने सूरजपुर के रामानुजनगर-पटना में आयोजित शिविर में स्पष्ट किया कि यह सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं के समाधान का एक व्यापक अभियान है। उन्होंने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक समय पर पहुंचे। सीएम ने 10 जून तक प्रदेश के सभी 33 जिलों में पहुंचकर जमीनी हकीकत परखने का लक्ष्य रखा है।
दौरे के दौरान मुख्यमंत्री का सख्त अंदाज भी देखने को मिला। समीक्षा बैठक में पेयजल संकट और स्कूली परीक्षा परिणामों की खराब स्थिति पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई। कोरिया जिले में खाद वितरण में अनियमितता पाए जाने पर सहायक आयुक्त एवं सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाएं आयुष प्रताप सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि किसानों को 3716 करोड़ रुपये का बोनस दिया गया है और धान की खरीदी 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है। उन्होंने महतारी वंदन योजना , प्रधानमंत्री आवास और रामलला दर्शन योजना पर जोर दिया। साथ ही, जल्द ही मुख्यमंत्री हेल्पलाइन शुरू करने की घोषणा की, जिससे आम नागरिक टोल-फ्री नंबर के जरिए सीधे अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे।
जिले के समग्र विकास के लिए मुख्यमंत्री ने तीन बड़ी घोषणाएं कीं:
समीक्षा और निरीक्षण के बीच मुख्यमंत्री का एक भावुक पक्ष भी नजर आया। ग्राम रामपुर में किसान के घर पहुंचकर उन्होंने जमीन पर बैठकर पारंपरिक छत्तीसगढ़ी भोजन का आनंद लिया। उन्होंने तेंदूपत्ता संग्राहक महिलाओं को अपने हाथों से चरण पादुका पहनाई और बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया।
कोरिया के कुशहा गांव में आयोजित चौपाल में सड़कों, मोबाइल नेटवर्क और पेयजल की समस्याओं को सुन सीएम ने अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। साथ ही 31 जून तक चलने वाले बिजली बिल समाधान शिविरों का लाभ उठाने की अपील की। मुख्यमंत्री के इन दौरों ने स्पष्ट कर दिया है कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ का प्रशासनिक ढांचा अब फाइलबाजी के बजाय जनता के द्वार वाली कार्यप्रणाली पर केंद्रित रहेगा।
*सुशासन तिहार के अंतर्गत सूरजपुर और कोरिया में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर क्षेत्र के परिजनों के बीच परिवार के सदस्य की तरह उनका हालचाल जानने का अवसर मिला।
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) May 22, 2026
जनता के चेहरे पर दिखाई देने वाली संतुष्टि और उनकी आकांक्षाओं की पूर्ति ही हमारी सरकार की सर्वोच्च… pic.twitter.com/tOIK9EZxEv
ट्विशा शर्मा केस: मौत के कुछ घंटे पहले सैलून में दिखीं मॉडल, पूर्व जज सास की दबाव वाली कॉल ने बढ़ाया सस्पेंस
क्या जेल जाएंगे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय? पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी के बाद बढ़ा कानूनी संकट
साल्ट लेक स्टेडियम से हटी ममता की विवादास्पद फुटबॉल मूर्ति, मंत्री बोले- इसके लगते ही शुरू हुए TMC के बुरे दिन
IPL 2026: मैदान पर भिड़े विराट कोहली और ट्रेविस हेड, तीखी बहस का वीडियो वायरल
कोलकाता पहुंचते ही मिशनरीज ऑफ चैरिटी पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, FCRA विवाद पर टिकी सबकी नज़रें
चीन की कोयला खदान में काल का तांडव: गैस विस्फोट से 90 मजदूरों की दर्दनाक मौत
दो पत्नियों की घमासान से परेशान पति का हाई-वोल्टेज ड्रामा: टावर पर चढ़कर रखी ऐसी शर्त
उनके जैसा न कोई था, न होगा : पिता धर्मेंद्र की याद में छलके बॉबी देओल के आंसू
IPL 2026: मैदान पर भिड़े विराट-हेड, मैच के बाद नहीं मिलाया हाथ; वायरल हुआ वीडियो
ट्विशा शर्मा हत्याकांड: पति समर्थ को 7 दिन की रिमांड, एम्स के डॉक्टर फिर करेंगे पोस्टमार्टम