भोपाल: ट्विशा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी और मृतका के पति समर्थ सिंह पर कानूनी शिकंजा कस गया है। भोपाल कोर्ट ने उसे सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अब पूछताछ के जरिए यह पता लगाएगी कि समर्थ 12 मई से फरार रहने के दौरान कहां छिपा था और उसे किसने संरक्षण दिया था।
दिल्ली एम्स की टीम करेगी दोबारा जांच मामले की गंभीरता को देखते हुए ट्विशा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम किया जाएगा। इसके लिए दिल्ली एम्स के चार वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम शनिवार शाम अपने उपकरणों के साथ भोपाल के लिए रवाना हो रही है। रविवार को होने वाला यह पोस्टमार्टम केस की दिशा बदलने के लिए अहम माना जा रहा है।
वकालत का लाइसेंस रद्द, पनाह देने वालों पर भी गिरेगी गाज आरोपी समर्थ सिंह की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। बार काउंसिल ने उसका वकालत का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। पीड़ित पक्ष के वकील अंकुर पांडे ने आरोप लगाया है कि समर्थ को पिछले 10 दिनों से किसी का संरक्षण प्राप्त था। अब पुलिस उन सरकारी अधिकारियों और अन्य लोगों की जांच करेगी जिन्होंने उसे पनाह दी थी। दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई तय है।
जबलपुर कोर्ट में हाई वोल्टेज ड्रामा इससे पहले शुक्रवार को जबलपुर कोर्ट परिसर में भारी हंगामा हुआ। पीड़ित पक्ष के वकील अनुराग श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि समर्थ को कोर्ट में वकीलों की मदद से भगाया जा रहा था। उन्होंने दावा किया कि जब उन्होंने समर्थ को कोर्ट में देखा, तो वह कटघरे के बजाय वकीलों की कुर्सी पर बैठा था। विरोध करने पर वकील के भेष में आए कुछ लोगों ने उनके साथ धक्का-मुक्की और गाली-गलौज की।
राजबाला सिंह की अग्रिम जमानत पर सोमवार को सुनवाई इस हत्याकांड में पूर्व जज और समर्थ की मां राजबाला सिंह भी आरोपी हैं। उन्हें निचली अदालत से अग्रिम जमानत मिली है, जिसके खिलाफ मध्य प्रदेश सरकार ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। इस पर सोमवार को सुनवाई होगी।
सीबीआई जांच की मांग बरकरार पीड़ित परिवार ने स्थानीय एसआईटी पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। वकीलों का कहना है कि जिस एसएचओ पर आरोपी को बचाने के आरोप लगे हैं, वह अभी भी एसआईटी में शामिल है। परिवार ने उसे हटाने की मांग की है और जोर दिया है कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए केस जल्द से जल्द सीबीआई को सौंपा जाए। कोर्ट ने समर्थ का पासपोर्ट भी कब्जे में ले लिया है ताकि वह देश छोड़कर न भाग सके।
*#WATCH | Bhopal, Madhya Pradesh: On Twisha Sharma s death case, Advocate Ankur Pandey, counsel for her family, says, Yesterday, he (Samarth) withdrew his anticipatory bail. After that, he went to the Jabalpur District Court, where he was taken into custody by the Jabalpur Police… https://t.co/x7nPhyKB9J pic.twitter.com/HrjCvZUT2J
— ANI (@ANI) May 23, 2026
कोहली और हेड के बीच बढ़ी तनातनी: हाथ मिलाने से किया इनकार, मैदान पर हुआ कड़ा मुकाबला
दिल्ली: शास्त्री पार्क फर्नीचर मार्केट में भीषण आग, देरी से भड़की भीड़ ने फायर टेंडर पर बरसाए पत्थर
पेट्रोल-डीजल की छुट्टी! 5 जून को भारत में कदम रखेगी पहली फ्लेक्स फ्यूल कार
NEET पेपर लीक का दंश: छात्र की आत्महत्या पर राहुल गांधी ने परिवार से की बात, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
ट्विशा शर्मा सुसाइड केस: समर्थ हुआ गिरफ्तार, बहन स्वाति ने सास की जमानत खारिज करने की उठाई मांग
दुनिया की नजर में भारत का युवा पावर : PM मोदी ने 51,000 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र
IPL 2026 के बीच भारतीय क्रिकेट को बड़ा झटका, स्टार ऑलराउंडर विजय शंकर ने अचानक किया संन्यास का ऐलान
पिता धर्मेंद्र को याद कर छलके बॉबी देओल के आंसू: कहा- उनका गुस्सा भी प्यार था
IPL 2026: LSG vs PBKS के करो या मरो मुकाबले में पंजाब की साख दांव पर, जानें कहां देखें लाइव
वीआईपी प्रोटोकॉल की अनोखी तस्वीर: सीएम योगी को रिसीव करने के लिए देवरिया डीएम की फर्राटा दौड़