कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आगामी समय में देश की राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत दिया है। दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में अल्पसंख्यक विभाग की नेशनल एडवाइजरी काउंसिल की बैठक को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि अगले कुछ महीनों में भारतीय राजनीति की दिशा पूरी तरह बदल जाएगी।
आर्थिक संकट और सियासी मुद्दा राहुल गांधी ने दावा किया कि मौजूदा सरकार आने वाले समय में आर्थिक संकट के बोझ तले दब जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य की राजनीति का केंद्र हिंदू-मुसलमान जैसे मुद्दे नहीं, बल्कि अमीरी-गरीबी का अंतर होगा। उनके अनुसार, आर्थिक दबाव सरकार को घुटनों पर ले आएगा।
अल्पसंख्यकों के लिए सख्त निर्देश बैठक में मौजूद करीब 50 अल्पसंख्यक नेताओं के सामने राहुल गांधी ने निर्देश दिया है कि वे समाज के खिलाफ होने वाली घटनाओं पर पूरी निडरता के साथ आवाज उठाएं। कांग्रेस पीछे हटने के मूड में नहीं है और अल्पसंख्यकों के हक की लड़ाई को मजबूती से लड़ेगी।
कानूनी मोर्चे पर तैयारी वरिष्ठ वकील और कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी ने भी बैठक में मोर्चा संभाला। उन्होंने आश्वासन दिया कि अल्पसंख्यकों पर किसी भी प्रकार के अत्याचार के मामलों में उनकी टीम तत्परता से कानूनी कार्रवाई करेगी। कांग्रेस अब कानूनी और राजनीतिक दोनों स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत कर रही है।
साझी शहादत-साझी विरासत अभियान सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की काट निकालने के लिए पार्टी ने एक नई रणनीति तैयार की है। अल्पसंख्यक कांग्रेस जल्द ही देशव्यापी साझी शहादत-साझी विरासत अभियान शुरू करने जा रही है। इस अभियान की कमान विभाग के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी संभालेंगे।
पेट्रोल-डीजल की महंगाई पर प्रहार सरकार को घेरते हुए कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर भी कड़ा रुख अपनाया है। कांग्रेस के रिसर्च डिपार्टमेंट प्रमुख राजीव गौड़ा ने तंज कसते हुए कहा कि मोदी सरकार ने महज एक हफ्ते में पेट्रोल के दाम 5 रुपये बढ़ाकर आम आदमी की कमर तोड़ दी है। पार्टी ने जनता से इन कदमों के खिलाफ मुखर होने का आह्वान किया है।
*आज कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में @INCMinority विभाग की नेशनल एडवाइजरी काउंसिल की बैठक हुई।
— Congress (@INCIndia) May 23, 2026
इस दौरान नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।
बैठक में कांग्रेस महासचिव (संगठन) श्री @kcvenugopalmp, @INCMinority विभाग के चेयरमैन श्री @ShayarImran… pic.twitter.com/h7srz4WIie
IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद ने रचा इतिहास, एक सीजन में 200+ रनों का ऐसा महारिकॉर्ड जो अब तक कोई नहीं बना पाया
अमेरिका फर्स्ट, इंडिया फॉरवर्ड: कोलकाता से विदेश मंत्री मार्को रुबियो के भारत दौरे का शंखनाद
चीन की कोयला खदान में काल का तांडव: गैस विस्फोट से 90 मजदूरों की दर्दनाक मौत
क्या किंग कोहली का गुस्सा अभी भी बरकरार है? ट्रेविस हेड को किया पूरी तरह इग्नोर!
7 डॉग्स के प्रीमियर पर सलमान खान का जादू: कैमियो के बावजूद पोस्टर ने बटोरी पूरी महफिल
मथुरा के नगर निगम कार्यालय में कॉकरोच का डांस: यमुना की बदहाली पर अनोखा विरोध प्रदर्शन
काशी विश्वनाथ धाम के बाहर खाकी हुई शर्मसार, दरोगा ने महिला को बाल पकड़कर पटका, गला दबाया
नीट परीक्षार्थियों के लिए बड़ी राहत: बिहार में सरकारी बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा
IPL 2026: क्या फिर छिड़ी कोल्ड वॉर ? मैच के बाद कोहली ने ट्रेविस हेड से हाथ मिलाने से किया इनकार
क्या आईपीएल में गूंजेगा बिहार का नाम? वेदांता प्रमुख अनिल अग्रवाल ने जगाई नई उम्मीद