सोशल मीडिया पर अपनी तीखी व्यंग्यात्मक शैली के लिए मशहूर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने एक बार फिर वापसी की है। अपना मूल एक्स (Twitter) अकाउंट प्रतिबंधित होने के बाद, इसने कॉकरोच मरता नहीं है की हुंकार भरते हुए मोदी सरकार के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
नीट विवाद बना मुख्य मुद्दा CJP के नए हैंडल कॉकरोच इज बैक के जरिए शुरू किया गया यह अभियान मुख्य रूप से नीट-यूजी 2026 में हुए कथित पेपर लीक और शिक्षा प्रणाली की विफलता पर केंद्रित है। संस्थापना अभिजीत दीपके का कहना है कि यह समय व्यवस्था को जवाबदेह ठहराने का है।
22 लाख छात्रों का भविष्य दांव पर अभियान की शुरुआत करते हुए दीपके ने एक वीडियो संदेश में कहा, व्यवस्था की गलतियों के कारण 22 लाख छात्रों का भविष्य अंधकार में है और कई छात्रों ने आत्महत्या तक की है। धर्मेंद्र प्रधान को हर हाल में इस्तीफा देना होगा। उन्होंने नीट छात्रों को न्याय दिलाने के लिए एक ऑनलाइन याचिका भी शुरू की है।
धमकियों के बीच जंग जारी दीपके ने दावा किया है कि इस अभियान के चलते उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि उनका मूल अकाउंट बैन होना सरकार की ओर से दबाव का संकेत है, लेकिन उनके हौसले नहीं टूटे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, सरकार का दांव उल्टा पड़ गया है, कॉकरोच मरता नहीं है।
अभूतपूर्व डिजिटल ताकत CJP की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि नए एक्स हैंडल ने महज 24 घंटे में 1.65 लाख फॉलोअर्स जुटा लिए। इससे भी ज्यादा चौंकाने वाला आंकड़ा इंस्टाग्राम का है, जहाँ CJP के पास 2.05 करोड़ फॉलोअर्स हैं। यह संख्या भाजपा (91 लाख) और कांग्रेस (1.34 करोड़) के आधिकारिक फॉलोअर्स से कहीं अधिक है।
क्या है मामला? हाल ही में नीट-यूजी परीक्षा में गड़बड़ी और पेपर लीक के आरोपों के बाद राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने परीक्षा रद्द कर दी थी। फिलहाल इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है और पुनः परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है। CJP का यह अभियान सरकार के लिए एक नई डिजिटल चुनौती बनकर उभर रहा है।
पहला वादा है #NEET Students को न्याय दिलाना इसके लिए हमें ,
— Cockroach Is Back 🪳 (@CJP2029IsBack) May 22, 2026
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर एक अभियान शुरू किया गया है।
कृपया याचिका पर हस्ताक्षर करें:https://t.co/H1n6QgyQih
WhatsApp चैनल में लिंक है सभी जाए और एक साथ आवाज उठाएं#EduMinisterMustResign pic.twitter.com/tv1CbJYjr9
बस से उतरते ही बाढ़ के तेज बहाव में समा गई महिला; न्यूयॉर्क का दहला देने वाला VIDEO वायरल
रोनाल्डो की आंखों में आंसू: अल-नासर के साथ खिताबी जीत के बाद भावुक हुए दिग्गज, जॉर्जिना भी हुईं इमोशनल
दृश्यम 3 की बंपर ओपनिंग: मोहनलाल ने फैंस का जीता दिल, कहा- आपका प्यार ही मेरी असली कमाई
शुभमन गिल का सुपरमैन अवतार: हवा में उड़कर पलटा मैच, चेन्नई का सफर हुआ खत्म
स्टार्टअप इंडिया से रिसर्च इंडिया तक: डीपटेक क्रांति से दुनिया को लुभा रहा भारत
आगरा में सड़क पर उतरे कमिश्नर: जाम देखकर भड़के, वायरलेस पर ही एसीपी की लगा दी क्लास
ईरान: एक अनाथ बच्चे की तस्वीर ने मचाया बवाल, सरकारी मीडिया के संपादक तलब
क्या कंगना रनौत ने गुपचुप रचा ली शादी? मंगलसूत्र और हरी चूड़ियों ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी
पेज इंडस्ट्रीज पर ब्रोकरेज का बड़ा दांव, निवेशकों को मिल सकता है ₹4,256 का मुनाफा!
भारत-साइप्रस की नई दोस्ती: छात्रों और युवाओं के लिए खुले अवसरों के द्वार