आगरा में सड़क पर उतरे कमिश्नर: जाम देखकर भड़के, वायरलेस पर ही एसीपी की लगा दी क्लास
News Image

आगरा में बुधवार रात पुलिस आयुक्त (CP) दीपक कुमार और डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास का औचक निरीक्षण पुलिस महकमे में हड़कंप मचा गया। शहर में बढ़ते भीषण जाम और अव्यवस्था को लेकर कमिश्नर का पारा इतना चढ़ा कि उन्होंने वायरलेस सेट पर ही एसीपी की सरेआम क्लास लगा दी।

एसीपी से पूछा- कहां गायब हैं आप? बुधवार की रात जब कमिश्नर दीपक कुमार मधुनगर चौराहे पहुंचे, तो वहां का नजारा देख वे दंग रह गए। चौराहे पर भीषण जाम लगा था और सड़कों पर अवैध ठेलों का कब्जा था। मौके पर एसीपी सदर नदारद थे। यह देखकर कमिश्नर ने वायरलेस सेट पर कड़े शब्दों में पूछा, एसीपी सदर कहां गायब हैं? क्या इतना भी कॉमन सेंस नहीं है? उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है।

इंस्पेक्टर पर वसूली का गंभीर आरोप सिर्फ एसीपी ही नहीं, इंस्पेक्टर सदर विजय विक्रम सिंह भी कमिश्नर के निशाने पर रहे। बताया जा रहा है कि कमिश्नर के पास ग्वालियर रोड पर खनन वाहनों से अवैध वसूली की शिकायतें पहुंच रही थीं। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि नियम का पालन करने वाले वाहन चालकों को परेशान न किया जाए, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मेट्रो निर्माण ने बढ़ाई मुसीबत शहर में भगवान टॉकीज से वाटर वर्क्स तक का इलाका सबसे अधिक प्रभावित है। मेट्रो निर्माण के चलते सर्विस रोड पर की गई बैरिकेडिंग ने सड़कों को संकरी गलियों में बदल दिया है। कमला नगर जाने वाले कई रास्ते बंद होने के कारण मुगल रोड पर वाहनों का भारी दबाव बढ़ गया है, जिससे शाम छह से नौ बजे तक लोग घंटों जाम में फंस रहे हैं।

अतिक्रमण हटाओ अभियान की चेतावनी कमिश्नर ने रामबाग, बोदला और भगवान टॉकीज चौराहे से अतिक्रमण हटवाते हुए कड़े निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखना पुलिस की जिम्मेदारी है। यह स्थिति केवल उनके आने पर ही नहीं, बल्कि हर दिन कायम रहनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि पुलिस की उपस्थिति का दिखावा नहीं, बल्कि यातायात सुचारू रूप से चलना चाहिए।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

क्या कंगना रनौत ने कर ली गुपचुप शादी? गले में मंगलसूत्र और हरी चूड़ियां देख फैंस हैरान

Story 1

अर्शदीप सिंह का भद्दा मजाक : टीममेट का बनाया निशाना, वीडियो वायरल होने पर घिरे तेज गेंदबाज

Story 1

NH-44 का तीसरा नेत्र : पठानकोट से पाकिस्तान तक लाइव जासूसी का काला सच

Story 1

IPL 2026: गुजरात के हाथों मिली शर्मनाक हार, प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई चेन्नई सुपर किंग्स

Story 1

स्टार्टअप इंडिया से रिसर्च इंडिया तक: डीपटेक क्रांति से दुनिया को लुभा रहा भारत

Story 1

सम्राट चौधरी के घर के पास मिला शराब का झोला, निशाने पर आई बिहार सरकार

Story 1

चलती ट्रेन के नीचे से मौत का खेल: चंद सेकंड की जल्दी ने लगाई जान दांव पर

Story 1

फिर विवादों में अर्शदीप सिंह: तिलक वर्मा के बाद अब साथी खिलाड़ी का उड़ाया मजाक, वीडियो हुआ वायरल

Story 1

आ गया दुश्मनों का काल: 100 किमी दूर बैठे टारगेट को राख करेगा स्वदेशी वायु अस्त्र-1

Story 1

असंभव रिकॉर्ड: 1347 विकेट का वह जादुई आंकड़ा, जिसे छूना अब नामुमकिन है!