जबलपुर: ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य आरोपी और मृतका का पति समर्थ सिंह शुक्रवार को जबलपुर जिला कोर्ट पहुंचा। लंबे समय से फरार चल रहे समर्थ पर पुलिस ने 30 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। कोर्ट परिसर में उसके पहुंचते ही स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
मास्क और टोपी में छुपा चेहरा समर्थ सिंह अपनी पहचान छुपाने के लिए चेहरे पर मास्क और सिर पर टोपी लगाकर कोर्ट परिसर में दाखिल हुआ। उसके साथ उसके वकील सौरभ सुंदर भी मौजूद थे। वकीलों के अनुसार, समर्थ चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (CJM) के समक्ष सरेंडर करने के लिए आवेदन लेकर पहुंचा था।
दो घंटे तक वकीलों के चैंबर में रहा कैद कोर्ट परिसर में भारी हंगामा हुआ। आरोपी समर्थ सिंह करीब दो घंटे तक बार काउंसिल के चैंबर में वकीलों की सुरक्षा घेरे में छिपा रहा। आरोप है कि जब पीड़ित पक्ष के वकील उससे बात करने पहुंचे, तो वहां मौजूद वकीलों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की। पत्रकारों को भी चैंबर में घुसने से रोका गया और उनसे भी दुर्व्यवहार किया गया।
परिजनों का आरोप: पूरा सिस्टम आरोपी के साथ इस घटनाक्रम पर ट्विशा के जीजा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरा सिस्टम समर्थ सिंह को बचाने में लगा है। उन्होंने सवाल उठाया कि जिस आरोपी पर लुकआउट नोटिस है और 30 हजार का इनाम है, वह सुबह से शहर में घूम रहा था, लेकिन पुलिस या एसआईटी को इसकी भनक तक नहीं लगी। परिजनों ने अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है।
हाईकोर्ट का रुख वहीं, दूसरी ओर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह को निचली अदालत से मिली अग्रिम जमानत के खिलाफ दायर याचिकाओं पर नोटिस जारी किया है। ये याचिकाएं ट्विशा के पिता और राज्य सरकार द्वारा दायर की गई हैं। मामले की अगली सुनवाई 25 मई को होगी।
*#WATCH जबलपुर, मध्य प्रदेश | ट्विशा शर्मा मौत मामले में ट्विशा के पति और आरोपी समर्थ सिंह जबलपुर कोर्ट पहुंचे। वह इस केस में फरार थे।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 22, 2026
उनके वकील सौरभ सुंदर के मुताबिक, समर्थ सिंह सरेंडर करने आए हैं, और वे चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (CJM) के सामने एक एप्लीकेशन दे रहे हैं। pic.twitter.com/1reOKLyCpi
जनगणना ट्रेनिंग में पहुंचा अनचाहा मेहमान , क्लासरूम में बंदर की एंट्री से मचा हड़कंप!
NH-44 का तीसरा नेत्र : पठानकोट से पाकिस्तान तक लाइव जासूसी का काला सच
सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी का जलवा: बैन के बाद नए अवतार में मिली भारी सफलता
राज्यसभा में बड़ा बदलाव: 10 राज्यों की 26 सीटों पर उपचुनाव का बिगुल, दिग्गज नेताओं की साख दांव पर
CBSE रिवैल्यूएशन पोर्टल का अजीबोगरीब ग्लिच: कहीं 8 हजार तो कहीं मांगे जा रहे 2.77 लाख रुपये
IPL 2026: गुजरात के हाथों मिली शर्मनाक हार, प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई चेन्नई सुपर किंग्स
ट्विशा शर्मा केस: सास गिरिबाला सिंह का बड़ा खुलासा, बड़े अधिकारियों से कॉल पर क्या हुई थी बात?
सीबीएसई की तकनीकी चूक: पेमेंट के बाद भी खाली हैं छात्रों के डाउनलोड सेक्शन
तपती सड़क, जलता शरीर और पापी पेट : भीषण गर्मी में मजदूरों का संघर्ष देख भर आएंगी आपकी आंखें
भारत का घातक वायु अस्त्र-1 : 100 किमी दूर दुश्मन का काम तमाम, US-चीन के ड्रोन्स को कड़ी टक्कर